By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: हैंडलूम विरासत को सम्मानित कर रहा है ‘देश के धागे’ कैम्पेन द्वारा टाटा-टी प्रीमियम:Tata-Tea Premium Desh Ke Dhaage campaign
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » हैंडलूम विरासत को सम्मानित कर रहा है ‘देश के धागे’ कैम्पेन द्वारा टाटा-टी प्रीमियम:Tata-Tea Premium Desh Ke Dhaage campaign

इवेंटकल्याणठाणेबिजनेसमुंबई

हैंडलूम विरासत को सम्मानित कर रहा है ‘देश के धागे’ कैम्पेन द्वारा टाटा-टी प्रीमियम:Tata-Tea Premium Desh Ke Dhaage campaign

Deepak dubey
Last updated: August 20, 2023 1:36 am
Deepak dubey
Published: August 18, 2023
Share
IMG 20230818 WA0009
SHARE

मुंबई। टाटा टी के विविधतापूर्ण पोर्टफोलियो का प्रमुख ब्रांड टाटा-टी प्रीमियम स्वतंत्रता दिवस के लिए अपनी #DeshKaGarv पहल के ज़रिए भारत और यहां की कला, संस्कृति और विरासत का जश्न मना रहा है। (Tata-Tea Premium Desh Ke Dhaage campaign

Advertisement
)पिछले साल टाटा-टी प्रीमियम ने भारत के स्वतंत्रता के बाद के 75 वर्षों की यात्रा के महत्वपूर्ण क्षणों का जश्न मनाया था। इस साल टाटा टी प्रीमियम ने अपने ‘देश के धागे’ अभियान के ज़रिए देशवासियों को देश के गौरव के रंगीन और खूबसूरत सफर पर ले जाने की योजना बनाई है। ‘देश के धागे’ अभियान में टाटा टी प्रीमियम भारत की समृद्ध हैंडलूम्स विरासत को सम्मानित कर रहा है। टाटा टी प्रीमियम के लिमिटेड एडिशन पैक कलेक्शन का हर पैक एक शानदार कैनवास है जो भारतीय कारीगरों के अद्वितीय कौशल और कृतियों को प्रदर्शित करता है। महाराष्ट्र की राजसी पैठनी, उत्तर प्रदेश के शानदार बनारसी सिल्क से लेकर तमिलनाडु के बेहद खूबसूरत कांजीवरम, असम के मोहक मुगा सिल्क तक हर हैंडलूम सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।

पुनीत दास, अध्यक्ष-पैकेज्ड बेवरेजेज़ (भारत और दक्षिण एशिया), टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने कहा,“स्वतंत्रता दिवस पर ‘देश का गर्व’ पहल के तहत टाटा टी प्रीमियम देश के निपुण कारीगरों, उनके समर्पण, कौशल और देश की सांस्कृतिक विरासत में उनके योगदान को सम्मानित कर रहा है। इस अभियान में हर भारतीय को हमारे देश के विविध हैंडलूम्स को और देश के गर्व को बुनने वाले धागों को सम्मानित करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। टाटा टी प्रीमियम का हर घूंट बेहतरीन स्वाद दिलाने के साथ-साथ, ‘देश की चाय’ होने के नाते हम सभी को प्रेम, एकता और गर्व के कप में एक साथ बांधे रखता है।”

भारत की हैंडलूम्स विरासत का जश्न मनाने वाले इन पैक्स की कहानियों को मुलेन लिंटास द्वारा परिकल्पित, दिल छू लेने वाले टीवीसी में एक साथ बुना गया है। भारतीय हैंडलूम्स की पारखी, मशहूर गायिका उषा उथुप ने टीवीसी के गानों को गाया है। भारतीय हैंडलूम्स की विविधता और सुंदरता को दर्शाने वाले इस टीवीसी को देखकर राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना से मन भर जाता है। हमारी सांस्कृतिक पहचान को तैयार करने वाले कुशल बुनकरों के प्रति प्यार और सम्मान से टीवीसी की हर फ्रेम भरी हुई है। उत्तर प्रदेश के शानदार बनारसी सिल्क से लेकर पंजाब की खूबसूरत फुलकारी तक, इस फिल्म में बयान की गयी हर कहानी भारतीय हैंडलूम्स को बहुत ही बेहतरीन तरीके से हमारे सामने प्रस्तुत करती है। फिल्म के आखिर में देश की महिमा को बुनने वाले इन धागों का सम्मान करने का आवाहन किया गया है।

इसी अभियान के तहत, देश भर के बुनकरों द्वारा बनाया गया एक विशेष कलेक्शन बिक्री के लिए ओखाई पर उपलब्ध है। उपभोक्ता इसे www.OKHAI.org पर खरीद सकते हैं। इस कलेक्शन की बिक्री से मिलने वाली राशि में से कुछ हिस्सा टाटा टी प्रीमियम कारीगर समुदाय के कल्याण के लिए देगा।

ललित होटल को बम से उड़ाने की धमकी, दो आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

MUMBAI : फ्रांसीसी और भारतीय नौसेना ने दिखाया अपने युद्ध कौशल का जलवा

Thane to gain international recognition: मुंबई–ठाणे को मिली बड़ी सौगात: महालक्ष्मी रेसकोर्स–कोस्टल रोड पर बनेगा 295 एकड़ का विश्वस्तरीय सेंट्रल पार्क
Boy doing stunt on rickshaw: नवी मुंबई में तेज़ रफ्तार रिक्शा पर युवक का खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मची हलचल, पुलिस ने शुरू की जांच
ठाणे मनपा की शिकायत पर अटकोली लैंडफिल में पत्थरों का उत्खनन और पानी चोरी पर मामला दर्ज
BMC medical college recruitment: मनपा मेडिकल कॉलेजों में 587 पद रिक्त, एमपीएससी से होगी भर्ती; अग्निसुरक्षा में लापरवाह मॉल्स पर गिरेगी बिजली-पानी की गाज, जल्द आएगी ठोस कचरा नीति
आरटीओ के बाहर लर्नर लाइसेंस का शुरू था झोल
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20220818 WA0018 1
सिटीकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबई

CAIT का राष्ट्रीय महिला व्यापारी सम्मेलन 9-10 जनवरी को दिल्ली में होगा

Deepak dubey
Deepak dubey
December 13, 2022
‘शरद पवार इंस्पायर फेलोशिप’ को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, सुप्रिया सुले ने जारी की 82 फेलोज की लिस्ट
Froud: future group से जुड़े पांच लाख व्यापारी और परिवार भुखमरी के कगार पर, छोटे व्यापारियों का 200 करोड़ बकाया, 2019 से बिलों का नही किया भुगतान
CRIME: बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर लूट, तीन दिन पहले भी किए थे लूट की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, हाथ-पैर बांधकर मुंह पर सेलोटेप लगाने वृद्धा की मौत
New Parliament House: नवनिर्मित संसद भवन का नाम “विस्टा” की जगह सांसद संकुल रखा जाए:शंकर ठक्कर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?