Joindia
कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबईराजनीतिसिटी

‘मछली खाने से महिलाए ऐश्वर्या राय की तरह सुंदर हो सकती हैं आंखें’…!

a8ff3d24 18d2 11eb 8f67 a484f6db61a1 image hires 124711

मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री ने यह बयान देकर विवाद उत्पन्न कर दिया है कि प्रतिदिन मछली खाने से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जैसी ‘सुंदर आंखें’ हो सकती हैं। उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राज्य के आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित की टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Advertisement

विजयकुमार गावित ने कहा, ‘‘जो लोग दैनिक आधार पर मछली का सेवन करते हैं उनकी त्वचा स्निग्ध हो जाती है और उनकी आंखों में चमक आ जाती है। यदि कोई आपको देखेगा तो वह आपकी ओर आकर्षित हो जायेगा। विजयकुमार गावित गावित यह कहते हुए सुने गए क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय के बारे में बताया? वह मंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थीं। वह रोजाना मछली का सेवन करती थीं। क्या आपने उनकी आँखें देखी हैं? आपकी आंखें भी उनकी तरह होंगी।

विजयकुमार गावित (68) की बेटी हीना गावित भाजपा की लोकसभा सदस्य हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘मछली में कुछ तेल होते हैं जिनसे आपकी त्वचा स्निग्ध बनती हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायक अमोल मिटकारी ने कहा कि मंत्री को इस तरह की ‘ओछी’ टिप्पणी करने के बजाय आदिवासियों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा, ‘‘मैं रोज मछली खाता हूं। मेरी आंखें वैसी (ऐश्वर्या राय जैसी) हो जानी चाहिए थीं। मैं गावित साहब से पूछूंगा कि क्या इस पर कोई शोध है।

Advertisement

Related posts

Vice President of India resigns: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक दिया इस्तीफ़ा! संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन पद छोड़ने का बड़ा फैसला

Deepak dubey

Two killed after building slab collapses in Nerul:नेरुल में इमारत का स्लैब गिरने से दो की मौत

Deepak dubey

उधारी दिया पैसा वापस मांगने पर युवक की हत्या , तीन आरोपी गिरफ्तार 

Deepak dubey

Leave a Comment