Joindia
आध्यात्मकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

रायगढ़ में टूटी हॉस्पिटल की लिफ्ट: सेकंड फ्लोर से गिरे 9 डॉक्टर्स, लिफ्ट में ज्यादा वजन से हुआ यह हादसा

maharashtra hospital 1 1648798275

[ad_1]

रायगढ़14 घंटे पहले

Advertisement

कॉपी लिंकहादसे के वक्त लिफ्ट में 9 डॉक्टर्स मौजूद थे। खास यह यह कि यह हॉस्पिटल कुछ ही महीने पहले शुरू हुआ था। - Dainik Bhaskar

हादसे के वक्त लिफ्ट में 9 डॉक्टर्स मौजूद थे। खास यह यह कि यह हॉस्पिटल कुछ ही महीने पहले शुरू हुआ था।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक हॉस्पिटल की लिफ्ट गिरने से 9 डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दिल दहला देने वाली घटना रायगढ़ जिले के न्यू पनवेल शहर के ‘आमले अस्पताल’ में शुक्रवार सुबह हुई है।

रायगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर पहुंचने पर लिफ्ट की मेटल केबल टूट गई। माना जा रहा है कि लिफ्ट में केपेसिटी से ज्यादा वजन था, इसलिए यह दुर्घटना हुई है। हादसे के वक्त लिफ्ट में 9 डॉक्टर्स मौजूद थे। खास यह यह कि यह हॉस्पिटल कुछ ही महीने पहले शुरू हुआ था। सभी डॉक्टर्स तीसरी मंजिल से खाना खा कर ग्राउंड फ्लोर पर जा रहे थे।

दुर्घटना का शिकार हुए सभी डॉक्टर्स खतरे से बाहरदुर्घटना के तुरंत बाद दमकल कर्मियों को बुलाया गया। दमकल ने डॉक्टरों को लिफ्ट से रेस्क्यू किया और उन्हें रायगढ़ के दूसरे प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया। गनीमत यह रही कि हादसे में घायल सभी डॉक्टर्स फिलहाल ठीक हैं। आज हॉस्पिटल में एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। ये सभी डॉक्टर्स इसी में शामिल होने के लिए आये थे। इनमें से कुछ हॉस्पिटल और कुछ हॉस्पिटल से बाहर से थे।

हॉस्पिटल के खिलाफ लापरवाही का केस दर्जइस दुर्घटना के बाद खांदेश्वर पुलिस स्टेशन में हॉस्पिटल के खिलाफ लापरवाही का एक केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कैसे एक नई लिफ्ट वजन बढ़ने के बाद टूट गई। आमतौर पर वजन बढ़ने के बाद लिफ्ट बंद नहीं होती है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कैसे यह लिफ्ट बंद हुई और चलने लगी।

दुर्घटना में हॉस्पिटल के मलिक समेत यह डॉक्टर्स घायलअस्पताल के मालिक डॉ. संदीप आमले ने बताया कि हमने इस पूरे मामले की जांच का आदेश दे दिया है। दुर्घटना कैसे हुई और इसमें किस की गलती थी यह जल्द ही बताया जाएगा। इस हादसे में घायल हुए डॉक्टरों में अस्पताल के मालिक डॉ. संदीप आमले, डॉ. बालकृष्ण नागरगोजे, डॉ. गोविंद पाटिल, डॉ. श्रेया वीर, डॉ. विनोद ढोले, डॉ. दीपाली नरवणे, डॉ. संतोष जयभय और डॉ. सुरेश नाईक और डॉ. वृंदा कक्कड़ शामिल हैं। इस हादसे में आमले अस्पताल के मालिक डॉ. संदीप आमले को सबसे ज्यादा चोट आई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Related posts

शादी के लिए दिए पैसे वापस मांगे जाने पर हत्या कर शव जंगल में फेंके

Deepak dubey

शिंदे-फडणवीस सरकार के साहसिक निर्णय के लिए अभिनंदन !

Deepak dubey

‘मिंधे गुट’ की रैली के लिए किसने किया राशि का भुगतान?

vinu

Leave a Comment