By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: वर्षा गायकवाड ने मशहूर वकील उज्जवल निकम को हराया, बोलीं-संसद में बुलंद करूंगी मुंबईकरों की आवाज…
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » वर्षा गायकवाड ने मशहूर वकील उज्जवल निकम को हराया, बोलीं-संसद में बुलंद करूंगी मुंबईकरों की आवाज…

कल्याणमुंबईराजनीति

वर्षा गायकवाड ने मशहूर वकील उज्जवल निकम को हराया, बोलीं-संसद में बुलंद करूंगी मुंबईकरों की आवाज…

Deepak dubey
Last updated: June 5, 2024 4:33 am
Deepak dubey
Published: June 5, 2024
Share
ujjwal nikam varsha gaikwad d
SHARE

मुंबई। उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से महाविकास अघाड़ी की ओर से मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस सीट से महायुति ने नामचीन अधिवक्ता उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा था परन्तु जनता की इस अदालत ने निकम को स्वीकार नहीं किया और वो जननायक एकनाथ गायकवाड की शेरनी बेटी के सामने बुरी तरह से चुनाव हार गए।

इस सीट से भाजपा ने मौजूदा सांसद पूनम महाजन का टिकट काटकर देश के मशहूर वकील उज्जवल निकम को रणसंग्राम में उतारा था। इस सीट पर दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी लेकिन आखिरी राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा गायकवाड ने ये सीट अपने नाम कर ली।
अपने पिता स्वर्गीय एकनाथ गायकवाड के पदचिन्हों पर चलने वाली वर्षा ज़मीनी नेता होने के नाते धारावी विधानसभा क्षेत्र से चार बार की विधायक हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में कुल छह विधानसभा सीटें आती हैं। जिसमें बांद्रा पूर्व, बांद्रा पश्चिम, कुर्ला, विलेपार्ले, कांदिवली और कलिना शामिल है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना आदर्श मानने वाली प्रो. वर्षा गायकवाड ने कहा कि हमें जनता की अदालत से आने वाले फैसले पर पूरा भरोसा था। इसलिए मैं अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थी। राज्य की पूर्व मंत्री ने कहा कि मैंने महाविकास अघाड़ी सरकार में मुख्यमंत्री व शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धवसाहेब ठाकरे के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किया। मुझे हमेशा उनका मार्गदर्शन व अपेक्षित सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने अपनी इस बहन को अपना आशीर्वाद पहले ही जीत के रूप में दे दिया था। मैं उनकी बहुत शुक्रगुजार हूँ। वर्षा गायकवाड ने आगे बताया कि साल २००४ के लोकसभा चुनाव में मेरे पिताजी ने इस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था और डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए सरकार बनी। आज की जीत २००४ के परिणाम को दोहराती है।
बताया जाता है कि एकनाथ गायकवाड की तरह वर्षा गायकवाड भी जनसंपर्क और आमलोगों के लिए जी जान से काम करने वाली जननेता हैं। धारावी की विधायक के रूप में वर्षा गायकवाड़ ने हमेशा स्थानीय मुद्दों के साथ न्याय करने की कोशिश की है। वे धारावीकरों को विस्थापित करने की साजिश के खिलाफ भी लड़ाई लड़ रही हैं। शिक्षा मंत्री के तौर पर भी उन्होंने अच्छा काम किया है। माना जा रहा है कि वह संसद में मुंबईकरों के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करेंगी और न्याय दिलाएंगी।

Maharashtra–Gujarat border dispute: महाराष्ट्र–गुजरात सीमा पर तनाव चरम पर! गलत मैपिंग, अवैध निर्माण और संयुक्त पैमाइश पर रोक से बढ़ा विवाद
Letter to maharashtra CM: थैंक्यू मिस्टर शिंदे’, पत्र में झलकी शिवसैनिकों की भावना
MUMBAI : मुंबई गोवा हाईवे ट्रैफिक : मुंबई-गोवा हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है
भारत मे शिक्षा जिहाद ?’ इस विषय पर ‘ऑनलाइन’ विशेष संवाद
Urvashi Rautela Israel visit: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच उर्वशी रौतेला और पीएम नेतन्याहू की पुरानी तस्वीर हुई वायरल, ‘क्वीन ऑफ कान्स’ फिर बनी चर्चा का केंद्र
TAGGED:Maharashtra newsmumbai congressmumbai newsversha gaikwad
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
5 vehicle registration cancel if break these traffic rules in gujarat
कल्याणदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबई

1 lakh 29 thousand vehicles, fine of Rs 18 crore remaining: 1 लाख 29 हजार वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई, 18 करोड़ रुपये का जुर्माना बाकी

Deepak dubey
Deepak dubey
December 10, 2023
Mumbai Drugs Racket: मुंबई में विदेशी ड्रग्स माफिया की बढ़ती सक्रियता: डेढ़ करोड़ की कोकेन के साथ नाइजीरियन महिला गिरफ्तार, 21.55 करोड़ की हाइड्रो कैनबिस भी बरामद
Maharashtra MahaYuti government news: “राज्य मंत्री या रबर स्टैम्प? महायुति सरकार में सत्ता की बंदरबांट से उपजे असंतोष के सुर”
Lawrence Bishnoi: डी कंपनी और खालिस्तानियों से लॉरेंस को नफरत, छोटा राजन से निभा सकता है दोस्ती, एनआईए के चार्जशीट में लॉरेंस का कबूलनामा
“Weapon Training of Shiva”: स्वयं की सुरक्षा करने के लिए मुंबई की महिलाओं ने सकुशल पूर्ण किया ‘शिवकालीन शस्त्र प्रशिक्षण”
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?