By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Western Railway Mega Block: 20 दिसंबर से बदल जाएगा सफर का गणित, कांदिवली-बोरीवली पर लगेगा 30 दिन का ब्लॉक
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Western Railway Mega Block: 20 दिसंबर से बदल जाएगा सफर का गणित, कांदिवली-बोरीवली पर लगेगा 30 दिन का ब्लॉक

मुंबईसिटी

Western Railway Mega Block: 20 दिसंबर से बदल जाएगा सफर का गणित, कांदिवली-बोरीवली पर लगेगा 30 दिन का ब्लॉक

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 20, 2025 11:31 am
JoIndia Online Correspondent
Published: December 20, 2025
Share
Kandivali Borivali Mega Block
SHARE

पश्चिम रेलवे (Western Railway) के मुंबई सेंट्रल डिवीजन द्वारा कांदिवली–बोरीवली के बीच छठी रेलवे लाइन

Advertisement
(Kandivali Borivali Mega Block) चालू करने के नाम पर शुरू किया गया 30 दिन का नॉन-इंटरलोकिंग (एनआई) ब्लॉक अब यात्रियों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। 20 दिसंबर 2025 से लागू यह ब्लॉक सीधे तौर पर लाखों दैनिक रेल यात्रियों की जिंदगी को पटरी से उतार रहा है।

रेलवे इसे विकास की जरूरत बता रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि अगले एक महीने तक यात्रियों को ट्रेन रद्द होने, बीच रास्ते उतार दिए जाने, घंटों की देरी और भीषण भीड़ का सामना करना पड़ेगा।

ट्रेनों पर सीधा वार, यात्री बेहाल

एनआई ब्लॉक का सबसे बड़ा असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ा है। कई ट्रेनों को या तो बीच रास्ते ही खत्म किया जा रहा है या उनके शुरुआती स्टेशन बदल दिए गए हैं।

  • ट्रेन नंबर 19418 अहमदाबाद–बोरीवली एक्सप्रेस 19 से 28 दिसंबर 2025 तक सिर्फ वसई रोड तक ही चलेगी, वसई रोड–बोरीवली खंड पूरी तरह रद्द रहेगा।
  • वहीं 19417 बोरीवली–अहमदाबाद एक्सप्रेस 21 से 30 दिसंबर 2025 के बीच बोरीवली की बजाय वसई रोड से रवाना होगी।

सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में और भी मेल, एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों के रद्द या शॉर्ट-टर्मिनेट होने की आशंका है।

समय सारिणी ध्वस्त, यात्रियों का शेड्यूल बिगड़ा

ब्लॉक ने रेलवे की समय सारिणी को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

  • वंदे भारत एक्सप्रेस (20901) 28 दिसंबर को एक घंटे देरी से चलेगी।
  • गुजरात मेल (12902) 27 दिसंबर को एक घंटे और जनवरी 2026 में 30–45 मिनट देरी से चलेगी।
  • गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22953) 28 दिसंबर को 1 घंटा 35 मिनट लेट होगी।

कामकाजी यात्रियों, मरीजों और छात्रों के लिए यह देरी किसी सजा से कम नहीं।

बोरीवली स्टॉपेज गायब, यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ

27 दिसंबर 2025 को लोकशक्ति एक्सप्रेस (22928) और सौराष्ट्र मेल (22946) जैसी अहम ट्रेनों का बोरीवली स्टेशन पर ठहराव ही खत्म कर दिया गया है। अब यात्रियों को वसई रोड या अंधेरी में उतरकर आगे की यात्रा करनी होगी, जिससे 45 से 50 मिनट का अतिरिक्त समय और मानसिक तनाव झेलना पड़ेगा।

आज यातना, कल राहत का वादा

रेलवे प्रशासन का दावा है कि यह एनआई ब्लॉक (Railway Mega Block) अस्थायी है और छठी लाइन शुरू होने के बाद लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए अलग-अलग ट्रैक उपलब्ध होंगे। इससे भविष्य में ट्रेनें समय पर चलेंगी और भीड़ कम होगी। लेकिन सवाल यह है कि
1. क्या हर बार विकास की कीमत यात्री ही चुकाएंगे?
2. क्या बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए ब्लॉक लेना जायज़ है?

फिलहाल रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सफर से पहले पश्चिम रेलवे की वेबसाइट या स्टेशन मास्टर से जानकारी लेकर ही यात्रा करें, ताकि आखिरी समय में फजीहत से बचा जा सके।

विकास जरूरी है, लेकिन क्या यात्री सुविधाएं उतनी ही जरूरी नहीं?
कांदिवली–बोरीवली रेल ब्लॉक ने एक बार फिर इस सवाल को पटरी पर ला खड़ा किया है।

देर रात शिवसेना नेता संजय राउत गिरफ्तार
Dhanashree alimony case: “तलाक के दो चेहरे: सामंथा ने ठुकरा दिया 200 करोड़ का गुजारा भत्ता, धनश्री की जारी कानूनी लड़ाई”
स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर दिवा में मुफ्त पीयूसी का वितरण
Daisy Shah: बंद कमरे में बुलाया, मुझे गलत तरीके से छुआ और फिर… -‘जय हो’ एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा
फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी में बेरोजगारों से ठगी , विदेश भेजने वाले चार ठग गिरफ्तार
TAGGED:borivaliBorivali Station BlockkandivaliKandivali Borivali Mega BlockKandivali Borivali Rail BlockKandivali Station UpdatemumbaiMumbai Commuters AlertMumbai Local NewsMumbai Local Train DisruptionMumbai Rail TrafficMumbai Transport NewsNI Block MumbaiNon Interlocking BlockPassenger Inconvenience MumbaiRailway Block December 20Railway Mega BlockRailway Mega Block NewsTrain Cancellation Mumbaiwestern railwayWestern Railway Block DecemberWestern Railway Sixth Line Project
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
teacher teaching students in a classroom 144113403 16x9 1
कल्याणक्राइममुंबईराजनीतिसिटी

Maharashtra government decision on school safety:राज्य सरकार को हाईकोर्ट का निर्देश: स्कूलों में जाकर बच्चों की सुरक्षा जांचें! बदलापुर यौन उत्पीड़न केस के बाद सख्त रुख

Deepak dubey
Deepak dubey
June 27, 2025
MUMBAI: पुलिस भर्ती के लिए गांव से मुंबई आई युवतियां दादर स्टेशन पर रहने को मजबूर
Bollywood Most Expensive Wedding : एक मेहमान पर दो करोड़ खर्च, इस अभिनेता ने की गजब की शादी
Gajendra Chauhan Scammed Online: महाभारत के युधिष्ठिर को भी ठगों ने नही छोड़ा, पुलिस हुए परेशान
शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना साबित होगा महंगा,होगी एक वर्ष की जेल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?