Joindia
बिजनेसमुंबई

Craze for imported cars: इंपोर्टेड कारों का क्रेज,दस महीने में 98 करोड़ राजस्व प्राप्त

vintagestock1200

मुंबई। नवी मुंबईकरों के बीच देशी-विदेशी कंपनियों (domestic and foreign companies) की महंगी कारों के साथ-साथ इंपोर्टेड कारों और दोपहिया वाहनों (Imported cars and two-wheelers) का क्रेज बढ़ गया है। इसलिए नवी मुंबई की सड़कों पर अलग-अलग मॉडल के आकर्षक दोपहिया और चार पहिया वाहन घूमते नजर आते हैं। जनवरी से अक्टूबर तक पिछले दस महीनों में नवी मुंबई में 77 इंपोर्टेड कारों और 26 दोपहिया वाहनों ने शहर में इंटरी किया है। इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन से नवी मुंबई आरटीओ को 98 करोड़ 20 लाख 62 हजार 792 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

Advertisement

नवी मुंबई की सड़कों पर स्थानीय और विदेशी निर्मित कारें      (Locally and foreign made cars on the roads of Navi Mumbai) दौड़ती नजर आती हैं। महंगी और इम्पोर्टेड कारें आजकल स्टेटस सिंबल बन गई हैं। तो इस कार के लिए महंगे कीमत चुकानी पड़ती है। नवी मुंबई की सड़कों पर ये आकर्षक कारें नागरिकों का ध्यान खींच रही हैं। सुनियोजित नवी मुंबई के युवाओं में महंगे इंपोर्टेड दोपहिया वाहनों का क्रेज साफ दिख रहा है। पिछले दस महीनों में नवी मुंबई आरटीओ कार्यालय में 26 इंपोर्टेड दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। कुछ ने अपनी बाइक को अन्य आरटीओ कार्यालयों में रजिस्ट्रेशन कराया है और उन्हें नवी मुंबई में लाकर सवारी करते नजर आ रहे हैं।

98 करोड़ 20 लाख राजस्व

इंपोर्टेड वाहनों की कीमत की तुलना में इन वाहनों पर लाखों रुपये टैक्स देना पड़ता है। इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन से नवी मुंबई आरटीओ को 98 करोड़ 20 लाख 62 हजार 792 रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ है।शहर के उद्योगपतियों के यहां विभिन्न मॉडलों की इंपोर्टेड कारें देखी जा रही हैं। इसमें बिल्डर, राजनीतिक दलों के नेता, कारखाने के मालिक आदि शामिल हैं। इसी तरह कुछ प्रकल्पग्रस्त युवाओं में भी महंगी कारों का क्रेज देखने मिल रहा है।

Related posts

अब सोशल मीडिया पर मिलेगी केईएम अस्पताल की मिलेगी जानकारी

Deepak dubey

Dance on Pakistan flag wedding: शादी की रस्म में पाकिस्तान के झंडे पर रिश्तेदारों ने लगाए ठुमके* *पाकिस्तान के ख़िलाफ़ विरोध का अनोखा तरीका,दुल्हन ने भी पाकिस्तानी झंडे को ज़मीन पर पर रखकर किया डांस

Deepak dubey

Mumbai street light project: मरीन ड्राइव पर 17 करोड़ की LED लाइट्स!, मनपा का फैसला—सुरक्षा या फिजूलखर्ची?

Deepak dubey

Leave a Comment