By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Organic Farming Training Camp: छत पर बगिया, थाली में शुद्धता — NIPHT का ‘OwnGrown’ जैविक किचन गार्डनिंग कार्यशाला, २५-२६ अप्रैल को तलेगाँव दाभाडे, पुणे में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Organic Farming Training Camp: छत पर बगिया, थाली में शुद्धता — NIPHT का ‘OwnGrown’ जैविक किचन गार्डनिंग कार्यशाला, २५-२६ अप्रैल को तलेगाँव दाभाडे, पुणे में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर

मुंबईसिटी

Organic Farming Training Camp: छत पर बगिया, थाली में शुद्धता — NIPHT का ‘OwnGrown’ जैविक किचन गार्डनिंग कार्यशाला, २५-२६ अप्रैल को तलेगाँव दाभाडे, पुणे में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर

Deepak dubey
Last updated: April 17, 2026 8:01 pm
Deepak dubey
Published: April 17, 2026
Share
IMG 20260417 WA0017
SHARE

जो इंडिया / पुणे: (Organic Farming Training Camp) 

जब बाज़ार की सब्ज़ियों पर रासायनिक कीटनाशकों का ख़तरा मँडरा रहा हो और शहरी परिवार स्वस्थ भोजन के लिए तरस रहे हों, तब एक संस्था ने ठान लिया है कि हर घर की छत एक छोटा खेत बन सकती है। राष्ट्रीय सुगीपश्चात तकनीक संस्थान (NIPHT), तलेगाँव दाभाडे, जिला पुणे — जो MSAMB के बागवानी प्रशिक्षण केंद्र से संबद्ध है — दिनांक २५ एवं २६ अप्रैल २०२६ को एक विशेष दो दिवसीय ‘जैविक किचन गार्डनिंग कार्यशाला’ का आयोजन कर रहा है। यह कार्यशाला ‘OwnGrown‘ पद्धति पर आधारित है, जो शहरी निवासियों को उनकी छत, बालकनी या आँगन में घातक पेस्टीसाईड-मुक्त तथा कृत्रिम रसायनयुक्त सब्ज़ियाँ उगाने के लिए प्रशिक्षित करती है।
इस कार्यशाला की प्रमुख प्रशिक्षक हैं आँर्गँनिक/नैसर्गिक टेरेस फार्मिंग विशेषज्ञ सरस्वती कुवळेकर। उन्होंने अपने घर की छत पर पूरी तरह रसायन-मुक्त तरीके से विभिन्न प्रकार की सब्ज़ियाँ और पत्तेदार सागभाजी उगाकर शहरी खेती का एक अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है। नैसर्गिक घटक ,खाद का प्रयोग करते हुए सीमित स्थान में परिवार के लिये उत्पादन लेती हैं। सोशल मीडिया के ज़रिए वे हज़ारों शहरी परिवारों को रसायन-मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को अपनी मिट्टी स्वयं तैयार करना, रसोई के कचरे से कम्पोस्ट बनाना, छोटे कंटेनरों में जैविक सब्ज़ियाँ उगाना, उपयोगी औषधीय पौधों की खेती और प्राकृतिक तत्वों का उपयोग — इन विषयों पर व्यावहारिक (hands-on) प्रशिक्षण दिया जाएगा।
संस्था के संचालक मिलिंद आकरे ने इस पहल के बारे में कहा, “OwnGrown पद्धति केवल सब्ज़ी उगाने तक सीमित नहीं है — यह एक परिवार और उसके भोजन के बीच के संबंध को बदलने की प्रक्रिया है। संस्थागत ज्ञान और ज़मीनी अनुभव के संगम से तैयार यह कार्यशाला हर आम नागरिक तक जैविक खेती की पहुँच बनाने का हमारा प्रयास है।”
कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था संस्था की ओर से की जाएगी। पंजीकरण शुल्क ₹३,००० + १८% GST निर्धारित है। शुरुआती और अनुभवी — दोनों प्रकार के बागवान इसमें भाग ले सकते हैं।
आज जब महाराष्ट्र समेत देश के तमाम शहरों में कृत्रिम रासायनो पर उगनेवाले सब्ज़ियों से होने वाले स्वास्थ्य संकट की चिंता गहराती जा रही है, NIPHT का यह कदम महज़ एक कार्यशाला नहीं — यह एक नई शहरी खाद्य-संस्कृति की नींव है। जब छत पर हरियाली होगी, तो थाली में भी शुद्धता होगी।
पंजीकरण के लिए WhatsApp करें: रवींद्र देशमुख: ९८२२४९९२६५ | भागवत सपकाळ: ९७६६५२१२३४

High security number plate: एक अप्रैल 2019 से पहले के वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, 31 मार्च डेडलाइन, नजरअंदाज किया तो होगी जेल!
SEX SCANDAL: मुंबई पुलिस के सेक्स स्कैंडल से फैली सनसनी, डीसीपी , दो पीआई पर 8 महिला कांस्टेबलों से बलात्कार का आरोप,करवाया गर्भपात
‘Never underestimate a nobody’ like Sonu Sood: ‘नेवर अंडरएस्टीमेट ए नोबडी’ लाइक सोनू सूद, अंतराष्ट्रीय निर्देशन में बनी एक्शन फ़िल्म ‘फतेह’
नवीमुंबई मेट्रो परियोजना: 500 करोड़ लोन देगी आईसीआईसीआई बैंक
Mumbai flood relief Gurudwara: मुंबई–नवी मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गुरुद्वारे बने राहत केंद्र
TAGGED:Balcony GardeningChemical Free VegetablesComposting at HomeEco Friendly LivingGardening Training CampHealthy LivingNatural Farming IndiaNIPHT PuneOrganic Farming WorkshopOrganic Kitchen GardeningOwnGrown MethodPune EventsSustainable LifestyleTerrace GardeningUrban Farming India
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20221212 WA0001
क्राइमकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

Nirbhaya squad: निर्भया फंड से खरीदी गाड़ियां विधायको के एस्कोर्टिंग में लगाई

Deepak dubey
Deepak dubey
December 12, 2022
Maharashtra teacher uniform policy : महाराष्ट्र के शिक्षकों की पहचान अब यूनिफॉर्म से होगी! सरकार लाई ड्रेस कोड की नई नीति
IAAPI Expo 2023 : अम्यूज़मेंट, लीज़र, एंटरटेनमेंट और अलाइड सेक्टरों के लिए भारत की सबसे बड़ी प्रदर्शनी का मार्च में आयोजन
संपत्ति कर के रूप में 716.97 करोड़ रुपये जमा, पिछले वर्ष की तुलना में 83.66 करोड़ रुपये अधिक वसूली 
एसयु-30 एमकेआय (सुखोई) विमान ने एक जहाज लक्ष्य के खिलाफ ब्रह्मोस मिसाइल के विस्तारित-रेंज संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?