By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Artificial Intelligence (AI): पढ़ाई होगी आसान, AI गुणों की खान
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Artificial Intelligence (AI): पढ़ाई होगी आसान, AI गुणों की खान

कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबईशिक्षा

Artificial Intelligence (AI): पढ़ाई होगी आसान, AI गुणों की खान

Deepak dubey
Last updated: January 8, 2024 10:22 am
Deepak dubey
Published: January 8, 2024
Share
IMG 20240108 WA0005
SHARE

    आज से दशकों पूर्व रात के समय बिस्तर पर नींद के बहाने अपनी दादी-नानी से चंदामामा की लोरियाँ और कहानियाँ  (Chandamama’s lullabies and stories from grandmothers)सुनकर हम जिज्ञासा और रोमांच से भर जाते थे। उस समय शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक दिन ऐसा आएगा कि चंदामामा दूर के नहीं रह जाएँगे और हम खुद उनसे मिलने उनके घर पहुँच जाएँगे। आज त्रेतायुग का पुष्पक विमान हवाई जहाज के रूप में हमारी सवारी बन गया है। द्वापरयुग में जो शक्ति ब्रह्मास्त्र में थी, वह हमारे अणु-परमाणु बम में समा गई है। शब्दभेदी और मन की गति से चलने वाले राजा दशरथ के तुनीर के बाण अब हमारी टार्गेटेड मिसाइलों ने ले ली है। इंटरनेट और वीडियो कॉलिंग की मदद से हम संजय की दिव्यदृष्टि से भी आगे निकल गए हैं। यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि विज्ञान की देन है। स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, संचार लगभग हर क्षेत्र में हम विज्ञान के आशीर्वाद से लगातार प्रगति कर रहे हैं, खासकर आर्टिफीशियल इंटिलिजेंस (AI) के आविष्कार ने एक नए दौर की शुरुआत कर दी है। इसका प्रयोग हर क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा है और इसके नतीजे भी बहुत सकारात्मक और सटीक मिल रहे हैं।

Advertisement

क्या है AI
आर्टिफीशियल इंटिलिजेंस का जनक जॉन मैकार्थी को कहा जाता है। आर्टिफीशियल इंटिलिजेंस का अर्थ है कृत्रिम बुद्धि। यह एक मानवनिर्मित मशीन है जिसमें कुछ हद तक सोचने-समझने की क्षमता है। उदाहरण के लिए यदि हम कंप्यूटर के माध्यम से कोई प्रश्न पूछते हैं, तो AI के पास उस प्रश्न से जुड़ी जो जानकारी होगी, उसे वह कंप्यूटर की स्क्रीन पर दिखाएगा। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी जब AI से लैश मशीन को कोई आदेश दिया जाएगा, तो वह अपनी जानकारी के आधार पर कार्य करता है।

AI की धूम
शिक्षा क्षेत्र में भी विज्ञान ने जो क्रांति लाई है, वह किसी से छिपी नहीं है। कोरोना के दौरान विज्ञान ने दिखा दिया कि तकनीक का प्रयोग कर घर बैठे भी अध्ययन-अध्यापन किया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि यह तकनीक पहले नहीं थी, लेकिन इसका प्रयोग और प्रभाव कोरोना काल में समझा गया। हमारे देश में तो कम ही, लेकिन विदेशों में यह तकनीक काफी समय पहले से प्रयोग में लाई जा चुकी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि शिक्षा में तकनीक के प्रयोग के मामले में हम अब भी विदेश से पिछड़े हुए हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आर्टिफीशियल इंटिलीजेंस (AI) है। आज हमारे देश में जो यह AI का नया शगूफा सुनने को मिल रहा है, यह विदेशों में दशकों पूर्व से उपयोग में लाया जा रहा है। इसने शिक्षा को एक नया मानक दिया है। नई और कठिन चीजों को यूँ चुटकियों में बड़ी सरलता से इस तकनीक के माध्यम से समझा और समझाया जा रहा है।

शिक्षा में आधुनिकता की कमी
किसी भी देश का भविष्य उसके युवाओं के हाथ में होता है, यह जुमला हम सदियों से सुनते-सुनाते चले आ रहे हैं, लेकिन यदि सही मायने में देश के भविष्य को सशक्त बनाना है, तो शिक्षा का आधुनिकीकरण करना अनिवार्य है। आज समय वर्चुअल क्लासरूम का है, लेकिन शिक्षा की मूलभूत आवश्यकताएँ भी पूरी नहीं हो पा रही हैं। कई विद्यालयों में कंप्यूटर व विज्ञान की अच्छी प्रयोगशालाएँ तक नहीं हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता पर क्या असर हो रहा है।

