ज्योति दुबे / जोइंडिया मुंबई टीम : (PM Modi Apeal) :
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप के जरिए इस तरह की भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कभी सोने की खरीद पर रोक लगाई थी या पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहकन सिंह ने ईंधन की आपूर्ति रोक दी थी। कांग्रेस ने इन दावों को “फर्जी और मनगढ़ंत प्रचार” करार दिया।
https://x.com/i/status/2054116860552217089
अपने बयान में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर भी अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि मौजूदा सत्ता पक्ष संकट के समय जवाबदेही निभाने के बजाय “इवेंटबाजी” और प्रचार पर ज्यादा ध्यान दे रहा है।
महाराष्ट्र कांग्रेस ने अपने पोस्ट में दावा किया कि देश पर जब-जब संकट आया, तब कांग्रेस ने जिम्मेदारी निभाई और जनता के साथ खड़ी रही। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष और कर्तव्य का रहा है, जबकि वर्तमान सरकार आलोचना से बचने के लिए दुष्प्रचार का सहारा ले रही है।
दरअसल पीएम मोदी ने दो दिन पहले देशवासियों से पेट्रोल डीजल बचाने और सोना नहीं खरीदने की अपील की है। इसके साथ ही विदेश यात्रा पर न जाने की अपील की है ताकि देश का विदेश मुद्रा भण्डारण बढ़ाया जा सकें। लेकिन पीएम के इस अपील की कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने जमकर विरोध किया है। मोदी सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। जिसके बाद भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का एक न्यूज कटिंग वायरल हुआ है। जिसमें इंदिरा गांधी ने भी इस प्रकार की अपील किया है। ऐसा दिखाया गया है। इस न्यूज कटिंग को कनग्रेस ने बोगस बताया है।
यह बयान ऐसे समय आया है जब पेट्रोल-डीजल की बचत, वर्क फ्रॉम होम और आर्थिक सतर्कता को लेकर केंद्र सरकार की अपीलों पर देशभर में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार की नीतियों और बयानों को लेकर सवाल उठा रहा है, जबकि भाजपा विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगा रही है।
इसे भी पढ़ें-
पायधुनि Mystery: तरबूज में रैट पॉइजन किसने मिलाया, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ा सस्पेंस!



