By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: ICSE and ISC results declared: एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी, आईसीएसई और आईएसी का रिजल्ट घोषित
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » ICSE and ISC results declared: एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी, आईसीएसई और आईएसी का रिजल्ट घोषित

कल्याणमुंबईशिक्षा

ICSE and ISC results declared: एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी, आईसीएसई और आईएसी का रिजल्ट घोषित

Deepak dubey
Last updated: May 6, 2024 4:34 am
Deepak dubey
Published: May 6, 2024
Share
hq720
SHARE

मुंबई। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (Council for the Indian School Certificate Examination)ने कल सुबह 11 बजे सीआईएससीई कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें आईसीएसई यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा में 99.47 प्रतिशत, जबकि आईएससी यानी कक्षा 12वीं की परीक्षा में 98.19 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। आईसीएसई और आईएससी दोनों में ही हमेशा की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। आईसीएसई में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.65 प्रतिशत, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.31 प्रतिशत रहा है। इसी तरह 12वीं कक्षा में भी लड़कों के पास प्रतिशत 97.53 प्रतिशत की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत बेहतर यानी 98.92 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि इस साल सीआईएससीई बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल तक चली थीं। आईसीएसई की परीक्षा में 2,43,617 छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से 1,30,506 लड़के और 1,13,111 लड़कियां हैं। आईएससी की बोर्ड परीक्षा 99,901 बच्चों ने दी थी, जिनमें से 52,765 लड़के और 47,136 लड़कियां हैं। दूसरी तरफ आईसीएसई की परीक्षा में 1,29,612 यानी 99.31 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं आईसीएसई में 1,12, 716 लड़कियां पास रहीं, जिनका प्रतिशत 99.65 प्रतिशत रहा है। इसके साथ ही सीआईएसई में कुल 1, 289 बच्चे फेल हुए हैं, जिनमें 894 लड़के और मात्र 395 लड़कियां हैं। वहीं इस परीक्षा में 2, 43, 617 स्टूडेंट ने दसवीं की परीक्षा दी है। दूसररी तरफ सीआईएससीई के आईएससी यानी कक्षा 12वीं रिजल्ट की बात करें तो इस साल कुल 98,088 स्टूडेंट पास हुए हैं, जिसमें 51,462 लड़के और 46, 626 लड़कियां हैं। वहीं कुल 1,813 बच्चे परीक्षा में फेल हुए हैं, जिनकी प्रतिशता 1.81 प्रतिशत है। आईएससी रिजल्ट में 1,303 लड़के और 510 लड़कियां फेल रहे हैं।

किस कैटेगरी के बच्चे पास

आईसीएसई में अनुसूचित जाति वर्ग के 15,026 यानी 99.11 फीसदी छात्र सफलता दर के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के 8,255 छात्र 98.39 फीसदी की सफलता दर के साथ वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के 56,803 छात्र 99.52 फीसदी की सफलता दर के साथ उत्तीर्ण हुए हैं।

इस तरह रहा दिव्यांगजनों का रिजल्ट

आईएससी में दिव्यांगजनों का रिजल्ट अच्छा रहा है। सीखने में कठिनाई वाले 236 व्यक्तियों में से 18 स्टूडेंट ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त, 11 दृष्टिबाधित स्टूडेंट थे, जिनमें से 2 ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं आईसीएसई में 40 में से 12 दृष्टिबाधित छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। सीखने में कठिनाई वाले 1,088 स्टूडेंट थे, जिनमें से 98 उम्मीदवारों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। इसके अतिरिक्त, 40 दृष्टिबाधित मामले थे, जिनमें से 12 स्टूडेंट ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

आईसीएसई परीक्षा शामिल थी 34 शास्त्रीय भाषाएं

आईसीएसई परीक्षा 60 लिखित विषयों के लिए आयोजित की गई थी, जिनमें से 20 भारतीय भाषाएं, 13 विदेशी भाषाएं और एक शास्त्रीय भाषा थी। इसके साथ ही परीक्षा 47 लिखित विषयों में आयोजित की गई थी, जिसमें 12 भारतीय भाषाएं, 4 विदेशी भाषाएं, 2 शास्त्रीय भाषाएं शामिल थीं।

इस रीजन का रिजल्ट रहा बेहतर

सीआईएससीई ने आईसीएसई की परीक्षाओं में इस साल वेस्टर्न रीजन का रिजल्ट सबसे बेहतर पर रहा है। वेस्टर्न रीजन से 99.91 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। अन्य रीजन की बात करें तो नॉर्थ रीजन का पास प्रतिशत 98.01 फीसदी, ईस्ट का 99.24 फासदी, वेस्ट का 99.91 फीसदी, साउथ का 99.88 फीसदी और विदेशी छात्रों का रिजल्ट 93.54 फीसदी रहा है।

भिंडी बाजार मे हमास समर्थक, इजरायल के ध्वज को पैरों से कुचला, वीडियो वायरल, चार गिरफ्तार 
Initiative to make The Kerala Story tax free: द केरला स्टोरी” फिल्म को महाराष्ट्र में कर मुक्त करने के लिए महासंघ ने सीएम को एवं डीसीएम को लिखा पत्र
ठाकरे गुट-वंचित गठबंधन पर मुहर? उद्धव ठाकरे और प्रकाश अंबेडकर के बीच बैठक कल, राज्य में नए राजनीतिक समीकरण की शुरुआत।
Dance on Pakistan flag wedding: शादी की रस्म में पाकिस्तान के झंडे पर रिश्तेदारों ने लगाए ठुमके* *पाकिस्तान के ख़िलाफ़ विरोध का अनोखा तरीका,दुल्हन ने भी पाकिस्तानी झंडे को ज़मीन पर पर रखकर किया डांस
DIVA water supply problem: दो दिन के अंदर पानी की समस्या का करे समाधान करें, नहीं तो होगा आंदोलन 
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsMumbai ssc board
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
423870 eknath shinde and shiv sena symbol and uddhav thackarey
मुंबईराजनीति

shiv sena dhanush baan symbol dispute: सुप्रीम कोर्ट में अगस्त में तय होगी शिवसेना के ‘धनुष्य-बाण’ चुनाव चिन्ह की अंतिम लड़ाई, ठाकरे गुट ने लगाई निषेध की गुहार

Deepak dubey
Deepak dubey
July 14, 2025
हवा में उड़ने की शौक में इंटर के छात्र ने कार को बना डाला हेलीकॉप्टर
Honeytrap’s ‘Haseena’: करोड़पतियों को जाल में फंसाकर बनी खरबपति, अब काट रही 12 साल की सजा
CRIME: दोस्त के साथ पत्नी के अवैध संबंध,पत्नी को कैंची से कतरकर उतारी मौत के घाट
Maharashtra homeopathy vs allopathy एलोपैथिक डॉक्टरों के भविष्य पर मंडराया संकट! महाराष्ट्र सरकार के फैसले से भड़के MBBS और MD डॉक्टर, बोले- होम्योपैथी को एलोपैथी में घुसाने की साजिश बर्दाश्त नहीं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?