Sheena Chauhan
Joindia
इवेंट

यूएन अवॉर्ड विजेता शीना चौहान ने वैश्विक स्तर पर मानवाधिकारों की दिशा में किया काम

Sheena Chauhan Human Rightss 1

Sheena Chauhan delivers a message on Human Rights Day: शीना चौहान ने साउथ एशिया में 150 मिलियन से ज़्यादा लोगों तक मानवाधिकारों की जागरूकता पहुँचाई है। इस मिशन में उन्होंने प्रीति ज़िंटा, सोनाक्षी सिन्हा, गुनित मोंगा, सोनू सूद सहित कई कलाकारों के साथ काम किया। अब शीना (Sheena Chauhan) अमेरिका के कई कलाकारों और प्रभावशाली हस्तियों के साथ मिलकर भारत की मानवाधिकार सोच को दुनिया तक पहुँचाने की तैयारी में हैं।

Advertisement

उनकी कैंपेन में शिक्षा का अधिकार, भेदभाव खत्म करना, मानव तस्करी और गुलामी रोकना, महिलाओं की सुरक्षा और समानता जैसे अहम मुद्दों को उठाया गया है। शीना ने मानवाधिकारों के 30 मूल अधिकारों को आम भाषा में समझा कर बताया है कि ये हमारे घर, स्कूल, दफ़्तर और समाज में कैसे लागू होते हैं।

 

मानव अधिकार दिवस पर शीना ने कहा: “मानव अधिकारों ने मुझे दिशा और उद्देश्य दिया है। ये हमारी गरिमा की नींव हैं, लेकिन तेज़ दौड़ती ज़िंदगी में हम इन्हें भूल जाते हैं। मेरी कोशिश है कि हर बच्चा, हर माता–पिता और हर नागरिक अपने अधिकार और कर्तव्य को आसानी से समझ सके।”

शीना का खास ध्यान बच्चों को शिक्षित करने पर है। वे हर रविवार अपनी टीम के साथ स्कूलों में जाकर बच्चों को मानवाधिकारों की किताब से सरल तरीके से यह ज्ञान देते हैं। अब तक वे 100–150 से ज़्यादा स्कूलों तक पहुँच चुकी हैं। वह कहती हैं, “महिलाओं की सुरक्षा की शुरुआत सम्मान से होती है—और सम्मान की शुरुआत शिक्षा से। जब बच्चे छोटी उम्र से ही समानता सीखते हैं, तभी वे महिलाओं का सम्मान समझते हैं। वही सम्मान महिलाओं की सुरक्षा बनता है।”

मानव अधिकार दिवस के अवसर पर शीना ने अपना नया वीडियो पॉडकास्ट चैनल “East Meets West” अभी लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकार और जिम्मेदारियां समझाना है। पहले एपिसोड में अभिनेत्री और लेखिका एलेना कार्डोन महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर बात करती हैं, जबकि दूसरे एपिसोड में वेनेजुएला की अभिनेत्री रूडी रोड्रिगेज “जिम्मेदारी के अधिकार” पर चर्चा करती हैं। पॉडकास्ट में शिक्षा, समानता, गुलामी और यातना के खिलाफ अधिकार जैसे मुद्दे भी शामिल होंगे।

 

शीना चौहान (Sheena Chauhan) न सिर्फ अभिनय में, बल्कि अपने सामाजिक कार्यों से भी लोगों को प्रभावित करती रही हैं। मानवाधिकारों को लेकर उनकी यह प्रतिबद्धता अब वैश्विक चर्चाओं का रास्ता तैयार कर रही है—जहाँ शिक्षा, समानता और संवेदनशीलता पर आधारित नए विचार दुनिया तक पहुँचाए जा सकें।

Related posts

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग स्थित राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण

Deepak dubey

फ़िल्म ‘योद्धा’ में युवा पैन इंडिया स्टार राशि खन्ना ने धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ काम करने पर क्या कहा!

Deepak dubey

Phule film postponed: आपत्तिजनक सीन और डायलॉग हटाने के बाद अब 25 अप्रैल को होगी रिलीज

Deepak dubey

Leave a Comment