By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: महाराष्ट्र में समय पर आएगा मानसून, पांच दिनों में पहुंचेगा अंडमान निकोबार, 19 मई से बेमौसम मौसम की तीव्रता में आ सकती है कमी, मौसम विभाग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » महाराष्ट्र में समय पर आएगा मानसून, पांच दिनों में पहुंचेगा अंडमान निकोबार, 19 मई से बेमौसम मौसम की तीव्रता में आ सकती है कमी, मौसम विभाग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

कल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबई

महाराष्ट्र में समय पर आएगा मानसून, पांच दिनों में पहुंचेगा अंडमान निकोबार, 19 मई से बेमौसम मौसम की तीव्रता में आ सकती है कमी, मौसम विभाग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

Deepak dubey
Last updated: May 15, 2024 8:58 am
Deepak dubey
Published: May 15, 2024
Share
Maharashtra Monsoon
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से कई हिस्से में मूसलाधार बारिश हुई हैं। मुंबई के साथ-साथ ठाणे, नवी मुंबई, रायगड़, डोंबिवली में सोमवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। ऐसे में कई लोगों का कहना है कि जब इस गर्मी के मौसम में ही बारिश हो रही है तो मानसून की बारिश कब होगी। इसे लेकर अब मौसम विभाग की ओर से एक अहम पूर्वानुमान की घोषणा की गई है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को अंडमान निकोबार में प्रवेश करेगा। फिर हिंदुस्थान में मानसून केरल में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग ने अभी तक केरल में मानसून के आगमन की तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, प्रदेश में पिछले साल की तुलना में जल्द यानी 6 जून तक मानसून सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही यह भी अनुमान लगाया गया है कि 19 के बाद राज्य में बेमौसम बारिश कम हो जाएगी। इससे किसानों के चेहरों पर खुशियों की लकीर साफ तौर पर दिखाई देने लगी है।
उल्लेखनीय है कि 21 मई के आस-पास अंडमान में मानसून का आगमन होता है। अंडमान में करीब 24 घंटे की बारिश के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून को सक्रिय घोषित कर दिया जाता है। हालांकि, इस साल अंडमान में दो दिन पहले ही मॉनसून सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद मानसून का आगे का रुख बंगाल की खाड़ी में वायुमंडलीय स्थितियों पर निर्भर करता है। परिणामस्वरूप, यदि मानसून के दौरान कोई बाधा नहीं आई, तो मानसून एक जून के आसपास केरल में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही महाराष्ट्र में 8 जून के आसपास मानसून सक्रिय हो जाएगा। पिछले साल मानसून ने 16 जून को राज्य में प्रवेश किया था। लेकिन, ऐसी संभावना है कि इस साल कोकण में बारिश जल्दी होगी।

Advertisement

अप्रैल माह से तापमान में जबरदस्त हुई है बढ़ोतरी

अप्रैल माह से ही राज्य में तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। कई हिस्सों में तापमान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। मुंबई और कोकण इलाके में गर्मी से नागरिक परेशान हैं। ऐसे में अब हर कोई सोच रहा है कि मानसून की बारिश कब होगी। इसके अलावा, राज्य के अधिकांश किसान अपनी फसलों के लिए वर्षा जल पर निर्भर हैं। उनके अनुसार वर्षा ऋतु बहुत महत्वपूर्ण है। राज्य में वर्षा का प्रतिशत वर्ष के दौरान कृषि की मात्रा पर निर्भर करता है।

यहां टकरा सकता है मानसून

आईएमडी के पूर्व प्रमुख माणिकराव खुले ने कहा कि शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के बंगाल की खाड़ी, इंडोनेशिया के पश्चिमी तट और सुमात्रा द्वीप से टकराने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून को केरल में पहुंचने के बाद निर्धारित होगी। फिलहाल अभी भी इसमें तीन हफ्ते बाकी हैं।

मानसून का अंडमान में आगमन

वर्ष मानसून आगमन

२०१८— २५ मई
२०१९— १८ मई
२०२०— १७ मई
२०२१— २१ मई
२०२२— १६ मई
२०२३— १९ मई
२०२४— १९ मई

Vehicles prevented from entering Samruddhi Highway due to worn tires : घिसे हुए टायर की वजह से 500 वाहनों को रोका गया, टायर के दयनीय स्थिति ने समृद्धि महामार्ग में प्रवेश करने से रोका
School bus owner association: पुलिस से परेशान, करेंगे ‘बंद’
Vande matram express: मुंबईकरों से केंद्र सरकार का भेदभाव, मुंबई के वंदे भारत के किराये में कोई रियायत नहीं
Hindu Hriday Samrat Balasaheb Health Centre: हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वास्थ्य केंद्र की बढ़ गई संख्या,107 से बढ़कर 151 पर पहुंचा
सी लिंक होगा अधिक सुरक्षित , एमएसआरडीसी ने बनाया प्रस्ताव , शून्य दुर्घटना पर जोर
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20221104 WA0012
देश-दुनियाकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के काफिले पर हमला,इलाके में तनाव

Deepak dubey
Deepak dubey
November 4, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया अटल सेतु का उद्घाटन, अब मुंबई से नवी मुंबई का सफर सिर्फ 20 मिनट में!
Dr Babasaheb Ambedkar insult: गिरीश महाजन पर SC/ST एक्ट की तलवार, माधवी जाधव के समर्थन में प्रकाश अंबेडकर का ऐलान
Indian media credibility crisis: विश्वसनीयता के संकट से जूझ रहा है हमारा मीडिया -विश्वनाथ सचदेव
भारत जोड़ो यात्रा’ में जा रहे कांग्रेस नेता नसीम खान हादसे में घायल घायल होने के बावजूद लेंगे रैली में भाग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?