By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: बच्चों में पित्त नली की रुकावट को दूर करना होगा आसान,मनपा अस्पताल में शुरू होगी अपनी तरह की पहली सुविधा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » बच्चों में पित्त नली की रुकावट को दूर करना होगा आसान,मनपा अस्पताल में शुरू होगी अपनी तरह की पहली सुविधा

कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबईहेल्थ शिक्षा

बच्चों में पित्त नली की रुकावट को दूर करना होगा आसान,मनपा अस्पताल में शुरू होगी अपनी तरह की पहली सुविधा

Deepak dubey
Last updated: January 7, 2024 11:23 am
Deepak dubey
Published: January 7, 2024
Share
bmc 99022569
SHARE

मुंबई। पित्त नली में पथरी, सिकुड़न, रुकावट अथवा बंद होने की स्थिति में पित्त की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जो बाद में पीलिया का कारण बनता है। ऐसे रोगियों की पित्त नलिकाओं में एंडोस्कोपिक रेट्रोग्रेड कोलेंजियोपैंक्रेटोग्राफी (ईआरसीपी) का उपयोग किया जाता है। हालांकि बच्चों में भी वयस्कों की तरह ही एक ही ट्यूब का उपयोग किया जाता है। लेकिन बच्चों में इसका उपयोग करना अक्सर मुश्किल भरा होता है। इसको ध्यान में रखते हुए मनपा प्रशासन ने अब नायर अस्पताल में पीडियाट्रिक स्लिम डुओडेनोस्कोप उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इस सुविधा से डेढ़ साल से अधिक उम्र के बच्चों की पित्त नलिकाओं में आनेवाली रुकावटों को दूर करना आसान होगा। इसके साथ ही मनपा अस्पताल में इस तरह की सुविधा मनपा पित्त नलिकाओं के माध्यम से शरीर में उत्पन्न पित्त बहता रहता है। हालांकि, कई कारणों से पित्त नली में पथरी बन जाती है अथवा पित्त नली संकरी हो जाती है। ऐसे में पित्त नली से बाहर निकलता है, जो धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलने लगता है। परिणामस्वरूप पीलिया जैसी बीमारी हो जाती है। इस स्थिति में सर्जरी के साथ एंडोस्कोपिक रेट्रोग्रेड कोलेंजियोपैंक्रेटोग्राफी (ईआरसीपी) का उपयोग किया जाता है। हालांकि पित्त नली पर सर्जरी रोगी के लिए जटिल और दर्दनाक होती है। इसलिए डॉक्टर ईआरसीपी उपयोग को प्राथमिकता देते हैं। इसका उपयोग वयस्कों के लिए किया जाता है। फिलहाल बच्चों के लिए कोई विशेष ट्यूब उपलब्ध नहीं है। इसलिए कुछ मामलों में डॉक्टरों द्वारा इसका उपयोग पांच साल से अधिक आयु के बच्चों पर किया जाता है। इससे पांच साल से कम उम्र के बच्चों का इलाज करना मुश्किल हो जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए अब नायर अस्पताल ने बच्चों के इलाज के लिए पीडियाट्रिक स्लिम डुओडेनोस्कोप का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इस तरह नायर अस्पताल पीडियाट्रिक स्लिम डुओडेनोस्कोप तकनीक का उपयोग करने वाला मुंबई का पहला अस्पताल होगा।

Advertisement

महंगा है पीडियाट्रिक स्लिम डुओडेनोस्कोप

पीडियाट्रिक स्लिम डुओडेनोस्कोप महंगा होने के कारण इस पर खर्च 50 हजार से ज्यादा आता है। मनपा अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से गरीब मरीजों को राहत मिलेगी, क्योंकि नायर अस्पताल में यह सर्जरी निशुल्क रहेगा।

इस तरह होता है इस्तेमाल

पीडियाट्रिक स्लिम डुओडेनोस्कोप मुंह के ट्यूब रास्ते अन्नप्रणाली के माध्यम शरीर में डाला जाता है। फिर ट्यूब को पेट और पित्ताशय में ले जाया जाता है। इसमें केवल कुछ घंटे लगते हैं। मरीजों को एक से दो दिन ही अस्पताल में रहना पड़ता है।

साल में आते हैं पांच से छह मरीज

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. प्रवीण राठी ने कहा कि अस्पताल में हर साल इस तरह के पांच से छह मरीज आते हैं। फिलहाल यह तकनीक उपलब्ध होने के बाद मनपा के अन्य अस्पतालों में भी मरीजों का इलाज संभव हो सकेगा। साथ ही अब डेढ़ साल से अधिक उम्र के बच्चों की पित्त नली से पथरी निकालना या पित्त नली को चौड़ा करना संभव होगा। मनपा के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. सुधाकर शिंदे और अस्पताल के डीन डॉ. सुधीर मेढेकर मार्गदर्शन में उपलब्ध कराई जा रही है।

Shock to Aam Aadmi Party from Supreme Court: आप को सुप्रीम कोर्ट से झटका,कार्यालय खाली करने का आदेश
कैंसर होगा खत्म, वैक्‍सीन हुआ तैयार, पढ़े खबर
Nitin Gadkari on bad roads: गडकरी की सख्ती: खराब सड़क के लिए चौथी निविदा, बोले- अब उद्घाटन के लिए मत बुलाना”
BMC:मुंबईकरों पर संपत्ति कर वृद्धि का संकट, तीन सालों से प्रलंबित दर वृद्धि के लिए मनपा की तैयारी, जोरदार विरोध होने की संभावना
नए 24 NCLT सदस्यों की नियुक्ति में देरी, दिवालिया मामलों की सुनवाई पर असर – अनिल गलगली
TAGGED:#joindiamumbaiMaharashtra newsmumbai bmc hospitalmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
HOT Rain 2024 05 6086d80a1eb1e84db674ab0760b0b0ea
मुंबईरीडर्स चॉइससिटी

Weather’s Double Attack on Maharashtra: 44 डिग्री की झुलसाती गर्मी और बेमौसम बारिश से हाहाकार, बिजली गिरने से युवक की मौत

Deepak dubey
Deepak dubey
April 18, 2026
MUMBAI: ग्लोबल हॉस्पिटल में हाथ प्रत्यारोपण हुए मरीज मुंबई मैराथन २०२३ में होगें शामिल
गले में मछली फंसने से 6 माह के बच्चे की मौत
इंफीबीम एवेन्यूज सॉफ्टवेयर स्टार्टअप उद्यम Vishko22 में निवेश करेगी निवेश
Sharad Pawar: विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार को याद आए चाचा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?