By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: गैस दरवृद्धि और टंचाई के खिलाफ महाराष्ट्र में Congress का प्रदर्शन, Harshvardhan Sapkal के नेतृत्व में हुआ जोरदार आंदोलन
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » गैस दरवृद्धि और टंचाई के खिलाफ महाराष्ट्र में Congress का प्रदर्शन, Harshvardhan Sapkal के नेतृत्व में हुआ जोरदार आंदोलन

राजनीति

गैस दरवृद्धि और टंचाई के खिलाफ महाराष्ट्र में Congress का प्रदर्शन, Harshvardhan Sapkal के नेतृत्व में हुआ जोरदार आंदोलन

JoIndia Online Correspondent
Last updated: March 15, 2026 9:58 am
JoIndia Online Correspondent
Published: March 15, 2026
Share
WhatsApp Image 2026 03 13 at 3.18.23 AM scaled
SHARE

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी और गैस की कथित कमी को लेकर महाराष्ट्र में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Harshwardhan Sapkal ने गैस की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

Advertisement

सपकाल ने कहा कि एलपीजी गैस की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर भाजपा सरकार ने आम लोगों को महंगाई की गहरी खाई में धकेल दिया है। उन्होंने मांग की कि सरकार युद्ध जैसे कारणों का हवाला देकर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने के बजाय इस बढ़ोतरी को तुरंत रद्द करे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गैस नीति को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi को सभी संबंधित पक्षों से चर्चा कर संसद में स्पष्ट बयान देना चाहिए।

केंद्र सरकारने केलेल्या घरगुती व व्यावसायीक गॅस दरवाढीचा निर्णय रद्द करावा या मागणीसाठी महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटीचे अध्यक्ष श्री. हर्षवर्धन सपकाळ यांच्या नेतृत्वात त्र्यंबकेश्वर, नाशिक येथे तीव्र आंदोलन करण्यात आले.

गॅस दरवाढ आणि सिलेंडरची टंचाई यामुळे गृहिणींसह, छोटे… pic.twitter.com/qORLJmLLfw

— Harshwardhan Sapkal (@INCHarshsapkal) March 13, 2026

गैस दरवृद्धि और गैस की कथित कमी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने राज्यभर में प्रदर्शन किए। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ के नेतृत्व में Trimbakeshwar में भी आंदोलन आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

इस आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजाराम पानगव्हाणे, शरद आहेर, प्रदेश महासचिव ब्रिज दत्त, संदीप पाटील, प्रकाश सोनावणे, नाशिक शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आकाश छाजेड, नाशिक उत्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश कहांडाळ, नाशिक दक्षिण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत टाकेकर और प्रवक्ता हनुमंत पवार समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत करते हुए सपकाल ने कहा कि देश में गैस सिलेंडर की कमी दिखाई दे रही है, जबकि संसद में प्रधानमंत्री दिखाई नहीं देते। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे व्यवसायों और होटलों को भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिसके कारण कई छोटे कारोबार और भोजनालय बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं।

उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा महायुति सरकार “लाडकी बहन” योजना के तहत 1500 रुपये देने का ढोल पीटती है, लेकिन दूसरी ओर महंगाई बढ़ाकर उसी जनता से पैसे वसूलने का काम कर रही है।

आंदोलन के दौरान हर्षवर्धन सपकाल ने गैस वितरक के कार्यालय का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया और गैस सिलेंडर लेने आई महिलाओं से बातचीत भी की। महिलाओं ने गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और कथित कमी को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण घर का बजट संभालना मुश्किल हो गया है।

मोदी की सभा में घुसपैठ की कोशिश में गिरफ्तार
CM Ekanath Shinde: वर्षा बंगले में मेहमान नवाजी पर करोड़ों खर्च, RTI से खुला राज
Indian AI Model : India लॉन्च करेगा पावरफुल AI ऐप, 18693GPUs का जबरदस्त कंप्यूटिंग पवार, डीपसीक और चैटजीपीटी (ChatGPT) से 9 गुना ज्यादा ताकतवर,
BMC Election 2026: भायखला बना शक्ति प्रदर्शन का मैदान, आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे ने दिखाया दम
तेलंगाना में बीजेपी का ‘स्ट्राइक रेट’ 900 के पार! हार के बावजूद ‘अच्छे दिन’ आते दिख रहे हैं
TAGGED:Congress Protest LPGCooking Gas Price HikeGas Cylinder Price HikeGas Distributor IssueGas Shortage IndiaHarshvardhan SapkalIndian National CongressInflation Issue IndiaLPG Gas Price IncreaseLPG Policy IndiaLPG Price HikeLPG Protest MaharashtraMaharashtra Congress ProtestMaharashtra political newsnarendra modiTrimbakeshwar Protest
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230929 WA0001
कल्याणबिजनेसमुंबई

आयात में कमी के चलते पाम तेल के दामों में सुधार, फरवरी में भारत का पाम तेल आयात गिरकर 9 महीने के निचले स्तर पर

Deepak dubey
Deepak dubey
March 23, 2024
Model Leni Klum : कौन है वो 20 साल की मॉडल ? जो अमेरिकन – जर्मन फैशन क्षेत्र में हलचल मचा रही है.
केंद्र के पुराने फैसले से लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी मिलने में दिक्कत, अब मुंबई पुलिस का बड़ा फैसला!
रैली के माध्यम से छात्रों ने दी नशामुक्ति, स्वच्छता और एकता का संदेश
Mumbai Municipal Corporation subsidy: बेस्ट गुड न्यूज, सेवानिवृत कर्मचारियों को मिलेगा बकाया, मनपा ने बेस्ट को दिया 1000 करोड़.
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?