By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Kalyan Jewelers: कल्याण ज्वैलर्स अगस्त 2023 में 11 नए शोरूम लॉन्च करेगा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Kalyan Jewelers: कल्याण ज्वैलर्स अगस्त 2023 में 11 नए शोरूम लॉन्च करेगा

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Kalyan Jewelers: कल्याण ज्वैलर्स अगस्त 2023 में 11 नए शोरूम लॉन्च करेगा

Deepak dubey
Last updated: August 5, 2023 11:48 am
Deepak dubey
Published: August 4, 2023
Share
Kalyan Jewellers 1
SHARE

200वें शोरूम की महत्वपूर्ण उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए विस्तार योजना का एलान

Advertisement

मुंबई। देश के सबसे भरोसेमंद और अग्रणी आभूषण ब्रांडों में से एक कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड(Kalyan Jewelers India Limited)ने 11 नए शोरूम के साथ देशभर में अपनी विस्तार योजना को लागू करने की घोषणा की है। इस विस्तार के साथ कल्याण ज्वैलर्स जम्मू में खुलने वाले 200वें शोरूम की अपनी शानदार और महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाएगा। यह ऐतिहासिक उपलब्धि ब्रांड की तीन दशक लंबी और कामयाब यात्रा की याद दिलाती है, जो विश्वास और पारदर्शिता के प्रति ब्रांड की अटूट प्रतिबद्धता के कारण संभव हुई है।

कल्याण ज्वैलर्स भारत के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ मध्य पूर्व के 4 देशों में भी मौजूद है। वर्तमान में दक्षिण भारत में कंपनी के 76 शोरूम, उत्तर और मध्य भारत में 48 शोरूम, पश्चिम भारत में 23, पूर्वी भारत में 16 आउटलेट और मध्य पूर्व में 33 शोरूम हैं। कंपनी प्रमुख गैर-दक्षिणी बाजारों में अपने कामकाज का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो अपने फुटप्रिंट को व्यापक बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। साथ ही कंपनी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की योजना बना रही है।

अगस्त में खुलने वाले आगामी शोरूम में बिहार में पटना, नवादा, सीतामढी और आरा, हरियाणा में फरीदाबाद और पानीपत, गुजरात में आणंद, उत्तराखंड में देहरादून, मध्य प्रदेश में जबलपुर और मुंबई में चेंबूर के शोरूम शामिल हैं। इनके अलावा, कल्याण ज्वैलर्स चन्नी में एक शोरूम के साथ जम्मू में प्रवेश करेगा, जो वैश्विक स्तर पर ब्रांड का 200वां शोरूम होगा। आभूषण ब्रांड का लक्ष्य सेवा-समर्थित खरीदारी अनुभव और विशिष्ट डिजाइन के अपने अद्वितीय ब्रांड प्रस्ताव के साथ, टियर-2 और टियर-3 बाजारों की अप्रयुक्त क्षमता का पता लगाना है।

टी एस कल्याणरमन, मैनेजिंग डायरेक्टर, कल्याण ज्वैलर्स ने कहा,‘‘एक कंपनी के रूप में, हमने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, और कल्याण ज्वैलर्स की इस विकास यात्रा को देखकर हमें बेहद खुशी होती है। सर्वशक्तिमान के दिव्य आशीर्वाद से, त्रिशूर में एक स्टोर से लेकर जम्मू में विश्व स्तर पर 200वें शोरूम के आगामी लॉन्च तक की हमारी यात्रा किसी असाधारण उपलब्धि से कम नहीं है।’’

कल्याण ज्वैलर्स अपनी अनूठी और अग्रणी पहलों के साथ भारत के आभूषण उद्योग में क्रांति लाने में लगातार सबसे आगे रहा है। वर्ष 2000 में स्वैच्छिक रूप से केवल बीआईएस-हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की पेशकश जैसी अभूतपूर्व पहल से लेकर 2018 में 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट की शुरुआत तक, कल्याण ज्वैलर्स ने आभूषण उद्योग में ईमानदारी और ग्राहकों पर फोकस करने के नए मानक स्थापित किए हैं।

MUMBAI: चालू वित्त वर्ष में नेपाल से बिना शुल्क खाद्य तेल का आयात कम करने में सफल रहा भारत

Ajit Pawar CM ambition: मुख्यमंत्री बनने की ख्वाहिश अब जुबां पर: अजित पवार की टीस पर शिंदे गुट का तंज”
Sambhajinagar sports complex scam: ₹21 करोड़ के घोटाले में 16 लाख का गॉगल! संभाजीनगर के मामले ने पुलिस को किया हैरान
Kamal will reach schools with the film Let’s Change: स्वच्छता के दरवाजे से स्कूलों में ‘मोदी प्रचार’, लेट्स चेंज फ़िल्म से कमल पहुंचेगा स्कूलों में, प्रत्येक छात्र से 10 रुपये लेकर दिखाई जाएगी फ़िल्म, कमल और मोदी के मन की बात का होगा संवाद
दवा के नाम पर फैक्ट्री में ड्रग्स का प्रोडक्शन
Road scam in Bmc: मनपा में सड़क घोटाले की लोकायुक्त से जांच हो, आदित्य ठाकरे ने राज्यपाल से की मांग
TAGGED:kalyan jewellersMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20221202 WA0024
सिटीकल्याणठाणेनवीमुंबई

नेरुल अवैध चर्च पर मनपा की तोडक कार्रवाई , सील किए जाने के बावजूद शुरू था आश्रम

Deepak dubey
Deepak dubey
December 2, 2022
NAVI MUMBAI: मृतक छात्र के माता-पिता को भेजा फीस भरने का नोटिस
Ladli Behna Yojana Maharashtra : सरकार का ‘वोट मैनेजमेंट स्कीम’ या महिला सशक्तिकरण? लाडली बहन योजना पर बढ़ता विवाद
Ghanasoli railway station drug racket: मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 72 लाख के मादक पदार्थ जब्त
CRIME: मौज मस्ती के लिए स्कूटी चोरी ,आरोपी हुआ गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?