By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mumbai water crisis: बांधों में घटता जलस्तर, पाइप लीकेज से बर्बादी जारी
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mumbai water crisis: बांधों में घटता जलस्तर, पाइप लीकेज से बर्बादी जारी

मुंबईसिटी

Mumbai water crisis: बांधों में घटता जलस्तर, पाइप लीकेज से बर्बादी जारी

Deepak dubey
Last updated: April 1, 2025 11:56 am
Deepak dubey
Published: April 1, 2025
Share
Mumbais water distribution network is old and leaky without provision to measure water losses
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: शहर (mumbai city and suburban) में जल संकट (mumbai water crisis) गहराता जा रहा है, क्योंकि मुंबई को जलापूर्ति (water supply in mumbai) करने वाले बांधों में जलस्तर तेजी से घट रहा है। शहर को पानी सप्लाई करने वाली सात झीलों का जलस्तर गुरुवार को 35 फीसदी, लगभग 5 लाख मिलियन लीटर तक गिर गया।

Advertisement

एक रिपोर्ट की मानें तो जल संकट को देखते हुए मुंबई मनपा ( mumbai bmc) ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर भातसा और अपर वैतरणा बांध से 1.81 लाख मिलियन लीटर पानी आवंटित करने का अनुरोध किया है। इसमें 68,000 मिलियन लीटर अपर वैतरणा से और 1.13 लाख मिलियन लीटर भातसा से मांगा गया है।

मुंबई की कुल जल आपूर्ति क्षमता 14.47 लाख मिलियन लीटर है, लेकिन लगातार घटते जलस्तर के कारण संकट गहराता जा रहा है। मनपा के मुताबिक, एक फीसदी पानी तीन दिन के लिए पर्याप्त होता है, लेकिन मौजूदा भंडार मानसून तक नहीं टिकेगा। ऐसा साफ प्रतीत हो रहा है।

इसे भी पढ़ें -:

Mother – child mortality : शॉकिंग न्यूज़…. महाराष्ट्र में तीन सालों में 44,286 जच्चा-बच्चा की मौत, कौन है जिम्मेदार

इस बीच, पाइप लीकेज और सड़क कंक्रीटिंग कार्यों के दौरान पानी की पाइपें फटने से हजारों लीटर पानी हर दिन बर्बाद हो रहा है। मनपा प्रशासन जल रिसाव को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है, जिससे नागरिकों को पानी की कमी और कम दबाव की समस्या झेलनी पड़ रही है। शहर के कई झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में भी भारी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है।

वर्तमान में अपर वैतरणा, मोदकसागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी बांधों में जलस्तर 35 प्रतिशत से नीचे चला गया है। बढ़ती गर्मी के कारण पानी की मांग भी बढ़ रही है, जिससे संकट और गंभीर हो सकता है। मनपा ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह आरक्षित जल भंडारण का उपयोग सुनिश्चित करे, ताकि मुंबईवासियों को पानी की किल्लत से बचाया जा सके।

मुंबई में पानी कटौती की आशंका!

पिछले साल भी मनपा ने अपर वैतरणा से 93,500 मिलियन लीटर और भातसा से 1.37 लाख मिलियन लीटर अतिरिक्त पानी मांगा था, लेकिन सरकार ने केवल 15.76 फीसदी जल भंडार आवंटित किया था। नतीजतन, पिछले साल जून से अगस्त तक शहर को पानी कटौती झेलनी पड़ी थी। हालांकि, मनपा अधिकारियों का दावा है कि फिलहाल पानी की आपूर्ति जारी रहेगी और कोई कटौती लागू नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें -:

1DCP Sudhakar Pathare accident: मुंबई port zone के डीसीपी सुधाकर पाठारे का निधन, धार्मिक यात्रा से लौटने के दौरान हुई दुर्घटना, पुलिस विभाग में शोक की लहर

 

BMC Budget 2025-26 : मुंबई मनपा ने पेश किया 74427.41 करोड़ रुपए का बजट, 14.19 प्रतिशत वृद्धि के साथ खर्च में लगाई ऊंची छलांग, अबतक का सबसे भारी बजट का दावा।
फिल्म सिटी के अंदर मृत मिला तेंदुआ
घूर रहा था… लेली जान
बदलापुर कांड के आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश, एपीआई को गोली लगने से घायल
Raj Thackeray Naveen Jindal controversy: “मुंबई में हिंदी बनाम मराठी विवाद गरमाया: भाजपा प्रवक्ता नवीन जिंदल बोले- राज ठाकरे जैसे गुंडों पर देशद्रोह का केस हो, भेजो जेल”
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230116 WA0022
आध्यात्मइवेंटकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

DIVA: मकर संक्रांत के अवसर पर सुंदरकांड का आयोजन

Deepak dubey
Deepak dubey
January 16, 2023
Cine Artists Labour Code: सिने कलाकारों को मिलेगा कानूनी सुरक्षा कवच, बनेगी अलग नियमावली — श्रम मंत्री आकाश फुंडकर
Asha Bhosle…और फिर आशा ताई ने कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा!
CNG और PNG की बढ़ी कीमतें, महंगाई ने निकाले आंसू
Countdown for national president election begins: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, विनोद तावड़े को बड़ी जिम्मेदारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?