By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: BMC new guideline to save trees: विभिन्न निर्माण परियोजनाओं से नष्ट हो रहे हैं वृक्ष, मनपा उद्यान विभाग ने बनाया गाइडलाइन, ..ताकि वृक्षों को कमजोर होकर गिरने से बचाया जा सकें
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » BMC new guideline to save trees: विभिन्न निर्माण परियोजनाओं से नष्ट हो रहे हैं वृक्ष, मनपा उद्यान विभाग ने बनाया गाइडलाइन, ..ताकि वृक्षों को कमजोर होकर गिरने से बचाया जा सकें

कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबईसिटी

BMC new guideline to save trees: विभिन्न निर्माण परियोजनाओं से नष्ट हो रहे हैं वृक्ष, मनपा उद्यान विभाग ने बनाया गाइडलाइन, ..ताकि वृक्षों को कमजोर होकर गिरने से बचाया जा सकें

Deepak dubey
Last updated: May 11, 2023 6:25 am
Deepak dubey
Published: May 10, 2023
Share
commercial trees
SHARE

मुंबई। महानगर मुंबई(Metropolitan Mumbai)में सड़कों के कंक्रीटाइजेशन (concretization)के लिए बड़े पैमाने पर काम शुरू होने वाला है। (BMC new guideline to save trees)  फरवरी महीने में मनपा ने 400 किमी से अधिक सड़कों के कंक्रीटाइजेशन का वर्कऑर्डर जारी किया है। इस कार्य से सड़कों के किनारे वृक्षों को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की संभावना है। जिसे देखते हुए मनपा उद्यान विभाग ने एक नियमावली तैयार की है। ताकि उन वृक्षों को बचाया जा सकें। हालांकि इस नियमावली को मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल के मंजूरी का अब भी इंतजार है।

Advertisement

मनपा आयुक्त और राज्य द्वारा नियुक्त प्रशासक इकबाल सिंह चहल को भेजे गए उक्त प्रस्ताव में निर्देशित नियमावली के क्रियान्वयन की मांग की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खुदाई और कंक्रीटिंग कार्य करते समय कोई पेड़ प्रभावित न हो। आयुक्त के मंजूरी के बाद यह प्रस्ताव मनपा के सभी वार्डों में भेजा किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि शहर में चल रहे कई निर्माण कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के साथ साथ मुंबई में हरित क्षेत्र को बढ़ाना भी महत्वपूर्ण है। उल्लेखनीय है कि हजारों वृक्ष निर्माण कार्य के चलते प्रभावित हुए हैं।

वृक्ष संवर्धन पर काम करने वाले एक संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि सड़कों पर फुटपाथों के साथ साथ वृक्ष लगाने के लिए जगह बनाना चाहिए। अधिकारियों को पेड़ और पौधे लगाने के लिए नामित जगह का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून कहता है कि सड़क के दोनों ओर पेड़ लगाए जाने चाहिए। लेकिन नए पौधे लगाने के लिए जगह ही नहीं बची है। इन सड़कों के किनारे भी इस तरह से बनाए जा रहे हैं कि वहां पेड़ भी नहीं पनप सकते। मनपा को समर्पित बेसिन (पेड़ के लिए जगह) बनाने पर विचार करना चाहिए जहां पेड़ इस तरह से बढ़ने चाहिए कि वे भविष्य में बाहरी गड़बड़ी से प्रभावित न हों

उद्यान विभाग के अधीक्षक जितेंद परदेसी ने कहा कि सड़क विभाग ने मुंबई शहर और उपनगरों में सड़कों का कंक्रीटिंग और डामरीकरण का काम शुरू किया है। बिना किसी प्रकार की देखभाल के खुदाई कार्य करते समय इन पेड़ों की जड़ें और तने क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और बाद में पेड़ इतने कमजोर हो जाते हैं कि जब भी थोड़ी सी हवा चलती है तो वे उखड़ सकते हैं। ऐसे में कई दुर्घटनाएं भी हो जाती है। इस लिए लोगों के साथ साथ ठेकेदारों को भी सचेत किया गया है।

