Joindia
मुंबईसिटी

BMC action against contractors: मुंबई में निर्माण से उड़ती धूल पर मनपा का एक्शन! 1,867 ठेकेदारों को नोटिस, 901 साइटों पर लगा ब्रेक

BMC 40267c

जो इंडिया / मुंबई:

Advertisement
मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) पर अंकुश लगाने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सख्त कदम उठाया है। अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच 1,867 निर्माण प्रकल्पों को प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन न करने पर नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें मेट्रो, बुलेट ट्रेन, सड़कों का कांक्रीटीकरण और अन्य सरकारी परियोजनाएं भी शामिल हैं।

BMC ने धूल और मलबे को नियंत्रित करने के लिए निर्माण स्थलों पर पानी छिड़कने, स्प्रिंकलर लगाने, और वाहनों के टायर साफ रखने जैसे निर्देश जारी किए थे। इन नियमों की अनदेखी पर न केवल ठेकेदारों को आर्थिक दंड दिया गया, बल्कि 901 साइट्स पर काम बंद करने का आदेश भी जारी हुआ।

प्रदूषण के खिलाफ इस मुहिम में सरकारी ठेकेदार भी चपेट में आए हैं। मनपा का कहना है कि मुंबई की हवा को साफ रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

Baba siddiqui murder case; मुंबई पुलिस की खुफिया तंत्र हुआ फेल !, एसआरए एंगल से भी शुरू हुई जांच, जीशान सिद्दीकी की बढ़ाई पुलिस सुरक्षा ,पुलिस आयुक्त से किए मुलाकात

Deepak dubey

फर्जी कॉल सेंटर का जाल, सेक्स वर्धक दवाइयां बेचने के नाम पर हो रहे थे मालामाल  

Dhiru

सावधान! सावधान! मुंब्रा-दिवा के बीच रेल हादसे का खतरा, बालू माफियाओ के कारण  ट्रैक के नीचे की मिट्टी ढहने का खतरा 

Deepak dubey

Leave a Comment