Joindia
राजनीतिकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईरोचकसिटी

चार राज्यों में भाजपा को घेरने के लिए ममता बनर्जी का मेगा प्लान

IMG 20220911 WA0008

 

मुंबई।वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को चार राज्यों में 176 सीटों पर घेरने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेगा प्लान तैयार की है। इस प्लान के अनुसार समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, जनता दल संयुक्त के प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एकसाथ आने की बात कही है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की बैठक में कहा है कि लोकसभा के आगामी चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2024 के चुनाव में फिर एक बार ‘खेला होबे’। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80, बिहार में 40, पश्चिम बंगाल में 40 और झारखंड में 14 समेत कुल 176 सीटें हैं। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि इस अभियान में वे अन्य दलों को भी शामिल कर भाजपा के सामने चुनौती खड़ा करेंगी। वर्तमान समय में इन चार राज्यों की सीटों में से 109 सीटें हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश में 64, बिहार में 17, झारखंड 11 तो पश्चिम बंगाल में भाजपा के 17 सांसद है।

300 सीट मिलने से भाजपा को हुआ अहंकार

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को 300 सीटें मिलने से अहंकार हो गया है। लेकिन यही अहंकार और मतदाताओं गुस्सा उन्हें सबक सिखाते हुए पराजित करेगा। यह भरोसा भी उन्होंने जताया। नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन साथ ही अन्य दलों को एक साथ लेकर भाजपा के सामने सीधी चुनौती खड़ी करेंगे। ममता ने कहा कि हम सब एक तरफ और भाजपा दूसरी तरफ बंगाल के चुनाव में ‘खेलो होबे’ कहकर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को पराजित किया। इसी तरह 2024 में भी लोकसभा चुनाव में भाजपा की पराजय होगी।इसके लिए खुद भाजपा अपने अहंकार में डूब जायेगी ।और हम उसे डुबाने के लिए तैयार होने की जानकारी ममता बनर्जी ने दी है ।

Related posts

फर्जी बिल का खेल, पुलिसवाला भरवाता था तेल !

vinu

Bombay High Court ask Railway : हर दिन 10 यात्रियों की मौत! हाईकोर्ट ने मुंबई लोकल में सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल, रेलवे से मांगा ठोस एक्शन प्लान

Deepak dubey

Cyber crime: सोशल मीडिया पर जरा संभालकर , सायबर पुलिस की चेतावनी , पिछले दो महीनों में दर्ज हुए 9 मामले

Deepak dubey

Leave a Comment