सुझाई गई नियमावली
1 मेटल बैरिकेड्स और ट्री बेसिन के बीच एक मीटर की दूरी रखना भी आवश्यक है। हालांकि इस अंतर को कायम नहीं रखा जाता है और निर्माण कार्य से निकले मलबे को ट्री बेसिन में फेंक दिया जाता है, जिससे जड़ों को नुकसान पहुंचता है।

2 जड़ों को नुकसान से बचाने के लिए जेसीबी मशीनों के बजाय पेड़ों की जड़ों के पास सड़कों की खुदाई और ट्रेंचिंग का काम मैन्युअल रूप से किया जाना चाहिए।

3 मलबे या सीमेंट को पेड़ के जड़ों पर नहीं फेंका जाना चाहिए और ठेकेदारों को उन पेड़ों को खाद देना चाहिए जो कंक्रीट के काम के दायरे में आते हैं।

4 नई सड़कें बनने के बाद 10-15 मीटर की दूरी पर नए पेड़ लगाए जाएंगे।

5 यदि प्रस्तावित सड़क के बाउंड्री के भीतर कोई पेड़ गिरता है, तो विभाग को पेड़ की कटाई और लगाने की निविदा प्रक्रिया के लिए उद्यान प्रकोष्ठ के समक्ष एक आवेदन दाखिल करना होगा।

6 ठेकेसरों की जवाबदेही सुनिश्चित करन होगा। ठेकेदारों को पेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाने का आदेश दिया जाएगा।

Woman blackmailing scandal:मुंबई में अश्लील वीडियो से ढाई करोड़ की ब्लैकमेलिंग, मानसिक प्रताड़ना से टूटकर सीए ने निगला ज़हर, सुसाइड नोट में किए दो आरोपियों के नाम उजागर
Mulund water tunnel project: मुंबई की जल सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम मुलुंड–काशेली जल सुरंग परियोजना 2030 तक होगी पूरी 7.1 किलोमीटर लंबी सुरंग से मिलेगा निर्बाध पेयजल
Hanuman temple dadar- दादर का हनुमान मंदिर खतरे में, 100 साल पुराने मंदिर पर चलेगा रेलवे का ‘बुलडोजर’, भक्तों ने चेताया हनुमान मंदिर को हाथ नहीं लगाने देंगे!’
Supriya Sule: NCP में सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ा, सुप्रिया सुले ने दिया कड़ा बयान: नेताओं और कार्यकर्ताओं के बिना कोई कदम नहीं
Supporters beat up journalists: शिंदे की खाली सभा कवर करना पत्रकारों को पड़ा भारी, समर्थको ने कर दी पिटाई
TAGGED:Maharashtra newsmumbai bmcmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
joindia
देश-दुनिया

Odisha train accident : ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों में टकराव, 263 लोगों की मौत, 912 लोग घायल, कोरोमंडल, हावड़ा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टकराव मुंबई गोवा वन्देभारत उद्घाटन रद्द

dinu
dinu
June 3, 2023
Torres company: 3 लाख लोगों से 500 करोड़ की ठगी, टोरेस कंपनी का मालिक फरार
AAP protests in Navi Mumbai why killing of women in Manipur:मणिपुर में महिलाओं की हिंसा और हत्या के खिलाफ नवी मुंबई और राज्य भर में AAP का विरोध प्रदर्शन
Be careful with corona: अगले दो महीने तक सावधान, अप्रैल से मई के बीच भड़केगा कोरोना, अप्रैल के पहले दिन से प्रत्येक वार्ड में शुरू होगा ‘वार रूम’
NAVI MUMBAI: मुंबई-गोवा हाईवे का चौपदरीकरण का काम जल्द से जल्द करने की मांग, हाईवे पर हर 50 से 100 किलोमीटर पर ट्रामा केयर सेंटर स्थापित करने की आवश्यकता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?