Joindia
सिटीकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबई

बेमौसम ने टमाटर के फसलों को किया नुकसान

Tomatoes 005 1200 900 shutterstock 16534780743x2 1

नवी मुंबई ।पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र सहित आस पास के राज्यो में हुए बेमौसम बरसात के कारण टमाटर के फसलों को नुकसान पहुंचाया है। इससे वाशी स्थित एपीएमसी थोक मंडी में टमाटर की आवक कम हो गई है ।जिससे टमाटर की कीमतों में 10 से 15 रुपए का उछाल आया है ।

बता दें कि बेमौसम बरसात से महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में टमाटर की फसल खराब हुई है। जिसके कारण टमाटर के उत्पादन में कमी आई है। परिणाम स्वरूप बाजार में टमाटर की आवक कम हो रही है। वाशी स्थित एपीएमसी सब्जी मंडी में पहले जहा 30 से 40 गाडियो की आवक ही रही थीं वह अब घटकर 20 से 25 गाड़िया हो गई है।जिसका असर टमाटर की कीमतों पर भी देखने मिल रहा है ।

एपीएमसी सब्जी मंडी में पहले 25 से 30 रुपए किलो बेचा जाने वाला टमाटर अब 40 से 45 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है, जबकि खुदरा बाजार में यह 60 से 65 रुपये किलो में बिक रहा है।व्यापारियों ने बताया कि एपीएमसी थोक मंडी में 80 प्रतिशत टमाटर की आवक नाशिक से तो 20 प्रतिशत अन्य जगहों से हो रही हैं।जब कि बेंगलुरु से होने वाली आवक भी पूरी तरह बंद है। जिसके कारण टमाटर के दाम बढ़ गए है ।

Related posts

बाप ने बेटे को चूहा मारने वाली दवा पिलाकर की हत्या

Deepak dubey

CRIME: दिनदहाड़े इत्र व्यवसायी की दुकान का ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास, कुलाबा थाने में दर्ज हुई एफ आई आर

Deepak dubey

Fake Letterhead Scam: भाजपा विधायक के फर्जी लेटरहेड और सिग्नेचर से ₹3.20 करोड़ ट्रांसफर!

Deepak dubey

Leave a Comment