Joindia
क्राइमकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी
IMG 20220908 WA0016

 

हत्यारा आरोपी गिरफ्तार,12 घंटे में सुलझाया मामला

मुंबई।अंधेरी ईस्ट में एक 45 साल के व्यक्ति की हत्या हुई थी। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एमआईडीसी पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड्डू कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। उसने मंगलवार रात इंद्रजीत रामप्रकाश पासवान का मर्डर किया था

पुलिस को इस मामले में सुचना मिली थी कि अंधेरी पूर्व के शिवचंद्र यादव चाल में इंद्रजीत पासवान नामक शख्स की हत्या हुई है। इस मामले में पुलिस ने देवेंद्र पासवान की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो इंद्रजीत पासवान के साडू ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और चार दिन पहले काम की तलाश में मुंबई आया था। वह राजकुमार और नौकर शेख के साथ रह रहा था

राजकुमार पासवान और उसका नौकर शेख मंगलवार को गणपति दर्शन के लिए गए थे। रात को जब वह आए थे इंद्रजीत खून से लथपथ वेल्डिंग की दुकान के सामने कुर्सी पर बैठा था। उस समय इंद्रजीत वहां नहीं दिखाई दिया। इसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची।

पुलिस ने जब तलाशी ली तो लाडू कुमार दूसरे कमरे में दरवाजा बंद करके छुपा हुआ था। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि नशे में धुत इंद्रजीत ने उसके साथ बदसलूकी की। गुस्से में आकर उसने इंद्रजीत के सिर पर लोहे के सामान से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लाडू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है

Related posts

NAVI MUMBAI: वेलेंटाइन डे पर महंगाई की मार,पांच गुना महंगा हुआ गुलाब

Deepak dubey

Ghanasoli railway station drug racket: मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 72 लाख के मादक पदार्थ जब्त

Deepak dubey

हार के बाद भाजपा में होगा बदलाव!

Deepak dubey

Leave a Comment