By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: हिंदुस्थान में बिगड़ते जा रहा ब्रेस्ट कैंसर,15 में से एक महिला हैं शिकार
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » हिंदुस्थान में बिगड़ते जा रहा ब्रेस्ट कैंसर,15 में से एक महिला हैं शिकार

कल्याणदेश-दुनियामुंबईहेल्थ शिक्षा

हिंदुस्थान में बिगड़ते जा रहा ब्रेस्ट कैंसर,15 में से एक महिला हैं शिकार

Deepak dubey
Last updated: October 19, 2023 8:34 am
Deepak dubey
Published: October 19, 2023
Share
27 10 2022 breast cancer 23165141
SHARE

मुंबई। हिंदुस्थान समेत पूरी दुनिया में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बिगड़ते जा रहा है। मौजूदा जीवनशैली से यह जानलेवा बीमारी तेजी से बढ़ रही है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेस्ट कैंसर के मामलों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं, तो हिंदुस्थान में हर 15 महिला में से एक महिला को ब्रेस्ट कैंसर है। वहीं वैश्विक आंकड़ों का आकलन करे तो, हर आठ में से एक महिला ब्रेस्ट कैंसर की शिकार है।

Advertisement

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक पश्चिमी देशों की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से वैश्विक स्तर पर ब्रेस्ट कैंसर का आंकड़ा बढ़ा हुआ है। वहीं प्राकृतिक और पारंपरिक रूप से अच्छा खान-पान कहीं न कहीं पिछले कुछ सालों तक ब्रेस्ट कैंसर के मामले में हिंदुस्थान को पीछे रखे हुए था। लेकिन धीरे-धीरे हिंदुस्थान में भी ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विष्णु अग्रवाल का कहना है कि ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण ब्रेस्ट के अंदर गांठ होना है। अगर ब्रेस्ट में छोटी या बगल में गांठ है और यह धीरे-धीरे बढ़ रही है, या फिर किसी तरह का कोई रिसाव हो रहा है, तो महिलाओं को डॉक्टर को दिखाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शुरुआत में ब्रेस्ट में होनेवाली गांठ में किसी भी तरह का दर्द नहीं होता है। साथ ही शुरुआती समय में यह एक सामान्य गांठ की तरह लगती है। इसीलिए कई बार महिलाएं इसे नजरअंदाज करती हैं। लेकिन जब यह धीरे-धीरे बढ़ती है और या फिर यह शरीर के दूसरे अंगों में फैलती है, तब इसमें दर्द शुरू होता है।

यह है ब्रेस्ट कैंसर का इलाज

डॉ. अग्रवाल का कहना है कि सबसे पहले मेडिकल जांचों के जरिए गांठ में मौजूद कोशिकाओं का पता लगाया जाता है और अगर इसमें कैंसर डिटेक्ट होता है, तो इसका इलाज सर्जरी, कीमोथेरेपी रेडिएशन या फिर इम्यूनोथेरेपी द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि कई मामलों में ब्रेस्ट कैंसर का इलाज संभव है और अगर जल्द डिटेक्ट कर लिया जाए, तो इसको पूरी तरह से ठीक भी किया जा सकता है।

अन्य विकल्पों का न करें प्रयोग

डॉक्टरों का कहना है कि ब्रेस्ट कैंसर में किसी अन्य विकल्पों पर प्रयोग करने से बचना चाहिए। खास तौर से समाज में फैली भ्रांतियों से बचना चाहिए। ब्रेस्ट कैंसर में अक्सर डॉक्टर सर्जरी के लिए सलाह देते हैं। इसके अलावा कीमोथेरेपी या फिर कुछ महिलाओं को रेडिएशन थेरेपी डॉक्टर द्वारा दी जाती है। किसी-किसी महिला को हार्मोनल थेरेपी का भी सुझाव दिया जाता है और यह सब निर्भर करता है कि ट्यूमर का क्या प्रकार है।

जीवन शैली बन रहा कारण

ब्रेस्ट कैंसर हो या फिर किसी भी तरह का कैंसर हो, उसमें जीवनशैली का बेहद महत्वपूर्ण किरदार होता है। महिलाओं की जीवनशैली में अल्कोहल, धूम्रपान, मोटापा और थायराइड जैसी बीमारियां ब्रेस्ट कैंसर को बढ़ावा दे सकती हैं। इसके अलावा बच्चों को स्तनपान न कराने, 35 की उम्र के बाद बच्चों को जन्म देना या फिर बच्चों को जन्म ही न देना इसका एक बड़ा कारण बन सकता है।

इस उम्र में दिखता है रोग

डॉक्टरों का कहना है कि पश्चिमी देशों में ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना 45 से 50 के बाद की महिलाओं में होती है, जबकि हिंदुस्थान में 35 से 40 उम्र की ज्यादा महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर देखने को मिलता है। इसके लिए सबसे जरूरी यह है कि महिला अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

Valentine’s Day Crime News: वैलेंटाइन डे पर जगह-जगह खून-खराबा… गद्दार गर्लफ्रेंड को गोली मारकर बॉयफ्रेंड ने भी किया खुद का `खेल खत्म’!, नोएडा के गोलीकांड से फैली दहशत
MUMBAI: ग्लोबल हॉस्पिटल में हाथ प्रत्यारोपण हुए मरीज मुंबई मैराथन २०२३ में होगें शामिल
Clean-up marshals Mumbai: जुर्माने के नाम पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी, BMC ने मार्शल्स को दिखाया बाहर का रास्ता
National Herald Case: नेशनल हेराल्ड फैसले के बाद मुंबई कांग्रेस ने ईडी कार्यालय के सामने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
Mumbai local train stone pelting: सावधान : कौन कर रहा है रेल यात्रियों पर पत्थर से हमला
TAGGED:Maharashtra newsmumbai hospitalmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20260109 WA0034
क्राइमनवीमुंबईराजनीति

Cash seized from Audi car: चुनावी नाकाबंदी में बड़ा खुलासा: वाशी अरेंजा कॉर्नर पर ऑडी कार से नकदी बरामद

Deepak dubey
Deepak dubey
January 9, 2026
Ghatkopar Murder Case: लालच, शादी और सास-बहू की दुश्मनी ने बनी खौफनाक हत्या की वजह
Freed from cancer tumor: डॉक्टरों की युक्ति से कैंसर के ट्यूमर से मिली मुक्ति, सीटी स्कैन और मिनिमल इनवेसिव प्रक्रिया से किया इलाज
Vasai Protest: वसई में भूमिपुत्रों का होगा बड़ा आंदोलन, राजस्व प्रशासन की देरी के खिलाफ 18 मार्च को प्रदर्शन
ऑनलाइन साइबर ठगों का गुड लक! केंद्र की योजना का नाम सुनकर पुलिस भी हुई दंग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?