जो इंडिया / मुंबई
Advertisement
मध्य रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 22120 मडगांव-सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12052 मडगांव-सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस अब 15 अप्रैल तक दादर स्टेशन पर ही समाप्त होंगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 12134 मंगलुरु-सीएसएमटी एक्सप्रेस को ठाणे तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
इस फैसले से कोंकण और गोवा से मुंबई आने वाले यात्रियों को परेशानी होगी, क्योंकि उन्हें दादर और ठाणे से लोकल ट्रेनों के जरिए सीएसएमटी तक जाना होगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और वैकल्पिक साधनों की व्यवस्था करें।



