Joindia
सिटीक्राइम

नासिक के पास दर्दनाक हादसा: बस जली, 11 लोगों की मौत

IMG 20221008 WA0013

महाराष्ट्र के नासिक के पास तड़के सुबह बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। यात्रियों से भरी एक बस जा रही थी जो अचानक पलट गई। उसमें सवार यात्री निकल पाते कि इससे पहले बस में आग लग गई। और इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। हालांकि मुख्यमंत्री ने सभी मृतक परिजनों को 5 लाख रुपए आर्थिक मदद की घोषणा की है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 4 बजे की है। नासिक के पास से या बस गुजर रही थी। बस में कुल 30 यात्री सवार थे। भोर में लगभग सभी यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुबह अचानक बस पलट गई जिसकी वजह से बस में आग लग गई। लोग निकल पाते कि इससे पहले बस धड़क-धड़क कर जलने लगी और 11 लोगों की इसमें मौत हो गई। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। जबकि, 25 लोग घायल हो गए हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही सरकार ने 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम शिंदे लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों के इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है।

Advertisement

Related posts

cricket betting: पुलिस के रडार पर मास्टर माइंड, सट्टे के 40 आईडी की हुई पहचान, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच

Deepak dubey

Bombay High Court bomb threat: ईमेल के जरिए बॉम्बे हाई कोर्ट को उड़ाने की धमकी, हड़कंप मचा; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर, परिसर खाली कराया गया

Deepak dubey

CRIME:13 वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार: एंटॉप हिल पुलिस की सफल कार्रवाई

Deepak dubey

Leave a Comment