मुंबई। मुंबई शहर और पूर्व उपनगर में जलापूर्ति करने वाले पिसे वाटर पंपिंग स्टेशन में सोमवार शाम को अचानक आग लग गई ।इस आग लगने की घटना से मुंबई शहर और पूर्व उपनगर में मरम्मत होने तक जलापूर्ति ठप किए जाने की जानकारी बीएमसी के तरफ से दी गई है ।
Advertisement
जानकारी अनुसार सोमवार शाम 6 बजे पिसे के 2 नंबर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई।आग से ट्रांसफार्मर के साथ संयंत्र को भारी क्षति हुई है। पिसे पंपिंग स्टेशन से भातसा जलाशय के पानी का उपचार करने बाद मुंबई में आपूर्ति की जाती है।आग से पहुंचे पंपिंग स्टेशन को नुकसान के कारण पूर्व उपनगरों के साथ-साथ शहर में गोलनजी, फॉस्बेरी, रावली और भंडारवाड़ा जलाशयों से पानी की आपूर्ति भी बंद हो गई है। अगले 24 घंटे तक इन इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी।
Advertisement