By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: आंखों में धूल झोंक, मुनाफे की लालच में दुश्मन से व्यापार,एपीएमसी के कुछ व्यापारी बेच रहे चीन का लहसुन, लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » आंखों में धूल झोंक, मुनाफे की लालच में दुश्मन से व्यापार,एपीएमसी के कुछ व्यापारी बेच रहे चीन का लहसुन, लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

नवीमुंबईबिजनेस

आंखों में धूल झोंक, मुनाफे की लालच में दुश्मन से व्यापार,एपीएमसी के कुछ व्यापारी बेच रहे चीन का लहसुन, लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

Deepak dubey
Last updated: December 8, 2024 10:35 am
Deepak dubey
Published: December 8, 2024
Share
IMG 20241207 WA0011
SHARE

नवी मुंबई। वाशी स्थित एपीएमसी(APMC located in Vashi)की आलू- प्याज की मंडी में कारोबार कर रहे कुछ व्यापारी मुनाफा कमाने के चक्कर में चीन के लहसुन को बेच रहे हैं।यह व्यापारी अपना बचाव करने के लिए उक्त लहसुन को अफगानिस्तान, नेपाल जम्मू व भारत के अन्य शहर से यह लहसुन आया है, ऐसा बताकर देश के नागरिकों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। चीन का लहसुन केमिकल युक्त बताया जा रहा है

Advertisement

बता दें कि भारत में लहसुन की कमी होने की वजह से थोक में इसकी कीमत 270 रुपए किलो तक पहुंच गई है, इस का फायदा उठाने के लिए एपीएमसी में कारोबार कर रहे कुछ व्यापारियों ने चीन से 5 कंटेनर लहसुन आयात किया है, हर कंटेनर में 25-25 टन लहसुन है. गौरतलब है कि आलू-प्याज के बाद थोक में लहसुन की कीमत में उछाल जारी है।शनिवार को वाशी स्थित एपीएमसी में 2774 बोरी लहसुन की आवक हुई, जिसमें उटी से आए लहसुन का प्रमुख रूप से समावेश है, जिसे थोक में 180 से 280 रुपए किलो बेचा गया।

 

आवक कम होने से बढ़ी कीमत

वहीं देसी लहसुन को थोक में 140 से 230 रुपए किलो बेचा गया, इन दोनों के साथ ही चीन से आए लहसुन को 150 से 270 रुपए किलो बेचा गया।थोक में कीमत बढ़ने की वजह से अब खुदरा बाजार में लहसुन की कीमत 400 रुपए किलो के पार पहुंच गई है, जिसकी वजह से गृहणियों को अब लहसुन का तड़का लगाना भी भारी पड़ रहा है।एपीएमसी की आलू-प्याज की मंडी में थोक में कारोबार कर रहे मनोहर तोतलानी के अनुसार इस साल लहसुन का उत्पादन कम हुआ है, जिसकी वजह से मंडी में लहसुन की आवक कम हो रही है. अच्छी गुणवत्ता के लहसुन की कमी है, इस वजह से साधारण दर्जे के लहसुन की मांग भी बढ़ गई है, इसके चलते थोक में लहसुन की कीमत में वृद्धि होने का सिलसिला जारी है. नई फसल के तैयार होने तक लहसुन की कीमत में उछाल जारी रहने की संभावना है।मनोहर तोतलानी ने बताया कि विगत 2 माह से मंडी में आलू-प्याज और लहसुन की आवक कम हो रही है, जिसमें से अधिकांश की गुणवत्ता खराब निकल रही है, इस वजह से अच्छी गुणवत्ता वाले आलू, प्याज और लहसुन की मांग बढ़ गई है. अच्छी गुणवत्ता के आलू, प्याज और लहसुन की कमी की वजह से थोक में हल्के दर्जे के आलू, प्याज और लहसुन की कीमतें भी बढ़ गई है. विदेश से लहसुन मंगाने वाले व्यापारी देश के किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाकर देश के दुश्मन को आर्थिक फायदा करा रहें हैं, जिसे रोकने के लिए भारत सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए।

IMG 20241207 WA0009

वाशी स्थित एपीएमसी में शनिवार को महाराष्ट्र के नासिक और लासलगांव से 26305 बोरी प्याजा आया, जिसमें से नंबर-1 के प्याज को 39 से 40 रुपए किलो बेचा गया, वहीं नंबर-2 का प्याज 35 से 36 रुपए किलो बिका, जबकि सबसे हल्के दर्जे का प्याज 10 से 18 रुपए किलो बिका।गौरतलब है कि 4 माह पहले वाशी स्थित आलू-प्याज की मंडी में प्याज की अधिकतम कीमत 20 रुपए किलो और न्यूनतम कीमत 9 रुपए किलो थी। इस समय मंडी में लगभग 35000 बोरी प्याज की आवक हो रही थी, आवक घटने और क्वालिटी में कमी होने की वजह से अब थोक में प्याज की कीमत दिनों दिन बढ़ रही है।

Akshara Singh : सिंह हूं मैं, ‘एक बार थूक दिया तो चाटती नहीं’, अक्षरा ने ‘पवन’ की निकाल दी हवा
अभिनेता ,मॉडल सहित दर्जनों लोगों पर रेप केस मे फंसाने वाली  महिला ने किया आत्महत्या, तीन पन्नों के सुसाइड नोट बरामद 
Traders scared of door to door verification of GST department: जीएसटी विभाग की डोर टू डोर वैरीफिकेशन से घबराए व्यापारी, महाराष्ट्र के व्यापारिक संगठनों ने किया विरोध, 1 अगस्त से 5 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए ई-चालान जरूरी
Chhota Rajan will shift to Arthur Road or Taloja: छोटा राजन तिहाड़ से आर्थर रोड या तलोजा मे होगा शिफ्ट !, छोटा राजन को मारने के लिए दाऊद गिरोह से दी गई सुपारी
लोकसभा चुनाव पर पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द, चुनाव के मद्देनजर गृह विभाग का फैसला
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsvashi apmc market
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
4
कल्याणक्राइममुंबई

Kidnapping: ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने किया प्रेमिका के बेटे का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

Deepak dubey
Deepak dubey
September 26, 2024
…तो भगवान श्रीराम तुम्हें श्राप दिए बिना नहीं रहेंगे! -संजय राउत
यूट्यूब देख नकली नोटों की छपाई ,26 वर्षीय युवक गिरफ्तार
गणेश चतुर्थी पर गणराया के चरणों में चढ़ाएं “एक नोटबुक, एक कलम”
Adavali Bhutavali fire: अवैध गोदाम बना आग का ज्वालामुखी, अदावली–भुतवली में दहशत का मंजर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?