Joindia
देश-दुनियामुंबईराजनीति

मुंबई के पश्चिम उपनगरों में सर्वाधिक गड्ढे

hh 1

इस मानसून  में मुंबई में कुल गड्ढों की शिकायतों में से सबसे ज्यादा शिकायतें मुंबई के पश्चिम उपनगरों से आई हैं

Advertisement
। इस वर्ष मुंबई मनपा  के सड़क विभाग ने कुल 34,392 गड्ढों को भरा है जिनमें से अधिकांश अंधेरी से मालाड क्षेत्र के हैं। अदालत द्वारा गड्ढे को लेकर मनपा  को डांट लगाने के बाद मनपा ने गड्ढे को लेकर रिपोर्ट तैयार की है और यह जानकारी उसमें सामने आई है। गड्ढों की कुल संख्या में से सबसे अधिक गड्ढे अंधेरी जोगेश्वरी के पूर्वी भाग में हैं। इस क्षेत्र से 2963 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। मालाड से 2709 तथा अंधेरी जोगेश्वरी के पश्चिमी भाग से 2432 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस तरह कुल  शिकायतों में से सर्वाधिक 16,170 गड्ढों की शिकायतें पश्चिमी उपनगरों से आईं। इसकी तुलना में, पूर्वी उपनगरों के निवासियों द्वारा 7885 शिकायतें दर्ज की गईं, जबकि शहर से 10,337 शिकायतें प्राप्त हुईं उसी रिपोर्ट में मनपा  ने मुंबई में बीस सबसे खराब सड़कों का नाम दिया है। इसमें शहर क्षेत्र के मुंबादेवी मार्ग वि. एन. मार्ग, टीबी कदम मार्ग, टीजे रोड, बलराम बापू खेडेकर मार्ग शामिल हैं, जबकि पश्चिम उपनगरों में टैगोर रोड, खेरवाड़ी रोड, आरे मरोल मरोशी रोड, पु ल देशपांडे रोड, एनएस रोड नंबर 4, आरे रोड, समता नगर रोड, भूमिपार्क मरीना एन्क्लेव रोड, अप्पासाहेब सिद्धये रोड और रामकुमार ठाकुर रोड शामिल हैं। पूर्वी उपनगरों में एमएन रोड, डीपी रोड नंबर 9, गोवंडी शिवाजी नगर रोड नंबर 15, सोनपुर लेन, भांडुप ग्राम मार्ग, दरगाह  रोड शामिल हैं।

Advertisement

Related posts

नए 24 NCLT सदस्यों की नियुक्ति में देरी, दिवालिया मामलों की सुनवाई पर असर – अनिल गलगली

Deepak dubey

MUMBAI : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुंबई में होगा ‘जश्न-ए-हिंदुस्तान’ मुशायरा

Deepak dubey

IRCTC:आईआरसीटीसी की वेबसाइट 2 घंटे के लिए बंद; रेल यात्री हुए परेशान

Deepak dubey

Leave a Comment