By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Chaturmasya Mahotsav: “जो भक्त नहीं, वो सनातनी नहीं” — शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भक्ति के महत्व पर दिया आध्यात्मिक संदेश, बोरीवली में चातुर्मास्य महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Chaturmasya Mahotsav: “जो भक्त नहीं, वो सनातनी नहीं” — शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भक्ति के महत्व पर दिया आध्यात्मिक संदेश, बोरीवली में चातुर्मास्य महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

आध्यात्मकाव्य-कथामुंबई

Chaturmasya Mahotsav: “जो भक्त नहीं, वो सनातनी नहीं” — शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भक्ति के महत्व पर दिया आध्यात्मिक संदेश, बोरीवली में चातुर्मास्य महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

Deepak dubey
Last updated: August 6, 2025 12:16 pm
Deepak dubey
Published: August 6, 2025
Share
IMG 20250806 WA0054
SHARE

जो इंडिया /मुंबई। (Chaturmasya Mahotsav)
ज्योतिषपीठाधीश्वर उत्तराम्नाय जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Jagadguru Shankaracharya Swami Avimukeshwarananda Saraswati, the head of the Jyotish Peeth, Uttaramna

Advertisement
) ने कहा कि सनातन धर्म को अपनाने वाला प्रत्येक व्यक्ति भगवान का भक्त होना चाहिए। यह कोई विकल्प नहीं, बल्कि एक अनिवार्यता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “जो भक्त नहीं, वह सनातनी नहीं।”

यह संदेश उन्होंने मुंबई के बोरीवली क्षेत्र में कोराकेंद्र मैदान पर चल रहे चातुर्मास्य व्रत महोत्सव के अवसर पर अपने दिव्य प्रवचन में दिया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने उनकी अमृतवाणी का लाभ लिया। उन्होंने ‘नवधा भक्ति’ — भक्ति के नौ रूपों — की व्याख्या करते हुए बताया कि भक्ति के लिए कोई विशेष धन-संपत्ति या साधन आवश्यक नहीं होता। उन्होंने कहा कि भगवान केवल भक्त की श्रद्धा और भावना को स्वीकार करते हैं, संसाधनों को नहीं।

स्वामीजी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं पूजा नहीं कर सकता तो वह किसी और की पूजा में सहायक बन सकता है। यहाँ तक कि यदि कोई किसी को पूजा करते हुए केवल श्रद्धा से देखता है, तो भी उसे पूजा का फल मिलता है। शास्त्रों में यह विधान स्पष्ट रूप से वर्णित है। भगवान अमीर-गरीब में भेद नहीं करते, उनके आशीर्वाद का भंडार सभी के लिए खुला है।

उन्होंने कहा, “हिंदू धर्म की एकता इसी में है कि जब एक व्यक्ति भी पूजा करता है तो बाकी श्रद्धालु उसमें मन से सम्मिलित हो जाते हैं। यही हमारी भक्ति की शक्ति और धार्मिक एकजुटता का प्रतीक है।”

चातुर्मास्य महोत्सव में विशाल आयोजन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के चातुर्मास्य महोत्सव में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ रही है। इस महोत्सव में 33 कोटी गौ-प्रतिष्ठा महायज्ञ, रुद्राभिषेक, भगवान चंद्रमौलेश्वर के विशेष दर्शन, महायज्ञ की परिक्रमा, पादुका पूजन और दैनिक प्रवचन जैसे धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन स्थल पर भक्ति संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियों से भक्तजन आध्यात्मिक वातावरण में डूबे नजर आ रहे हैं।

चमत्कारिक अनुभव और आयोजन समिति का सम्मान
ज्योतिषपीठ के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि उन्होंने स्वयं शंकराचार्य जी के आशीर्वाद से जीवन में चमत्कारिक लाभ पाया है। गंभीर बीमारी के दौरान डॉक्टरों द्वारा जवाब दे दिए जाने के बाद उन्हें नया जीवन मिला, जिसे वे शंकराचार्य जी की कृपा मानते हैं।

महाराजश्री ने आयोजन की सफलता के लिए राजकुमार जाजू, अभिषेक जाजू, एम.एल. सोनी, जयकांत शुक्ला और आयोजन समिति के सभी सदस्यों की सराहना की।

7 सितंबर तक चलेगा चातुर्मास्य महोत्सव
शंकराचार्य के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी योगीराज सरकार और चातुर्मास्य मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह चातुर्मास्य महोत्सव 7 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान दूर-दूर से भक्तों का आना लगातार जारी है। न केवल मुंबई बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेने आ रहे हैं।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं और महाराजश्री के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करें। आयोजन स्थल पर दर्शन और पूजन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि भक्तगण को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Maratha Reservation Protest: नवी मुंबई में मराठा आंदोलनकारियों की एंट्री, आरक्षण की माँग पर गरमाया माहौल
संजय राउत की जमानत पर कल हो सकती है सुनवाई, स्पेशल PMLA कोर्ट में दायर की है याचिका
Taloja MIDC property tax: तलोजा एमआईडीसी के उद्योगों पर दोहरा कर दबाव: ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर बड़ा सवाल
Girl’s name breaks marriage: सोनम हुई बदनाम, नाते आते ही लोग तोड़ रहे हैं शादी का रिस्ता
SEBI: भारत के विकास को टिकाऊ अर्थव्यवस्था की जरूरत है- सेबी सदस्य अश्वनी भाटिया
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Screenshot 20230329 1146502
कल्याणकोलकत्ताठाणेदिल्लीनवीमुंबईमुंबईरीडर्स चॉइसशिक्षाहेल्थ शिक्षा

School bus fees hike: स्कूल बसों के किराए में बढ़ोतरी

Neha Singh
Neha Singh
March 29, 2023
Khushi Mukherjee troll controversy: ख़ुशी मुखर्जी के कपड़ों पर बवाल: वायरल वीडियो से मचा सोशल मीडिया पर हंगामा, यूज़र्स बोले- “अश्लीलता फैला रही हैं”
ऐसा क्यों कहा जाता है कि बच्चे तीस की उम्र में पैदा हो जाने चाहिए? जानें उम्र और फर्टिलिटी कनेक्शन
Action against illegal hawkers: नेरुल रेलवे स्टेशन पर अवैध फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई, सरकारी काम में बाधा डालने पर केस दर्ज
Sanjay Nirupam: निकाय चुनावों में शिंदे की शिवसेना का दबदबा, संजय निरुपम का विपक्ष पर बोला हमला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?