By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: मुंबई में नहीं बची फुटपाथ, हाईकोर्ट ने मनपा की मरोड़ी कान, फेरीवालों को क्यों नहीं हटाते?, मनपा को जानकारी प्रस्तुत करने का दिया आदेश
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » मुंबई में नहीं बची फुटपाथ, हाईकोर्ट ने मनपा की मरोड़ी कान, फेरीवालों को क्यों नहीं हटाते?, मनपा को जानकारी प्रस्तुत करने का दिया आदेश

कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबईसिटी

मुंबई में नहीं बची फुटपाथ, हाईकोर्ट ने मनपा की मरोड़ी कान, फेरीवालों को क्यों नहीं हटाते?, मनपा को जानकारी प्रस्तुत करने का दिया आदेश

Deepak dubey
Last updated: February 15, 2024 6:46 am
Deepak dubey
Published: February 15, 2024
Share
1625906582full3682
SHARE

मुंबई। फेरीवालों की इस कदर कब्जा जमा लिया है कि शहर में फुटपाथ बचा ही नहीं हैं। मुंबईकरों को ट्रैफिक वाली सड़कों पर चलने के लिए आप मजबूर कर रहे हैं। इस तरह की फटकार लगाते हुए हाईकोर्ट ने सोमवार को मनपा की जमकर कान मरोड़ी। फेरीवालों को स्थाई रूप से हटाने में आपकी क्या समस्या है? कोर्ट ने मनपा को इसकी जानकारी भी पेश करने का आदेश दिया है।

Advertisement

न्यायमूर्ती गौतम पटेल और न्यायमूर्ति कमल खथा की खंडपीठ के समक्ष यह सुनवाई हुई। मनपा मुंबई में बुनियादी ढांचे की योजना बनाती है। फेरीवालों का क्षेत्र निर्धारित करती है। फेरीवालों को लाइसेंस देती है। ऐसे में आज सभी फुटपाथों पर फेरीवाले क्यों दिखाई देते हैं? कोर्ट ने मनपा से पूछा कि आपके अधिकारियों के पास फेरीवालों को विनियमित करने का कोई समाधान कैसे नहीं है।
पालिका फेरीवालों को हटा देती है। लेकिन वे फिर से वहीं आकर बैठ जाते हैं, नगर पालिका के मनपा फेरीवालों को हटाती है, लेकिन वे फिर से आकर बैठते हैं। यह बातें मनपा के वरिष्ठ वकील एसयू कामदार ने कोर्ट से कहीं। इस पर कोर्ट ने पूछा कि कार्रवाई करने के बाद भी फेरीवाले फिर से आ रहे हैं तो आपके अधिकारियों के पास इस पर कोई स्थाई समाधान नहीं है क्या। यदि समाधान नहीं है तो मनपा को तलाशना चाहिए, क्योंकि मुंबईकरों को चलने के लिए फुटपाथ ही नहीं बचा है। फुटपाथ पर फेरीवालों के होने से मुंबईकरों को इस पर चलने के लिए जगह ही नहीं बची है। फुटपाथ पर फेरीवालों के होने से मजबूरन मुंबईकरों को सड़कों पर चलना पड़ता है। ऐसे में यदि ट्रैफिक वाले सड़कों पर चलते समय दुर्घटना हुई तो इसकी जवाबदारी कौन लेगा, इस तरह की फटकार कोर्ट ने मनपा को लगाई।

मुंबईकरों को जीने का अधिकार नहीं है क्या

संविधान ने सभी को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। मुंबईकरों के लिए कोई फुटपाथ नहीं बचा है। कोर्ट ने मनपा से आक्रोश भरा सवाल पूछा है कि क्या वे सम्मान से जीने के अधिकार का अतिक्रमण नहीं कर रही है।

इमारतों और दुकानों के सामने न हों फेरीवाले

आज कई स्थानों पर इमारतों और दुकानों के सामने फेरीवाले दिखाई देते हैं। इन्होंने इमारत और दुकानों में जाने के मार्गों को अवरूद्ध कर दिया है। इससे इमारत के निवासियों और दुकानदारों को अकारण ही परेशानी झेलनी पड़ती है। कुछ क्षेत्रों में फेरीवाला क्षेत्र के सामने की अनधिकृत फेरीवाले बैठते हैं। नागरिकों को चलने के लिए के लिए जगह ही नहीं बचती है। इस परिस्थिति को बदलने की जरूरत है। मनपा का इस तरह के उपाय करने चाहिए, ताकि इमारतों और दुकानों के सामने फेरीवाले बैठे ही नहीं। कोर्ट ने राय दी कि जिस दिन दुकानें बंद होती है उस समय फेरीवालों को बैठने की अनुमति मनपा दे।

