By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: मतदान के बाद मनपा ने, जारी किया जुल्मी फतवा, प्रॉपर्टी टैक्स भरो, वर्ना संपत्ति होगी कुर्क, फतवे ने मचाई खलबली, 10 बड़े प्रापर्टी मालिकों का बाकी है 600 करोड़
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » मतदान के बाद मनपा ने, जारी किया जुल्मी फतवा, प्रॉपर्टी टैक्स भरो, वर्ना संपत्ति होगी कुर्क, फतवे ने मचाई खलबली, 10 बड़े प्रापर्टी मालिकों का बाकी है 600 करोड़

क्राइममुंबईसिटी

मतदान के बाद मनपा ने, जारी किया जुल्मी फतवा, प्रॉपर्टी टैक्स भरो, वर्ना संपत्ति होगी कुर्क, फतवे ने मचाई खलबली, 10 बड़े प्रापर्टी मालिकों का बाकी है 600 करोड़

Deepak dubey
Last updated: November 22, 2024 6:42 am
Deepak dubey
Published: November 22, 2024
Share
Mumbai BMC Labs new d
SHARE

मुंबई। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बुधवार को जैसे ही मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई, वैसे ही दूसरे दिन यानी कल मुंबई मनपा ने बकायेदार संपत्ति धारकों के लिए जुल्मी फतवा जारी कर दिया। मनपा द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करें अन्यथा आपकी संपत्तियों को कर्क कर लिया जाएगा। मनपा के इस फतवे ने मुंबई में बकायेदार संपत्ति धारकों में खलबली मचा दी है। इस बीच मनपा प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मुंबई में 10 ऐसे बड़े प्रापर्टी मालिक हैं, जिन पर 600 करोड़ का बकाया है।

उल्लेखनीय है कि प्रॉपर्टी टैक्स मनपा के राजस्व का मुख्य स्रोत है। हालांकि, मुंबई शहर में बड़ी संख्या में ऐसे बकायेदार हैं, जिन पर केस सालों का करोड़ों रुपयों का टैक्स बकाया है। दूसरी तरफ आरोप लग रहे हैं कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने के चलते इन बकायेदारों को मनपा संरक्षण दे रही थी, ताकि इसका लाभ सत्तारूढ़ दल को मतदान के समय मिल सके। लेकिन, जैसे ही मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई, मनपा प्रशासन ने अपना असली चेहरा दिखाते हुए ऐसे बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। इसके तहत जारी किए नोटिस में सख्त तौर पर ताकीद किया गया है कि यदि 90 दिनों के भीतर प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करना होगा। इस अवधि में टैक्स नहीं चुकाने पर मनपा चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू करेगी। सबसे पहले एक ‘डिमांड लेटर’ भेजा जाएगा। इसके बाद अगला कदम संपत्ति धारक को 21 दिन का अंतिम नोटिस दिया जाएगा।

फिर की जाएगी नीलामी

मनपा ने धारा 203 के तहत जब्ती नोटिस जारी किया है। यदि निर्धारित अवधि के भीतर टैक्स का भुगतान नहीं किया जाता है, तो उक्त प्रापर्टी को मुंबई महानगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार धारा 204, 205, 206 के तहत जब्त और नीलाम कर दिया जाएगा।

मनपा ने की अपील

मुंबई शहर और उपनगरों में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से जन जागरूकता फैलते हुए अपील की जा रही है। नागरिकों को टैक्स जमा करने में असुविधा न हो इसके लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है।

टॉप टेन बकायेदारों की सूची

१) दि रघुवंशी मिल्‍स् लिमिटेड (जी दक्षिण विभाग) – ११९ करोड़ ५८ लाख ९८ हजार ६०० रुपए।
२) मेसर्स ओंकार डेवलपर्स प्रा. लि. (जी दक्षिण विभाग) – १०४ करोड़ ७८ लाख २५ हजार ७१३ रुपए
३) जे. कुमार इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर लि. (एच पूर्व विभाग) – ७१ खरीद ९८ लाख ०३ हजार ४४५ रुपए
४) जे. कुमार इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर लि. (एच पूर्व विभाग) – ६७ करोड़ ५२ लाख १० हजार ५०२ रुपए
५) मेसर्स स्‍टर्लिंग इन्‍वेस्‍टमेंट कॉर्पोरेशन लि.(जी दक्षिण विभाग) – ५५ करोड़ १० लाख ५६ हजार ९५६ रुपए
६) मेसर्स विमल असोसिएट्स (के पूर्व विभाग) – ४१ करोड़ ७४ लाख ११ हजार २१५ रुपए
७) दि रघुवंशी मिल्‍स लि. (जी दक्षिण विभाग) – ३८ करोड़ ४८ लाख ६७ हजार ७९५ रुपए
८) प्रोविनेंस लैंड प्रा. लि. (जी दक्षिण विभाग) – ३३ करोड़ ६९ लाख ०७ हजार ७९ रुपए
९) समीर एन. भोजवानी (के पश्चिम विभाग) – ३३ करोड़ ३९ लाख ४५ हजार ४० रुपए
१०) मेसर्स श्रीराम मिल्‍स लि. (जी दक्षिण विभाग) – ३३ करोड़ २३ लाख ५४ हजार ९६५ रुपए

सानिया मिर्जा को शोएब का झटका, सना जावेद बनी सौतन
Founder of Jet Airways became emotional in the court: कोर्ट में भावुक हुए जेट एयरवेज के संस्थापक, कहा- ‘जीवन की उम्मीद खो दी, उससे तो बेहतर…’
मनपा चुनाव ईश्वर और न्यायालय पर निर्भर
IPC national president appointment: वरिष्ठ पत्रकार अमित द्विवेदी को IPC की राष्ट्रीय योजना समिति का नेतृत्व सौंपा गया
दाऊद का घटा रहा है वजूद, साथ छोड़ गुर्गे हो चले बिश्नोई के साथ!
TAGGED:Maharashtra newsmumbai bmcmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230417 WA0013
कल्याणक्राइमठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटी

There was a fight between two youths on filling petrol first: पहले पेट्रोल भराने की बात पर हुआ बवाल, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Deepak dubey
Deepak dubey
April 17, 2023
OMG : महाराष्ट्र में सरकारी गेहूं खाने से झड़ रहे हैं बाल! ICMR के रिपोर्ट ने चौंकाया, FCI गोदामों की जांच शुरू।
भाजपा देश में हिंसा, नफरत और डर फैला रही है…राहुल गांधी
Cooper Hospital doctor attack: मुंबई के कूपर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा – परिजन ने डॉक्टर को पीटा, वीडियो वायरल
मायानगरी मुंबई में रोजाना 4 लोग कर रहे आत्महत्या ,युवाओं की संख्या अधिक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?