Joindia
Uncategorizedमुंबईराजनीतिरोचक

CM Ekanath Shinde: वर्षा बंगले में मेहमान नवाजी पर करोड़ों खर्च, RTI से खुला राज

download 14

राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ( CM Eknath Shinde) अपने वर्षा निवास ( Varsha Bunglow) स्थान पर आने वाले मेहमानों पर मनमानी रूप से खर्च करते हैं। अक्टूबर से दिसम्बर तक मुख्यमंत्री बंगले पर सिर्फ चाय पान (chay- pan) के लिए 2.38 करोड़ रुपये खर्च किया है। आरटीआई में यह खुलासा हुआ है। आरटीआई (RTI) कार्यकर्ता नितिन यादव ने यह सनसनीखेज जानकारी मांगी थी।

Advertisement

आरटीआई में यह भी बताया गया है कि 9 अगस्त से 16 अगस्त, 2022 के बीच सरकारी गेस्ट हाउस सह्याद्री सभागार के किराए, नाश्ता, चाय और कॉफी पर 91,500 रुपये खर्च किए गए। साथ ही 22 जून से 30 सितंबर 2022 तक मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित बैठकों और उनके दौरे के दौरान मंत्रालय के महत्वपूर्ण व्यक्तियों और अन्य अधिकारियों को मेहमाननवाजी के रूप में चाय, कॉफी और शीतल पेय पर लाखों रुपये खर्च किए गए।

मंत्रालय के महत्वपूर्ण व्यक्तियों और अन्य अधिकारियों को मेहमाननवाजी के रूप में चाय, कॉफी और शीतल पेय पर लाखों रुपये खर्च किए गए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अपने हवाई यात्रा खर्च, विदेश आवास खर्च, चाय पार्टी खर्च, विज्ञापन खर्च की जानकारी फिलहाल नहीं दी है। इस पर आरटीआई के माध्यम से जवाब मांगे गए हैं।

Unoin budget में मुंबई व महाराष्ट्र के हाथ खाली धोखा, मुंबईकरों में दिखी नाराजगी

बतादें मिंधे सरकार आने के बाद वर्षा बंगके पर उनके समर्थकों और ठेकेदारों का तांता लगा है। वर्षा बंगले से डील होने की संभावना तेज रही है। यह आरोप कई बार राजनीतिक दलों की ओर से लगाया जा चुका है। इतनी बड़ी संख्या में चाय पानी पर खर्च होना मतलब आम जनता के पैसों की बर्बादी ही होना बताई जा रही है।

Related posts

फर्जी कक्षा, स्कूल ही हुआ गायब!

vinu

जल संकट निर्माण करने वाले अधिकारियो का करेंगे घेराव, 90 सुविधा भूखंडों की बिक्री पर स्थगन

Deepak dubey

जेएनपीटी से 10.08 करोड़ का विदेशी सिगरेट जब्त,डीआरआई की कारवाई

Deepak dubey

Leave a Comment