Joindia
कल्याणक्राइमदेश-दुनियामुंबई

Trade in fake notes on Chinese paper: चीनी कागज पर नकली नोटों का कारोबार, नौकरी नहीं मिली तो खोल दी ‘नोटों’ की फैक्ट्री, 500, 200 के नोट छपाई गिरोह से 6 गिरफ्तार,

मुंबई। चीन (chine) से स्पेशल पेपर इम्पोर्ट कर फर्जी वेबी सीरीज की तर्ज पर नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुणे पुलिस ने किया है। नकली नोट छापने के धंधे में आईटी डिप्लोमा वाले युवक प्रमुखता से शामिल रहे, पहले आईटी की पढ़ाई कर इन युवकों ने प्रिटिंग प्रेस का कारोबार शुरू किया। यह कारोबार नहीं चल पाया तो उन्होंने नकली नोट छापने की फैक्ट्री खोल दी। जहा 500, 200 के नकली नोट छाप कर बाजार मे भेज रहे थे। इस घटना के बाद संदेह जताया जा रहा है की पाकिस्तान के बाद अब चाइना भी देश मे नकली नोटों के कारोबर मे जुड़े लोगों को अपने साथ जोड़ रहा है।

Advertisement

पिंपरी-चिंचवड़(Pimpri-Chinchwad)पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नकली नोट ऑफसेट मशीनों पर छापे जा रहे थे। आरोपी ने 500 के नकली नोटों को एकदम असली की तरह बनाया था। 500 के नकली नोटों की कुल रकम 70,000 रुपये थी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान इसे जब्त कर लिया है। पुलिस ने इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए कहा नोट छापने के काले धंधे में छह युवा शामिल रहे हैं। इनमें से एक आईटी में डिप्लोमाधारी युवक है। इन युवाओं ने एक नई प्रिंटिंग प्रेस खरीदी थी। इसके बाद प्रिंटिंग का बिजनेस शुरू किया। व्यापार में मंदी आने से बिजनेस शुरू नहीं हुआ। इसके बाद इन युवाओं ने ऑनलाइन नकली नोट छापने के लिए चीन से स्पेशल कागज इम्पोर्ट किया। उन्होंने चीन से मंगाए गए कागज पर 500 रुपये के नकली नोट छापना शुरू कर दिया उन्होंने 70 हजार रुपए तक नकली नोट भी छापे है  इन्हें बेचने के दौरान देहुर रोड पुलिस ने उन पर शिकंजा कसा और फर्जी गिरोह का भंडाफोड़ किया |

पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार
पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है प्रिंटिग प्रेस और चीन से मंगाए गए स्पेशल कागज को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों के पास से 70 हजार के नकली नोट बरामद हुए हैं पुणे पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन लोगों ने नकली नोटों को मार्केट सर्कुलेट किया है या नहीं। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि इस गिरोह की जड़ें कितनी गहरी है। इस मामले मे पुलिस जांच कर रही है कि क्या चीन के लोग भी इस गिरोह मे शामिल है क्या है?

Related posts

मनसे के लाउडस्पीकर विवाद के बीच: नितिन गडकरी से घर जाकर मिले राज ठाकरे, केंद्रीय मंत्री ने कहा-यह राजनीतिक नहीं पारिवारिक मुलाकात है

cradmin

Baba Siddique murder case: कोर्ट में सुनवाई पूरी, शहज़ीन सिद्दीकी को जांच में पक्ष रखने की अनुमति मिल सकती है

Deepak dubey

All in one vaccine: कोरोना के हर वैरिएंट पर कारगर, ऑल इन वन वैक्सीन, वैज्ञानिकों ने तैयार किया टीका

Deepak dubey

Leave a Comment