Joindia
मुंबईसिटी

Mumbai traffic e-challan: ई-चालान शिकायतों में से 59% शिकायतें खारिज – RTI के तहत सामने आई जानकारी

traffice police representational1 1

जो इंडिया / मुंबई: ‘वन स्टेट वन चालान’ (‘One State One Challan’) डिजिटल पोर्टल के माध्यम से मुंबई ट्रैफिक पुलिस विभाग (mumbai traffic police department) ने 1 जनवरी 2024 से 28 फरवरी 2025 के बीच कुल ₹556 करोड़ 64 लाख 21 हजार 950 (₹5,564,219,050) की भारी भरकम चालान राशि वसूल की है। यह जानकारी सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा दायर एक आरटीआई आवेदन के माध्यम से सामने आई है। उक्त अवधि में पोर्टल पर कुल 1,81,613 ऑनलाइन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1,07,850 शिकायतें खारिज कर दी गईं। यानी लगभग 59% शिकायतों को अमान्य कर दिया गया।

Advertisement

सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस से ई-चालान शिकायतों की जानकारी मांगी थी। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, वाहन के प्रकार (जैसे दोपहिया, चारपहिया, मालवाहक, यात्री वाहन आदि) के आधार पर प्राप्त शिकायतों का वर्गीकरण ‘वन स्टेट वन चालान’ पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, जिससे विशिष्ट वाहन श्रेणियों पर की गई कार्रवाई का विश्लेषण करना वर्तमान में असंभव है।

शिकायतों की जांच प्रक्रिया:

सभी शिकायतों की जांच मल्टीमीडिया सेल, ट्रैफिक मुख्यालय, वर्ली, मुंबई में की जाती है। इसमें वाहन की तस्वीरें और आस-पास के दृश्यात्मक सबूतों की जांच की जाती है।यदि तस्वीरें या सबूत स्पष्ट नहीं होते, तो संबंधित ट्रैफिक विभाग या पुलिस स्टेशन को जांच के लिए भेजा जाता है। स्थानीय जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाता है कि चालान बरकरार रखा जाए या रद्द किया जाए।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि ई-चालान प्रणाली पारदर्शी होनी चाहिए, नागरिकों को अपना पक्ष रखने का पूरा और न्यायसंगत अवसर मिलना चाहिए, और हर शिकायत की निष्पक्ष एवं गहराई से जांच होनी चाहिए, यह आज की आवश्यकता है।

Related posts

जच्चा-बच्चा की मौत के बाद, परिजनों ने की मारपीट, डॉक्टरों ने बंद रखा बाल रोग ओपीडी, मनपा के उपनगरीय अस्पातलों में, सप्ताह भर में हुई दूसरी घटना

Deepak dubey

Underworld don Dawood and Bishnoi: एजेंसियों के रडार पर दाऊद और बिश्नोई गैंग के गुर्गे

Deepak dubey

दिवाली में पटाखा व्यापारियों की मनमानी नागरिकों के लिए खड़ी कर रहे परेशानी सैटिस पुल निर्माण में भी हो रही अड़चन

Deepak dubey

Leave a Comment