इमरान खान
छिन्दवाड़ा ।मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया की बेटी पर्वतारोही भावना डेहरिया ने आज 15 अगस्त को देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को बड़ी सौगात दी है। यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस के शिखर पर तिरंगा फहराकर भावना ने एक बार फिर देश का नाम दुनिया भर मे रोशन कर दिया भावना ने चोटी पर तिरंगा लहराकर आज़ादी का जश्न मनाया।
गौरतलब है कि छिन्दवाड़ा की रहने वाली भावना डेहरिया 2019 में संसार की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐवरेस्ट फतह कर चुकी हैं ऐसा करने वाली वो मध्यप्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही बन चुकी हैं।
