Joindia
क्राइमकल्याणखेलठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन, मुंबई से सटे पालघर में हुआ हादसा

IMG 20220904 WA0065

 

मुुंबई।टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है। एक सड़क हादसे के चलते उनका निधन हुआ है।मुंबई के पास पालघर में यह सड़क हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जब उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई।हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ जब मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे।घटना सूर्या नदी पर बने पुल की है. कार चालक समेत उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग घायल हो गए. सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाला साहेब पाटिल (डीसीपी, ठाणे) ने बताया कि यह एक सामान्य सड़क हादसा ही नजर आ रहा है. उनकी कार डिवाइडर से टकराई थी।हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। मिस्त्री के साथ कार में मौजूद एक और व्यक्ति की मौत हुई है।

टाटा ग्रुप के छठे अध्यक्ष

साइरस पालोनजी मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को हुआ था। वो शापूरजी पालोनजी ग्रुप के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे थे। उन्होंने मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की और फिर बाद में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लंदन भी गए. वह टाटा ग्रुप के छठे अध्यक्ष थे।बता दें कि 2012 में रतन टाटा के इस्तीफे के बाद साइरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चैयरमैन पद सौंपा गया था।

वह दूसरे ऐसे व्यक्ति थे जिनके सरनेम में टाटा ना होते हुए भी इस ग्रुप की कमान सौंपी गई थी।हालांकि रतन टाटा के साथ मतभेदों के बाद अक्टूबर 2016 में साइरस मिस्त्री को टाटा संस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। दिसंबर 2019 में, कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने मिस्त्री को समूह के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बहाल किया। लेकिन उससे पहले फरवरी 2017 में उन्हें टाटा संस के बोर्ड में निदेशक के पद से हटा दिया गया था।

Advertisement

Related posts

चुनाव की आड में मुंबई के मार्वे बीच के पास बन रहे अवैध निर्माण पर चला बीएमसी का बुलडुजर।

Deepak dubey

Ashwamedha Mahayagya: नवी मुंबई में अश्वमेध महायज्ञ की तैयारी प्रारंभ

Deepak dubey

Child murder in Navi Mumbai: मोबाइल गेम्स की लत ने ली जान: मानसिक तनाव में युवक ने की 3 साल की मासूम की हत्या

Deepak dubey

Leave a Comment