By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Loneliness case: तीन साल तक अकेलेपन की कैद में सड़ता रहा इंसान: नई मुंबई से दिल दहला देने वाला मामला
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Loneliness case: तीन साल तक अकेलेपन की कैद में सड़ता रहा इंसान: नई मुंबई से दिल दहला देने वाला मामला

नवीमुंबईसिटी

Loneliness case: तीन साल तक अकेलेपन की कैद में सड़ता रहा इंसान: नई मुंबई से दिल दहला देने वाला मामला

Deepak dubey
Last updated: July 1, 2025 3:24 am
Deepak dubey
Published: July 1, 2025
Share
122150671
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: हाईटेक शहर नई मुंबई (Hi-tech city Navi Mumbai

Advertisement
) में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आधुनिकता और तकनीक (Modernity and technology) के इस युग में इंसान कितना अकेला और असहाय हो सकता है। एक समय का होनहार कंप्यूटर प्रोग्रामर अनूप कुमार नायर, उम्र 55 वर्ष, लगातार तीन साल तक अकेलेपन और अवसाद की गिरफ्त में रहा, और खुद को अपने फ्लैट में कैद कर लिया।

कमरे नहीं, जैसे कब्रें हों – सड़ांध और मल से भरा फ्लैट

फ्लैट से उठती तीव्र दुर्गंध ने पड़ोसियों को परेशान कर दिया था, लेकिन कोई भी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। आखिरकार एक जागरूक नागरिक ने एनजीओ “सील” से संपर्क किया। जब संस्था के पादरी केएम फिलिप (The institution’s pastor KM Philip) अपनी टीम के साथ फ्लैट पहुंचे, तब बड़ी मुश्किल से अनूप ने दरवाजा खोला।
जो दृश्य सामने आया वह मानवता को शर्मसार कर देने वाला था – कमरों में इंसानी मल फैला हुआ, फर्श पर सड़ा-गला खाना, दीवारों पर गंदगी और कीड़े।

टूटी कुर्सी ही बनी थी बिस्तर, इंसान का शरीर भी बदहाल

अनूप महीनों से नहाए नहीं थे, उनके पैरों में गंभीर संक्रमण था। कोई बिस्तर, कोई फर्नीचर नहीं बचा था। वे एक टूटी कुर्सी पर बैठे-बैठे सोते थे, और शायद ही किसी से बात करते थे।

एनजीओ की टीम ने उन्हें पनवेल स्थित रेस्क्यू सेंटर में भर्ती कराया। अब उन्हें मनोचिकित्सा, मानसिक परामर्श, भोजन और दवाएं दी जा रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि हालत गंभीर है, लेकिन सुधार की संभावना है।

अतीत की त्रासदी ने तोड़ा इंसान को

जानकारी के अनुसार, अनूप के पिता वीपी कुट्टीकृष्णन नायर (टाटा अस्पताल) और मां पूनमम्मा नायर (भारतीय वायुसेना) अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका इकलौता भाई 20 साल पहले आत्महत्या कर चुका है। परिवारिक बिखराव, अकेलापन और लगातार सामाजिक दूरी ने अनूप को एक गहरे मानसिक अंधेरे में धकेल दिया।

डिजिटल दुनिया का एकमात्र सहारा – फूड डिलीवरी ऐप्स

पूरे तीन वर्षों में अनूप का इकलौता संपर्क था ऑनलाइन फूड डिलीवरी। न कोई दोस्त, न रिश्तेदार, न कॉल, न मेहमान। उनका जीवन धीरे-धीरे एकांत और बदहाली के दलदल में डूबता गया।

मुंबई के इन इलाकों में गुरुवार को रहेगी पानी की कटौती
Kidnapping Case: कल्याण स्टेशन के बाहर सो रही मां की गोद से 6 माह की बच्ची का अपहरण, CCTV की मदद से ठाणे से बरामद
पहले गृह मंत्री की घोषणा करो,आदित्य ठाकरे में सरकार को घेरा
Gang attack in Turbhe: पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने बुलाकर 23 वर्षीय युवक की हत्या!
Children are getting depressed due to low marks: मार्क कम आने से परेशान हैं बच्चे, डिप्रेशन में जाने से बचा सकते हैं माता-पिता, दूसरों से अपने बच्चों की न करें तुलना, बच्चों के व्यवहार पर दें ध्यान
TAGGED:Depression case India | इंसानी मल से भरा फ्लैटLoneliness turns into horror in Navi MumbaiMental breakdown in isolationMental health crisis
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
download 25
क्राइमकल्याणकोलकत्ताठाणेदेश-दुनियारोचकसिटी

रिलायंस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

dinu
dinu
October 6, 2022
Ola cab used in theft: Wadala में ओला कैब से हो रही थी फलों और नारियल की चोरी – RAK Marg पुलिस ने 6 घंटे में कैब जब्त की, CCTV ने खोला राज
Uddhav Thackeray: 2029 की तैयारी में इंडिया गठबंधन को नई दिशा: उद्धव ठाकरे ने समन्वयक और पीएम चेहरे की वकालत की
Railway: रेलवे परिसरों में भीख मांगना नहीं होगा अपराध!, सजा भी खत्म करेगी करेगी केंद्र सरकार
Government committee on train safety: मुंबई लोकल हादसों पर गंभीर हुई सरकार: सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव पर विचार, 12 सदस्यीय समिति गठित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?