Joindia
क्राइमकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

मछली की आड़ में 665 विदेशी पशुओं की तस्करी , दो गिरफ्तार

IMG 20221008 WA0004

मुंबई | मछली की आड़ में विदेशी विदेशी सांप , कछुए की तस्करी किए जाने का खुलासा डीआरआई ने किया है | शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए मलेशिया के कछुआ , सांप , छिपकली सहित 665 विदेशी पशुओ को जब्त किया है | जब्त किए गए सांप ,कछुए की कीमत 2.98 करोड़ रुपए बताई जा रही है | इस मामले में धारावी निवासी इम्मानवेल राजाऔर मझगांव निवासी विक्टर लोबो गिरफ्तार किया है |

डीआरआई को जानकारी मिली थी कि मलेशिया से एक्वैरियम मछली के आड़ में जीवित पशुओ की तस्करी की जा रही है | इस जानकारी के आधार पर मलेशिया से एक खेप सहार के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स (एसीसी) में पहुंची, जिसमें एक्वैरियम मछली के वेश में जीवित विदेशी सांप,कछुआ, छिपकली आदि बरामद किया गया | यह सब धारावी जा रहा था |इसे जब्त करने के बाद, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) की एक टीम को जांच में सहायता के लिए बुलाया गया था। मछली और कछुओं, सांपों, छिपकलियों आदि 13 विभिन्न प्रजातियों सहित 30 बक्सों में से 16 में कुल 665 सांप , कछुआ , छिपकली आदि बरामद किया गया |यह सब मछली के आड़ में इन्हे मंगाया जा रहे थे |

Related posts

उद्धव ठाकरे की कोकण जनसंवाद यात्रा, 4 और 5 फरवरी को सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिले में दौरा

Deepak dubey

MNS: अल्टिमेटम ‘Raj’ पर पुलिस का शिकंजा, कहा कूदे जो खेल में तो जाओगे जेल में

dinu

फर्जी कॉल सेंटर से योगी आदित्यनाथ को मिली थी धमकी

Deepak dubey

Leave a Comment