Joindia
मुंबईराजनीति

BMC 2026: ठाकरे ब्रदर्स के साथ आने से गरमाई राजनीति, BJP नेता केशव उपाध्ये ने खोली ‘मराठी सच’ की फाइल

Keshav Upadhye 1

जोइंडिया टीम/ मुंबई: मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव 2026 (BMC 2026) को लेकर शहर में सियासी सरगर्मियां चरम पर हैं। करीब बीस साल बाद शिवसेना (ठाकरे गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray)

Advertisement
और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) एक मंच पर आए हैं। दोनों ठाकरे भाइयों ने गठबंधन का ऐलान कर साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है और मुंबई में संयुक्त प्रचार करते दिखाई दे रहे हैं।

इसी बीच ठाकरे भाइयों के इस राजनीतिक कदम पर भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार पलटवार (BJP Attack on Thackeray) किया है। BJP के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने अपने ताज़ा पोस्ट के ज़रिए ठाकरे परिवार पर तीखा हमला बोला है।

केशव उपाध्ये (Keshav Upadhye) ने सवाल उठाते हुए लिखा कि मुंबई में मराठी अस्मिता को बचाने में ठाकरे परिवार की असल भूमिका क्या रही है? उन्होंने कहा कि जो खुद को मराठी लोगों का मसीहा बताते हैं, उनके कामकाज पर अब सही सवाल पूछे जाने चाहिए।

अपने पोस्ट में उन्होंने चार अहम मुद्दे गिनाए— उन्होंने 1996 में राज ठाकरे द्वारा शुरू की गई शिव उद्योग सेना का जिक्र करते हुए सवाल किया कि करोड़ों रुपये के फंड के बावजूद पिछले 30 वर्षों में इससे कितने मराठी उद्योगपति खड़े हुए?
साथ ही उद्धव ठाकरे द्वारा शुरू किए गए ‘शिववाड़ा’ को लेकर भी सवाल खड़े किए और पूछा कि इससे कितने नए मराठी इंडस्ट्रियलिस्ट सामने आए? मुंबई में लगातार घटते मराठी स्कूलों की संख्या पर भी उन्होंने निशाना साधा और पूछा कि इन्हें बचाने के लिए अब तक क्या ठोस कदम उठाए गए? इसके अलावा मराठी युवाओं को नए जमाने की स्किल्ड नौकरियों से जोड़ने के लिए क्या प्रयास किए गए, इस पर भी सवाल खड़े किए।

केशव उपाध्ये ने दावा किया कि ऐसे कितने भी सवाल पूछे जाएं, जवाब खुद सामने आ जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई की जनता अब यह सच्चाई समझ चुकी है कि मुंबई से मराठी लोगों को बाहर करने के लिए ठाकरे ही जिम्मेदार हैं।

BMC चुनाव से पहले इस बयान ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है और आने वाले दिनों में ठाकरे अलायंस बनाम BJP की जंग और तेज़ होने के संकेत मिल रहे हैं।

Related posts

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन, मुंबई से सटे पालघर में हुआ हादसा

Deepak dubey

दिशा सालियान केस: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके बेटे नितेश से पुलिस स्टेशन में जारी है पूछताछ, दोनों ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

cradmin

UNO GAME CONTROVERSY: यूएनओ गेम विवाद में पड़ोसी की हत्या के लिए मुंबई के व्यक्ति को दोषी ठहराया गया

Deepak dubey

Leave a Comment