By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Congress vs Mahayuti: मुंबई में कांग्रेस का बड़ा हमला, महायुति सरकार के खिलाफ जारी किया आरोपपत्र
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Congress vs Mahayuti: मुंबई में कांग्रेस का बड़ा हमला, महायुति सरकार के खिलाफ जारी किया आरोपपत्र

राजनीति

Congress vs Mahayuti: मुंबई में कांग्रेस का बड़ा हमला, महायुति सरकार के खिलाफ जारी किया आरोपपत्र

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 26, 2025 10:08 am
JoIndia Online Correspondent
Published: December 26, 2025
Share
Congress vs Mahayuti
SHARE

जोइंडिया टीम/ मुंबई: मुंबई में आज कांग्रेस की ओर से सत्ताधारी महायुति सरकार के खिलाफ आरोपपत्र (Congress’s Chargesheet Against Mahayuti) जारी किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक असलम शेख, पूर्व मंत्री नसीम खान, विधायक भाई जगताप, विधायक अमीन पटेल, विधायक ज्योति गायकवाड, चरणजीत सप्रा, राष्ट्रीय सचिव और मुंबई कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सचिन सावंत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

मुंबई कांग्रेस (Mumbai Congress) अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड (Varsha Gaikwad) ने आरोप लगाया कि मुंबई महानगरपालिका में तीन वर्ष नौ महीने तक प्रशासक राज रहा, जिसके दौरान कोई भी जनप्रतिनिधि मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि इसी प्रशासक व्यवस्था के माध्यम से महायुति सरकार ने मुंबईकरों को लूटने का काम किया।

वर्षा गायकवाड ने कहा कि आज मुंबईकरों को मूलभूत सुविधाएं भी ठीक से नहीं मिल पा रही हैं। शहर को केवल ठेकेदारों और चहेते उद्योगपतियों के हवाले कर दिया गया है, जिससे देश की आर्थिक राजधानी की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई अब “भ्रष्ट महायुति कॉरपोरेशन” में तब्दील हो चुकी है। महायुति सरकार के इन्हीं कारनामों को उजागर करने के लिए मुंबई कांग्रेस ने यह आरोपपत्र जारी किया है।

मुंबई महापालिकेची निवडणूक काँग्रेस विवाद नको, विकास हवा, या धोरणावर लढवणार!

मुंबई महापालिकावर तीन वर्ष नऊ महिने प्रशासकाचे राज्य होते, लोकप्रतिनिधी नव्हते.
प्रशासकाच्या माध्यमातून मुंबईकरांना लुटले याविरोधात आम्ही आरोपपत्र घेऊन आलो आहोत, यांनी काय काम केले हे पुराव्यानिशी मांडत… pic.twitter.com/bA0o8oRibE

— Prof. Varsha Eknath Gaikwad (@VarshaEGaikwad) December 26, 2025

बांद्रा पूर्व में आरोपपत्र का प्रकाशन

आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनावों की पृष्ठभूमि में, सत्ताधारियों के खिलाफ मुंबई कांग्रेस की ओर से वांद्रे पूर्व स्थित वाल्मिकी नगर में आरोपपत्र का प्रकाशन किया गया। यह आरोपपत्र मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड के हाथों जारी किया गया।

गठबंधन को लेकर सचिन सावंत का बयान

मुंबई कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सचिन सावंत (Sachin Sawant) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की मुंबई महानगरपालिका चुनाव में लोकतंत्र और संविधान के प्रति प्रतिबद्ध समविचारी दलों को साथ लेकर चलने की ईमानदार मंशा है। इसके लिए पार्टी पूरी निष्ठा और गंभीरता से प्रयास कर रही है।

काँग्रेस पक्षाची मुंबई महानगरपालिका निवडणुकीत लोकशाही व संविधानाची बांधिलकी ठेवणाऱ्या समविचारी पक्षांना बरोबर घेऊन जाण्याची मनापासून इच्छा आहे. याकरिता अतिशय प्रामाणिकपणे निकराचे प्रयत्न आम्ही करत आहोत. याच धर्तीवर वंचित बहुजन आघाडीशी गेले काही दिवस सातत्याने अतिशय तळमळीने चर्चा…

— Sachin Sawant सचिन सावंत (@sachin_inc) December 26, 2025

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में वंचित बहुजन आघाड़ी के साथ पिछले कई दिनों से लगातार और गंभीर चर्चा जारी है, जो अभी भी चल रही है। यदि आदरणीय बालासाहेब आंबेडकर की सहमति मिलती है, तो यह बातचीत जल्द ही अंतिम रूप ले सकती है। इसके अलावा CPI, CPI(M) और रिपब्लिकन पार्टी (गवई) के साथ बातचीत भी लगभग पूरी हो चुकी है। मुंबई कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वह आगामी मनपा चुनावों में भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाकर संघर्ष को और तेज करेगी।

President’s Medal: राज्य के 3 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक की घोषणा
MLA Ganesh Naik:पानी समस्या को लेकर आक्रमक हुए गणेश नाईक ,दी मनपा का कामकाज बंद कराने की चेतावनी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार गुट के मंत्रियों पर कसा शिकंजा
Shivsena UBT: सिर पर अपात्रता की लटकती तलवार! अनिल देसाई ने की जोरदार टिप्पणी, विधानसभा अध्यक्ष के सामने सुनवाई में शिंदे गुट हताशा
NIA Malegaon Blast Judgment: एनआईए कोर्ट के फैसले से कांग्रेस को करारा झटका: ‘हिंदू आतंकवाद’ की कहानी हुई बेनकाब
TAGGED:Administrator rule in MumbaiBMC elections MumbaichargesheetCongress vs Mahayutidevendra fadnavismahayuti governmentmumbaimumbai congressvarsha gaikwad
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20251014 WA0013
क्राइममुंबईसिटी

Placement Fraud Case: फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी से मराठी युवाओं की ठगी, मनसे ने कोपरखैराने पुलिस स्टेशन में दी धडक, आरोपियों पर FIR दर्ज करने की मांग

Deepak dubey
Deepak dubey
October 14, 2025
इंडिया’ गठबंधन की बैठक देश को एक दिशा देने वाली साबित होगी :- नाना पटोले, बीजेपी को सत्ता से उखाड़ कर कांग्रेस को सत्ता में लाने की कांग्रेस की योजना
Froud: future group से जुड़े पांच लाख व्यापारी और परिवार भुखमरी के कगार पर, छोटे व्यापारियों का 200 करोड़ बकाया, 2019 से बिलों का नही किया भुगतान
Big decision of Indian Railways: ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम बदले
Lucknow Cracker Factory Blast: लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, कई लोग मलबे में दबे – दो की मौत, पांच घायल; मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?