By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Vidhansabha election: विधानसभा चुनाव का जल्द बिगुल बजेगा, मुंबई मनपा आयुक्त ने की समीक्षा, काम पर लगी प्रशासनिक मशीनरी
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Vidhansabha election: विधानसभा चुनाव का जल्द बिगुल बजेगा, मुंबई मनपा आयुक्त ने की समीक्षा, काम पर लगी प्रशासनिक मशीनरी

मुंबईराजनीति

Vidhansabha election: विधानसभा चुनाव का जल्द बिगुल बजेगा, मुंबई मनपा आयुक्त ने की समीक्षा, काम पर लगी प्रशासनिक मशीनरी

Deepak dubey
Last updated: September 14, 2024 12:20 pm
Deepak dubey
Published: September 14, 2024
Share
newsphoto1850bhushan gagrani bmc news 1 2024031197900
SHARE

मुंबई। आगामी विधानसभा चुनावों(upcoming assembly elections)की पृष्ठभूमि में जिला निर्वाचन अधिकारी व मनपा आयुक्त भूषण गगरानी(District Election Officer and Municipal Commissioner Bhushan Gagrani)ने कल मुख्यालय में बैठक लेकर मुंबई शहर और उपनगरीय जिले में विभिन्न मशनरियों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी को रोकने के लिए सभी संबंधित यंत्रणाओं को सावधानी बरतते हुए समन्वय और सहयोग से कार्य करने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि किसी भी छोटी समस्या को गंभीरता से लें और उसका समाधान करने का प्रयास करें। दूसरी ओर गगरानी की इस बैठक से अब यह साफ हो गया है कि जल्द ही विधानसभा चुनाव का बिगुल बज जाएगा।

Advertisement

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुंबई के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की स्थिति, आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति, मतदाता सूचियों की स्थिति, मतदान के प्रति नागरिकों में जागरूकता, वोटिंग मशीनों को रखने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम, संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची, पुलिस और चुनाव मशीनरी आदि द्वारा संयुक्त निरीक्षण आदि के बारे में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी (उपनगरीय) राजेंद्र क्षीरसागर और विशेष कार्य अधिकारी (चुनाव) विजय बालमवार ने समीक्षा प्रस्तुत की। इस दौरान मनपा के अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त नगर आयुक्त (पश्चिमी उपनगर) डॉ. विपीन शर्मा सहित कई संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा लेने के बाद मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से संबंधित मुंबई में सभी मशीनरी उत्तम तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि वोटिंग के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए हर मतदाता तक हमारी यंत्रणा पहुंचनी चाहिए। उन्होंने आदेश दिया है कि मतदाता सूची में वोटरों के नाम दर्ज करने आदि प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा हो।

नागरिकों के घर के करीब मतदान केंद्र पर जोर

भूषण गगरानी ने कहा कि नागरिकों के घर के पास ही मतदान केंद्र उपलब्ध कराने के लिए सुलभ रचना पर जोर दिया गया है। इसके अनुरूप सोसायटियों के साथ दोबारा बैठक कर समन्वय भी करें। पूरे कामकाज के दौरान यदि किसी प्रकार की छोटी-मोटी समस्या भी हो तो समय-समय पर वरिष्ठों से चर्चा करें, ताकि उसे अपने तक ही सीमित न रखते हुए समय पर और उचित तरीके से हल किया जा सके। गगरानी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि चुनाव को लेकर पूरी तैयारी बेहद सटीक और जिम्मेदारी से की जाए।

राज्य में सक्रिय है प्रशासनिक यंत्रणा

मुंबई समेत राज्य के सभी जिलों में जिलाधिकारी और प्रशासनिक यंत्रणा चुनाव कार्य में सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग अगले महीने अक्टूबर में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है।

Tanushree Dutta Nana Patekar controversy: “तनुश्री-नाना विवाद में सदावर्ते की एंट्री, तीनों खानों पर निशाना”
Government strict on tainted leaders: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दागी नेताओं से छीना VIP सम्मान, दोषी MLA-MP को अब नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल
Shivsena: ‘ईडी’ सरकार पर भड़के संजय राउत, कहा…तो महाराष्ट्र के होंगे 5 टुकड़े’
MSEB: गो ग्रीन योजना से बिजली बिल में छूट
Project work started without NOC: कुर्ला पश्चिम हलावपुल पर मेट्रो 2बी का कार्य अग्निशमन विभाग की एनओसी के बिना जारी
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsvidhansabha election
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20240930 WA0041
आध्यात्मनवीमुंबई

संत रोहिदास भवन निर्माण के लिए प्रयत्नशील – विजय नाहटा

Deepak dubey
Deepak dubey
September 30, 2024
Digha station may start from April: अप्रैल 2023 से यात्री नए दीघा स्थानक से सफर शुरू कर सकते हैं
Abu Azmi की इफ्तार पार्टी में पहुंचे Sanjay Raut, भाजपा प्रवक्ता Keshav Upadhye ने कसा जोरदार तंज
Hindu Woman Murderd in Pak:  हाथ पैर तोड़कर सिर और छाती भी काट दी गई।
India-US trade controversy: आदित्य ठाकरे ने मांगा खुला स्पष्टीकरण, अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर उठाए सवाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?