Joindia
क्राइमकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटी

वाराणसी से मुंबई में कफ सिरप की तस्करी

IMG 20220822 WA0001 1

 

एनसीबी ने किया अंतराज्यीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़

मुख्य आरोपी सहित पांच गिरफ्तार

13248 बोतल किए जब्त

मुंबई | प्रतिबंधित कोडीन आधारित कफ सिरप की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ मुंबई एनसीबी ने किया | इस गिरोह के मुख्य सरगना सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर 13 हजार 248 कफ सिरप की बोतल बरामद की हैं | विशेष की इसे वाराणसी से पुणे ट्रेन से भेजकर मुंबई के अलग अलग भागों में तस्करी जा रही थी |
पिछले कुछ वर्ष से प्रतिबंधित कोडीन आधारित कफ सिरप का इस्तेमाल किया जा रहा है | इसके लिए तस्करो द्वारा कई हथकंडे अपनाए जा रहे है | मुंबई एनसीबी को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ट्रेन के माध्यम से पुणे कोडीन कफ सिरप की तस्करी किया जा रहा है | इस जानकारी के आधार पर एनसीबी ने 13 हजार 248 कफ सिरप की बोतल बरामद करते हुए मुख्य आरोपी सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया |

तस्करी के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल

एनसीबी की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कफ सिरप की खेप मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी से नकली पते और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुगलसराय स्टेशन से महाराष्ट्र के पुणे लाई जाती थी । उसके बाद अलग-अलग माध्यम से स्थानीय तस्करों के जरिए इसे मुंबई सहित राज्य के अलग अलग जगहों पर भेजा जाता था | एनसीबी सूत्रों की माने तो गिरफ्तार मुख्य सरगना का मुंबई में मेडिकल की दुकान है |लेकिन इसकी भनक इस गिरोह के किसी भी सदस्य को नहीं लगने दी है | इस गिरोह के जुड़े सदस्य भी मुख्य सरगना को नहीं पहचानते थे | सिर्फ व्हाट्सप्प या अन्य सोशल माध्यम से संपर्क में रहते हुए इस तस्करी को अंजाम दे रहे थे |इस गिरोह के पांच लोगो को गिरफ्तार किया जा चूका है कुछ और लोगो की गिरफ़्तारी होने की संभावना जताई जा रही है |

Related posts

हिजाब की लड़ाई मुंबई तक पहुंची: लॉ कॉलेज की प्रिंसिपल का आरोप-हिजाब की वजह से बदसलूकी करता है प्रबंधन, दे दिया इस्तीफा

cradmin

DCP Sudhakar Pathare accident: मुंबई port zone के डीसीपी सुधाकर पाठारे का निधन, धार्मिक यात्रा से लौटने के दौरान हुई दुर्घटना, पुलिस विभाग में शोक की लहर

Deepak dubey

hmpv virus symptoms : चीन में फिर फैला नया वायरस, भारत को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान? कितना खतरनाक है एचएमपीवी वायरस

Deepak dubey

Leave a Comment