उपनगरों में चलने के लिए जगह ही नहीं

उपनगर के किसी भी रेलवे स्टेशन के बाहर आप जाइए, पैदल चलने की जगह नहीं बची है। जगह-जगह फेरीवाले बैठे रहते हैं। कोर्ट ने मनपा का ध्यान इस ओर भी आकर्षित किया कि मुंबईकरों को रेलवे स्टेशन से मुख्य सड़क तक जाने में कसरत करनी पड़ती है।

विश्वव्यापी समस्या, लेकिन समाधान की जरूरत

फेरीवालों की समस्या केवल मुंबई तक ही सीमित नहीं है। न्यूयॉर्क सहित कई देशों में फेरीवालों की समस्या है। मनपा को यह देखना चाहिए कि विदेशों में इस समस्या से कैसे निपटा जाता है, क्योंकि वर्ली से सीधे बांद्रा तक सभी फुटपाथ फेरीवालों से भरे हुए हैं। ये तस्वीर बदलनी चाहिए। उसका कोई ठोस समाधान निकाला जाना चाहिए। हम फेरीवालों के खिलाफ नहीं हैं। मोबाइल कवर की दुकानें गलियों में हैं। हमें उस पर भी कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन कोर्ट ने सुझाव दिया कि मुंबईकरों के लिए चलने की जगह बरकरार रहनी चाहिए।

मुंबईकरों को चलने के लिए चाहिए स्वतंत्र जगह

मुंबईकरों के लिए पैदल चलने के लिए जगह नहीं बची है। सड़क या फुटपाथ सुनिश्चित करें की वहां फेरीवाले न बैठें। मनपा को योजना बनानी चाहिए कि उस जगह का उपयोग केवल पैदल चलने के लिए किया जाए। कोर्ट ने सुझाव दिया कि मनपा को प्रायोगिक तौर पर योजना बनानी चाहिए।

बोरीवली में एक इमारत के सामने फेरीवाले बैठते हैं। आवागमन के लिए सड़क नहीं है। इन फेरीवालों को हटाने की मांग को लेकर एक याचिका दायर की गई। कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने यह मुद्दा सुमोटो याचिका के तौर पर सुनवाई के लिए दायर किया। इस पर अगली सुनवाई 1 मार्च 2024 को होगी।

Today is auspicious day for all –CM Eknath Shinde:आज का दिन सभी के लिए शुभ है–मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
Assembly elections : वोटिंग के दिन घोषित हुई सार्वजनिक छुट्टी जनता से मतदान करने का आह्वान 20 नवंबर को होगी वोटिंग
15 करोड़ की कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार
Boeing plane accidents: खतरनाक साबित हो रहे हैं बोइंग विमान: अब तक 6000 घटनाएं, 9000 से अधिक मौतें
SEX SCANDAL: मुंबई पुलिस के सेक्स स्कैंडल से फैली सनसनी, डीसीपी , दो पीआई पर 8 महिला कांस्टेबलों से बलात्कार का आरोप,करवाया गर्भपात
TAGGED:Maharashtra newsmumbai bmcmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
2022 6largeimg 654516169
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Gangster Bishnoi threatens Salman: मांगे माफ़ी नहीं तो सजा भुगतेगा सलमान खान !, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकी, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा का किया रिव्यू

Deepak dubey
Deepak dubey
March 16, 2023
फोटो विसर्जित के बहाने अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या की कोशिश, कैब ड्राइवर ने महिला के बाल खींचकर बचाई जान
बालासाहेब ठाकरे की 10वीं पुण्यतिथि पर उद्धव ठाकरे ने दी श्रद्धांजलि
फ़िल्म हीरो हीरोइन में ‘ट्रांसफ्यूजन’ का ब्रांड न्यू अप्रोच, भारतीय सिनेमा को फिर से परिभाषित करने के लिए मेकर्स की तैयारी
कीले ना ठोंको, पेड़ों को भी दर्द होता है, मनपा चलाएगी वृक्ष संजीवनी अभियान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?