जो इंडिया / मुंबई। (Pooja bhatt-mahesh bhatt liplock photoshoot)
मनोरंजन जगत का एक पुराना लेकिन बहुचर्चित विवाद आज भी समय-समय पर चर्चा में लौट आता है. 90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस पूजा भट्ट का अपने पिता महेश भट्ट के साथ किया गया लिपलॉक फोटोशूट उस दौर में बड़े विवाद का कारण बना था. उस समय भले ही सोशल मीडिया का प्रभाव आज के जितना तेज नहीं था, इसके बावजूद इस तस्वीर के सामने आते ही देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं. जहां एक वर्ग ने इसे ‘बोल्ड आर्ट’ और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति का हिस्सा माना था,वहीं दूसरे वर्ग ने इसे सामाजिक और पारिवारिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया था. यही मतभेद इस मुद्दे को वर्षों बाद भी जीवित रखे हुए हैं. बताया जाता है कि यह फोटोशूट एक मैगजीन कवर के लिए किया गया था, जिसने लोगों का व्यापक ध्यान खींचा. इसके बाद महेश भट्ट के एक विवादित बयान, ‘अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती, तो मैं उनसे शादी कर लेता’, ने तो बहस को और भड़का दिया. उस समय इस बयान की काफी आलोचना हुई और इसे कई लोगों ने इसे असंवेदनशील माना था. वर्षों बाद भी यह मामला केवल एक तस्वीर या बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस बारीक रेखा को उजागर करता है, जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सामाजिक संवेदनशीलता आमने-सामने खड़ी हो जाती हैं.
समाज क्या सीखे?
हर विवाद अपने साथ कुछ अहम सवाल छोड़ जाता है, क्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की भी सीमाएं होनी चाहिए? क्या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को सामाजिक मूल्यों के प्रति अधिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए? क्या हमें किसी भी ‘बोल्ड’ कदम को बिना सोचे-समझें, बिना जोड़-घटाना किये स्वीकार कर लेना चाहिए…?

हालांकि, ऐसे कदम अक्सर ध्यान आकर्षित करने लिए उठाए जाते हैं, लेकिन हर ‘बोल्ड’ अभिव्यक्ति सार्थक हो, यह जरूरी नहीं. समय बदलता है, सोच विकसित होती है, लेकिन संतुलन और संवेदनशीलता की जरूरत हमेशा बनी रहती है. भले ही समय के साथ धीरे-धीरे विवाद खत्म हो जाते हैं, मगर उनसे उठे सवाल समाज को लंबे समय तक सोचने पर मजबूर करते हैं…!