AI के लाभ
आर्टीफीशियल इंटिलीजेंस एक तकनीकी शिक्षक की भाँति विद्यार्थी की मदद के लिए सदैव तत्पर रहता है। इसका प्रयोग विद्यार्थी पढ़ाई में अपने ढंग से कर सकते हैं। एआई तकनीक की कई विशेषताएँ हैं, जैसे- हर समय उपलब्ध होना, चीजों को मनचाहे ढंग से स्पष्ट करना, क्षमता व आवश्यकता के अनुसार पढ़ना-पढ़ाना, सवालों का जवाब देना, कठिन चीजों को मनचाही आसान भाषा में प्रस्तुत करना, प्रोजेक्ट्स बनाने में सहायता करना जैसे अनेक कार्य इसकी मदद से आसानी से किए जा सकते हैं।

AI से बढ़ेगी शिक्षा की गुणवत्ता

टार्गेट पब्लिकेशंस की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कल्पना गंगारमानी
ने बताया कि इतिहास गवाह है, जो बदलाव की बयार में नहीं बहा, उसका अस्तित्व खत्म हो गया। पढ़ाई की पारंपरिक पद्धति में कोई कमी नहीं थी, लेकिन समय के साथ बदलाव आवश्यक है। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना यह आज शिक्षा विभाग का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। 2020 की नई शिक्षा नीति को लागू करने की तैयारी से लेकर कक्षा 5वीं और 8वीं के कमजोर विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण करने का फैसला यह दर्शाता है कि बदलाव की बयार बहने लगी है। लेकिन इन छोटे-मोटे बदलावों के साथ ही तकनीकी शिक्षा के प्रयोग पर बल नहीं दिया गया, तो लाभ नहीं होगा। आज कृषि के साथ ही आर्टिफीशियल इंटीलीजेंस को विशेष तौर पर पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की आवश्यकता है। इससे शिक्षा के क्षेत्र में जो नई क्रांति देखने को मिलेगी वह दूरगामी सकारात्मक परिणाम देगी।

AI को पाठ्यक्रम में करें शामिल

पेशे से अध्यापक संजय ने बताया कि आर्टिफीशियल इंटिलिजेंस समय की माँग है। बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से इसकी शिक्षा दी जानी चाहिए। इससे न केवल उनके मस्तिष्क का विकास होगा, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। जिस तरह कंप्यूटर और कृषि को शामिल किया है, उसी प्रकार AI को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना आवश्यक है। वही अध्यापिका करुणा ने बताया कि AI का प्रयोग हर क्षेत्र में तेजी से किया जा रहा है। शिक्षा में भी इसका प्रयोग कर उसकी गुणवत्ता को और बढ़ाया जा सकता है। आज समय के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चलना है, तो शिक्षा के क्षेत्र में खुले दिल से तकनीकी बदलावों का स्वागत करना होगा।

विद्यार्थियों को होगा बहुत लाभ

पेशे से लेखक अनुज यादव ने बताया कि AI के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह विद्यार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे शिक्षक व विद्यार्थी दोनों को लाभ होगा। शुरुआती कक्षाओं से तकनीक का प्रयोग करने से विद्यार्थी तकनीकी रूप से सक्षम होंगे और भविष्य में उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

Train ticket discount for journalists: पत्रकारों को फिर से मिल सकती है रेलवे किराये में 50% की रियायत! राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर की पुरानी सुविधा बहाल करने की मांग
Financial Fraud: 130 बैंक खातों का जाल, 60 करोड़ का खेल: अशोक खरात के फाइनेंशियल फ्रॉड का बड़ा खुलासा”
Fuel price increase India: कच्चे तेल की मार से डगमगाईं सरकारी कंपनियां, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लग सकती है आग
CAIT: जीएसटी परिषद की बैठक में मोटे अनाज उत्पादों पर जीएसटी दर घटाकर 5% की स्वागत योग्य कदम : शंकर ठक्कर
फुले, अंबेडकर ने भीख मांग कर स्कूल चलाया, मंत्री चंद्रकांत पाटील का विवादित बयान
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsMumbai school
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20240208 WA0007
कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबई

तेज रफ्तार वाली एनएमएमटी बस ने कई वाहनों को दिया टक्कर, मोटरसाइकिल सवार को कुचला एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Deepak dubey
Deepak dubey
February 8, 2024
Tribute to martyr : शहीद जवानों के परिजनों को मदद की प्रदर्शनी कितना उचित- विश्वनाथ सचदेव
Maratha Reservation Protest: नवी मुंबई में मराठा आंदोलनकारियों की एंट्री, आरक्षण की माँग पर गरमाया माहौल
Multilevel Electromechanical Car Parking System: लोअर परल में 520 करोड़ की नई कार पार्किंग, जिससे 300 करोड़ का नुकसान होगा
CRIME : महिला की हत्या कर आरी से किए शरीर के 120 टुकड़े, रोज लगा रहा था टुकड़ों का ठिकाना, बचे हुए टुकड़े को ग्राइंडर में पीस दिया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?