By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Corpse ice used in lassi: कोल्हापुर में लस्सी में शवों की बर्फ के इस्तेमाल का खुलासा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Corpse ice used in lassi: कोल्हापुर में लस्सी में शवों की बर्फ के इस्तेमाल का खुलासा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

क्राइममुंबईसिटी

Corpse ice used in lassi: कोल्हापुर में लस्सी में शवों की बर्फ के इस्तेमाल का खुलासा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Deepak dubey
Last updated: March 30, 2025 10:56 am
Deepak dubey
Published: March 30, 2025
Share
IMG 20250330 WA0025
SHARE

जो इंडिया / मुंबई:

Advertisement
राज्य में प्रचंड गर्मी के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे महाराष्ट्र को हिला कर रख दिया है। कोल्हापुर के छत्रपति प्रमिला राजे (सीपीआर) अस्पताल परिसर में शवों को ठंडा रखने के लिए प्रयोग में लाई गई बर्फ को सड़क किनारे लस्सी और नारियल पानी बेचने वाले विक्रेताओं द्वारा ठंडे पेय पदार्थों में उपयोग किए जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

यह मामला उस समय सामने आया जब कुछ सतर्क नागरिकों ने अस्पताल के पास एक नारियल पानी विक्रेता को नाले में फेंकी गई बर्फ को उठाकर अपने आइस बॉक्स में भरते हुए देखा। उस बर्फ का उपयोग वह लस्सी, शरबत और पानी की बोतलों को ठंडा रखने के लिए कर रहा था। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर नागरिकों ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

वीडियो में दिखा डरावना सच
वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि अस्पताल से एंबुलेंस द्वारा शव उतारने के बाद उपयोग की गई बर्फ को अस्पताल के बाहर फेंक दिया गया। उसी बर्फ को एक विक्रेता ने बाल्टी में भरकर अपने आइस बॉक्स में डाल दिया। आइस बॉक्स में लस्सी, पानी की बोतलें और शरबत के डिब्बे रखे गए थे। वीडियो में बर्फ के आसपास मक्खियाँ और चींटियाँ भी देखी जा सकती हैं।

जब नागरिकों ने विक्रेता से इस बारे में सवाल किया तो उसने पहले इनकार किया, लेकिन बाद में आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है और प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इस तरह की घातक लापरवाही को क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है।

स्वास्थ्य को खतरा, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
इस घटना के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की है कि वे अस्पतालों के पास से खाद्य या पेय पदार्थ खरीदते समय सावधानी बरतें। गर्मी में ठंडक पाने की चाहत कहीं स्वास्थ्य पर भारी न पड़ जाए।

प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषी विक्रेताओं तथा अस्पताल प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

All India Vishwakarma Mahasabha : दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा का ग्रीष्म कालीन अधिवेशन सम्पन्न
शादी के लिए दिए पैसे वापस मांगे जाने पर हत्या कर शव जंगल में फेंके
BREAKING NEWS: महाराष्ट्र को मिली पहली महिला उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय
Kharghar Turbhe Tunnel Link Road project: खारघर-तुर्भे टनल लिंक रोड से नवी मुंबई में कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
ओम साई गणेश सोसायटी में किया ध्वजारोहण
TAGGED:kolhapur newsMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
joindia
दिल्लीदेश-दुनियामुंबईसिटी

RAILWAY: रेलवे की मैनुअल वर्क यात्रियों के लिए घातक !, कर्मचारियों की गलतियां ले रही है जान, पहले भी घटते घटते बची है ऐसी घटना

Deepak dubey
Deepak dubey
June 5, 2023
State government: सरकारी कार्यालयों में तीन लाख पद खाली, विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी आक्रामक, जल्द करेंगे आंदोलन
Mumbai water crisis: बांधों में घटता जलस्तर, पाइप लीकेज से बर्बादी जारी
एपीएमसी में खतरनाक इमारतों में जलापूर्ति खंडित
Mumbai Local Women Safety: मुंबई लोकल में महिलाओं की सुरक्षा को नई ताकत, ‘सखी’ व्हाट्सऐप ग्रुप से मिलेगी तुरंत मदद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?