Joindia
क्राइमकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईराजनीतिरोचकसिटी

मुंबई बच्ची का मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

IMG 20220802 WA0022

नाटय तरीके से दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

Advertisement

साढ़े चार लाख में महिलाओं ने किया नवजात का सौदा

मुंबई। मानव तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश मुंबई पुलिस ने किया है। पुलिस ने नाटय तरीके से नवजात बच्ची को बेचने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बच्ची के बदले महिलाओं ने 4.5 लाख रुपये की मांग की थी।

मुंबई पुलिस के समाजसेवा शाखा ने बच्ची को बेचने के आरोप में एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर गिरफ्तार महिलाओं की पहचान जुलिया फर्नांडीस और शबाना शेख के रुप में की है।पूणे के कोंढवा स्थित अडॉप्शन केंद्र में कार्यरत जयप्रकाश जाधव से उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला नवजात बच्ची के लिए ग्राहक की तलाश में थी। जाधव ने स्थानीय महिला एवं बाल कल्याण प्राधिकरण को भी इसकी जानकारी दी, जिन्होंने मुंबई में अपने साथियों को अलर्ट किया।मुंबई पुलिस की सामाजिक शाखा की विशेष किशोर सुरक्षा इकाई के अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को योजनाबद्ध तरीके से पकड़ा गया। पहले जाधव ने ग्राहक बनकर जुलिया फर्नांडीस से संपर्क किया। फोन पर उसने बच्ची की कीमत 4.5 लाख रुपये लगाई और कहा कि बच्ची के माता-पिता को 4 लाख रुपये दिए जाएंगे और बाकी के पैसे वह कमीशन के तौर पर रखेगी।रविवार को महिला ने जाधव को सायन कोलीवाड़ा में अहाना नर्सिंग होम पर बुलाया। यहां जाधव के साथ एक महिला पुलिस कांस्टेबल पति-पत्नी बनकर गए। वहीं, नवजात को लेकर शबाना शेख पहुंची। इस दौरान नर्सिंग होम के आसपास सिविल कपड़ों में तैनात पुलिस वालों ने महिलाओं पर नजर रखी थी। जैसे ही रुपये देने का समय आया तो पुलिसकर्मियों ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ मानव तस्करी से संबंधित आरोपों और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फर्नांडीस पर मानव तस्कर से जुड़े मामले पहले से दर्ज हैं। मानखुर्द और वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस उसे गिरफ्तार भी कर चुकी है।उधर, फर्नांडीस ने दावा किया कि बच्चे के जैविक माता-पिता दिल्ली के रहने वाले हैं। जन्म के तुरंत बाद बच्ची को पीलिया हो गया और माता-पिता ने उसे छोड़ दिया।

Related posts

big news! Documents worth 150 crores in the hands of ED, will Thackeray Group’s problems increase?:बड़ी खबर! ईडी  के हाथ लगे 150 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज, बढ़ेगी ठाकरे ग्रुप की मुश्किलें?

Deepak dubey

यात्रियों के विरोध के बाद सेंट्रल रेलवे ने कैंसिल की 10 एसी रेलगाड़ियां

Deepak dubey

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के काफिले पर हमला,इलाके में तनाव

Deepak dubey

Leave a Comment