Joindia
मुंबईहेल्थ शिक्षा

थैलेसीमिया का निकलेगा काट, मुंबई में मुफ्त होगा बोन मैरो ट्रांसप्लांट,

IMG 20220811 WA0019
 मुंबई ,थैलेसीमिया का काट निकालने के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में बीमारी से जूझ रहे रोगियों का निःशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट होगा। इसके लिए अस्पताल का कोल इंडिया के साथ सामंजस्य समझौता हुआ है। बोन मैरो सर्जरी का खर्च केंद्र के अखिल भारतीय कार्यक्रम थैलेसीमिया और अप्लास्टिक एनीमिया बाल सेवा योजना के तहत वहन किया जाएगा। बता दें कि यह अस्पताल इस राष्ट्रव्यापी योजना के तहत पैनल में शामिल नौ अस्पतालों में से एक है।
Advertisement
ट्रांसप्लांट में 20 लाख रुपए का खर्च आता है
बोन मैरो ट्रांसप्लांट में लगभग 20 लाख रुपए का खर्च आता है। लेकिन यह खर्च अधिक होने और इसे वहन न कर पाने से मरीज बोन मैरो के लिए आगे नहीं आते हैं। अब यह सुविधा सभी ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए भी उपलब्ध होगी। हालांकि इसके लिए मरीजों के परिजनों को शर्तों को पूरा करना होगा। इन शर्तों का उल्लेख राज्य सरकार के हाल ही में स्वीकृत पत्र में किया गया है।
सीएसआर से मिलेगा 10 लाख रुपए
कोल इंडिया लिमिटेड अपने सीएसआर प्रोजेक्ट से पीड़ित बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट करने के लिए 10 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद करेगा। इसी तरह शेष खर्च सामाजिक संस्थाओं द्वारा वहन किया जाएगा।
राज्य में जारी हुए 11 हजार हेल्थ कार्ड 
राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में थैलेसीमिया के मरीजों को करीब 11 हजार हेल्थ कार्ड जारी किए जा चुके हैं। राज्य के पास अप्लास्टिक एनीमिया के मरीजों का कोई आंकड़ा नहीं है। अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक देश में हर साल लगभग 9,400 नागरिक अप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित होते हैं।
Advertisement

Related posts

Boeing plane accidents: खतरनाक साबित हो रहे हैं बोइंग विमान: अब तक 6000 घटनाएं, 9000 से अधिक मौतें

Deepak dubey

‘Daddy’ returns home after 17 years: अरुण गवली की रिहाई से दगड़ी चाल में जश्न, बीएमसी चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

Deepak dubey

CRIME: महिला की हत्या कर फरार आरोपी बिहार नेपाल सीमा से गिरफ्तार

Deepak dubey

Leave a Comment