Joindia
मुंबईसिटी

Mumbai sea view tower: मुंबई को मिलेगा नया ‘सी व्यू टॉवर’, अरब सागर का लुत्फ उठाने बांद्रा में बन रहा खास व्यूइंग डेक

high angle shot of bandra worli sealink in mumbai enveloped with fog 1

जो इंडिया / मुंबई: मुंबईकरों और पर्यटकों (Mumbaikars and tourists) के लिए एक नई सौगात जल्द ही बांद्रा में तैयार होने जा रही है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) अरब सागर और शहर की खूबसूरत स्काईलाइन को निहारने के लिए बांद्रा-वर्ली सी लिंक के पास एक अत्याधुनिक व्यूइंग डेक टॉवर का निर्माण करने जा रही है।

Advertisement

इस परियोजना को बांद्रा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना का हिस्सा बताया गया है, जिसकी कुल लागत ₹4,300 करोड़ है। मनपा ने यह सुनिश्चित किया है कि इस टॉवर की बनावट और सुविधाएं विश्वस्तरीय हों। लगभग 50 मीटर ऊंचे इस टॉवर में ओपन एयर गैलरी, नॉलेज सेंटर, लिफ्ट और रैम्प जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। यहां से पर्यटक समुद्र, सी लिंक और मुंबई की क्षितिज का अद्वितीय नज़ारा देख सकेंगे।

प्रस्तावित डिज़ाइन में बुर्ज खलीफा की तर्ज पर टेलिस्कोप और दूरबीन पॉइंट भी शामिल हैं, जिससे यह स्थान पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय बन सके। साथ ही, यह संरचना पूरी तरह से गंध-रहित और हरित तकनीक से युक्त होगी।

मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर के अनुसार, “इस बहु-स्तरीय टॉवर का ऊपरी भाग सार्वजनिक हरित क्षेत्र के रूप में होगा, जिससे पर्यावरण संतुलन भी बना रहेगा।”

यह डेक टॉवर वर्ष 2027 तक जनता के लिए खोल दिया जाएगा, जब बांद्रा समेत अन्य सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी कार्यशील हो जाएंगे।

 

 

Related posts

रऊफ टाइगर मेमन के कहने पर सजाई गई याकूब की कब्र

Deepak dubey

Anurag Kashyap Netflix controversy: नेटफ्लिक्स इंडिया की नीतियों पर अनुराग कश्यप का फूटा गुस्सा:‘‘ सिटी मेरे करियर का सबसे बड़ा हार्टब्रेक

Deepak dubey

Heat wave: हीट वेव का बढ़ा संकट, 13 मरीजों की हालत हो गई विकट, बीड जिले की हालत सबसे गंभीर, सावधानी बरतने की दी गई सलाह

Deepak dubey

Leave a Comment