By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: BMC corruption case: भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे बीएमसी अधिकारी! 35 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, कोर्ट ने जमानत याचिका ठुकराई
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » BMC corruption case: भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे बीएमसी अधिकारी! 35 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, कोर्ट ने जमानत याचिका ठुकराई

मुंबईसिटी

BMC corruption case: भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे बीएमसी अधिकारी! 35 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, कोर्ट ने जमानत याचिका ठुकराई

Deepak dubey
Last updated: October 11, 2025 10:34 am
Deepak dubey
Published: October 11, 2025
Share
97236823
SHARE

जो इंडिया/मुंबई: (BMC corruption case)

Advertisement
महानगरपालिका (BMC) के अतिक्रमण विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला लगातार बढ़ता जा रहा है। जनता के लिए सेवा करने वाले कई अधिकारी अब अपने पद का दुरुपयोग कर मोटी रकम वसूलने में लगे हैं। ऐसा ही एक ताज़ा मामला ठाणे नगर निगम से सामने आया है, जहाँ नगर निगम के नियंत्रण और निष्कासन विभाग के उपनगर आयुक्त शंकर पटोले सहित दो अन्य अधिकारियों को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 35 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

रियल एस्टेट कारोबारी से मांगी थी 50 लाख की रिश्वत

जानकारी के अनुसार, ठाणे के एक रियल एस्टेट डेवलपर अभिजीत कदम ने एसीबी मुंबई में शिकायत दर्ज कराई थी कि नगर निगम के अधिकारी शंकर पटोले ने उनके परिसर से अतिक्रमण हटाने के लिए 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।
कदम की शिकायत के बाद एसीबी ने जाँच शुरू की और अधिकारी की गतिविधियों पर नज़र रखी।

छापेमारी के दौरान पकड़ा गया रिश्वतखोर अधिकारी

1 अक्टूबर को ठाणे नगर निगम मुख्यालय में एसीबी ने छापेमारी की और आरोपियों को 35 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की इस कार्रवाई ने नगर निगम के अंदर मचे भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है।
गिरफ्तारी के बाद तीनों अधिकारियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए जमानत याचिका की खारिज

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को उनकी याचिका खारिज कर दी।
कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि रिश्वतखोरी जैसे गंभीर अपराधों में आरोपी को राहत नहीं दी जा सकती। अदालत के इस फैसले के बाद मनपा विभाग में हड़कंप मच गया है।

भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों से मनपा की छवि धूमिल

बीते कुछ वर्षों में बीएमसी और ठाणे नगर निगम के कई अधिकारी भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े जा चुके हैं। आम नागरिकों का कहना है कि अधिकारी अपनी कुर्सी का फायदा उठाकर लोगों की मजबूरी से खेल रहे हैं।
मनपा की छवि अब जनता के बीच संदिग्ध बनती जा रही है। जनता का भरोसा कायम रखने के लिए अब कठोर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

जनता और सामाजिक संगठनों की मांग — ‘भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो’

स्थानीय नागरिक संगठनों ने राज्य सरकार से मांग की है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ न सिर्फ सस्पेंशन बल्कि स्थायी बर्खास्तगी और संपत्ति जब्ती जैसी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि दूसरों के लिए मिसाल बने।

Valentines day: वेलेंटाइन डे पर गुलाब देना पड़ेगा महंगा, गुलाब की कीमतों में दोगुना बढ़ोतरी
Nehru Science Centre controversy: “चाचा नेहरू का नाम मेट्रो से गायब! कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा पर फूटा गुस्सा”
New order of education department: शिक्षा विभाग का नया फरमान, नए निर्देशों का करना होगा पालन, नजदीकी अस्पताल से करें एमओयू
Navi Mumbai Police Annual Review 2025: 80 प्रतिशत अपराध मामलों का समाधान, साइबर और ड्रग्स पर सख्त कार्रवाई
पटाखा फोड़ने से किया मना, नहीं मानने पर 3 नाबालिगों ने युवक को चाकुओं से गो
TAGGED:Maharashtra newsmumbai bmcmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
download 43
क्राइमदेश-दुनिया

Don Atiq ahmad and ashraf shot dead: डॉन अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या 

dinu
dinu
April 15, 2023
MUMBAI UNIVERSITY: छात्रों पर पड रहा है मुंबई विश्वविद्यालय के प्रभारी कामकाज का फटका, आज है कला विभाग की परीक्षा, 
Sharad Pawar Ajit Pawar meeting: चाचा-भतीजे की नज़दीकियों से फिर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति: शरद पवार बोले—’जनहित के मुद्दों पर बात करना गलत नहीं’
Use of eco bio trap system to kill mosquitoes: मादा मच्छरों को भरमाकर मारेगी मनपा, इको बायो ट्रैप को मंजूरी, फसेंगे मच्छर, लार्वा होगा नष्ट
Supriya Sule Attack on BJP: झूठे वादों के सिवाय भाजपा ने 10 सालों में क्या दिया?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?