By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Ganapati became expensive: इस गणेशोत्सव महंगे होंगे श्रीगणेश , अपनी ‘मिट्टी’ से बनेंगे भगवान, ५० से ६० प्रतिशत आएगी अतिरिक्त लागत , पर्यावरण को होनेवाली रासायनिक हानि में आएगी कमी
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Ganapati became expensive: इस गणेशोत्सव महंगे होंगे श्रीगणेश , अपनी ‘मिट्टी’ से बनेंगे भगवान, ५० से ६० प्रतिशत आएगी अतिरिक्त लागत , पर्यावरण को होनेवाली रासायनिक हानि में आएगी कमी

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Ganapati became expensive: इस गणेशोत्सव महंगे होंगे श्रीगणेश , अपनी ‘मिट्टी’ से बनेंगे भगवान, ५० से ६० प्रतिशत आएगी अतिरिक्त लागत , पर्यावरण को होनेवाली रासायनिक हानि में आएगी कमी

Deepak dubey
Last updated: March 5, 2023 6:13 am
Deepak dubey
Published: March 4, 2023
Share
ganpati
SHARE

मुंबई। इस साल गणेशोत्सव के दौरान प्लास्टर ऑफ पेरिस   (Plaster of Paris) की गणेश मूर्तियों पर पाबंदी (Ganapati became expensive) लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे लेकर बनाई गई गाइडलाइंस से अवगत कराया जा रहा है। इन सबके बीच अब अपनी ‘मिट्टी’ (Soil) से ही भगवान गणेश की मूर्तियों बनेगी। ऐसे में मूर्ति बनाने में ५० से ६० प्रतिशत अतिरिक्त लागत आएगी। लेकिन मिट्टी की मूर्तियों को तैयार किए जाने से पर्यावरण ( Environment)को होनेवाली रासायनिक हानि (chemical damage) में जरूर कमी आयेगी। हालांकि इतना अवश्य है कि लागत बढ़ने से इस गणेशोत्सव में श्रीगणेश भी महंगे हो जायेंगे।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि पूरे मुंबई में 71 प्राकृतिक (Natural ) और 27 कृत्रिम तालाबों (artificial ponds) में 10 दिवसीय उत्सव के दौरान दो लाख से अधिक गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है। गणेशोत्सव के दौरान भक्त मिट्टी और पीयूपी से बनी गणेश मूर्तियों को स्थापित करते हैं। खासकर पीयूपी की मूर्तियां सस्ती होती है, इसलिए इसका डिमांड अधिक होता है। हालांकि पीयूपी से बनी मूर्तियां पर्यावरण के लिए हानिकारक है। इसकी मूर्तियां लगभग तीन से चार महीने में गलती हैं। एक अध्ययन से यह भी पता चला कि यह जलीय वनस्पति (aquatic plants) और जानवरों को नुकसान पहुंचाने में भी सक्षम है। समुद्री जीवविज्ञानियों( Marine biologists) का कहना है कि मूर्तियों को रंगने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रंग में भारी धातुओं की विषाक्तता (Metal poisoning) और कागज की लुगदी भी एक समस्या बनी हुई है।

मूर्तियों की कीमत में होगी वृद्धि

मूर्तिकार आशीष महालेकर ने कहा कि गणेश मूर्तियों को बनाने के लिए इस्तेमाल होनेवाली शाडू मिट्टी समेत तमाम तरह के समान राजस्थान और गुजरात से आती है। इस बार सामानों पर जीएसटी बढ़ती है तो स्वाभाविक है इसका असर मूर्तियों की कीमतों पर पड़ेगा। अनुमान है कि गणेशोत्सव में इस साल गणपति की मूर्तियों की कीमत में भारी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि कीमत में कितनी वृद्धि होगी यह अप्रैल में पता चलेगा, क्योंकि अभी तक इसका मार्केट पूरी तरह से खुला नहीं है।

शाडू मिट्टी से बनी मूर्तियां की खासियत

यह चिकनी मिट्टी की तरह होती है और पानी में जल्दी घुल जाती है। इस पर कलर करने के लिए मुलतानी मिट्टी, हल्दी, चावल का माड़, गेरु का इस्तेमाल किया गया। वहीं मिट्टी से बनाई गई मूर्तियां आमतौर पर भारी होती हैं। मूर्तिकार आशीष महालेकर ने कहा कि मिट्टी की गणेश मूर्ति दो से ढाई फीट से ज्यादा ऊंचा नहीं बना सके हैं। इससे अधिक ऊंचा बनाने पर रिस्क ज्यादा होता है।

पीयूपी और शाडू मिट्टी की कीमत में इतना है अंतर

मूर्तिकार महालेकार ने कहा कि शाडू मिट्टी के इस्तेमाल से दो फीट की मूर्ति बनाने और उसकी रंगाई का का काम हमारे यहां होता है। बाकी साज-सज्जा का काम अन्यत्र होता है। सभी तरह की सजावट करने के बाद इन मूर्तियों को करीब छह हजार तक बेची जाती है। वहीं पीयूपी की करीब पांच फीट तक की मूर्ति तैयार करने के बाद उसे २५,००० रुपए में बेची जाती है।

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

मनपा की अपील चार फीट से अधिक न रखे मूर्ति

मनपा प्रशासन ने अपील किया है कि घर में स्थापित गणेश की मूर्ति दो और सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल मूर्तियों की ऊंचाई चार फीट से ज्यादा न रखें। इससे मूर्तियों को पास के कृत्रिम तालाब में विसर्जित करने में आसानी होगी। इस बार भी ज्यादा से ज्यादा गणेश मूर्तियों को कृत्रिम तालाबों में ही विसर्जित करने की कोशिश होगी। ऐसा करने से समुद्र सहित प्राकृतिक स्रोतों को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलेगी।

MUMBAI : फ्रांसीसी और भारतीय नौसेना ने दिखाया अपने युद्ध कौशल का जलवा

भारी सुरक्षा के बीच नवी मुंबई में पीएफआई कार्यालय से हटाया बोर्ड
भाजपा पूर्व विधायक ने दिखाया आईना, कहा देश और राज्य में अडानी अम्बानी की सरकार
भारत जोड़ो यात्रा’ में जा रहे कांग्रेस नेता नसीम खान हादसे में घायल घायल होने के बावजूद लेंगे रैली में भाग
Mission 11th admission process: 11वीं प्रवेश प्रक्रिया में जबरदस्त शुरुआत: पहले ही दिन 2.58 लाख छात्रों ने कराया पंजीकरण!
Successful bariatric surgery on woman: 62 वर्षीय महिला पर बॅरियाट्रिक सर्जरी सफल, लीलावती अस्पताल में हुई सर्जरी
TAGGED:Ganapati became expensiveMaharashtra newsmumbai bmcmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
massive blow to saif ali khan family in rs 15000 crore ancestral bhopal property case after high court verdict
फिल्मी दुनियामुंबईसिटी

Saif Ali Khan Bhopal property dispute: भोपाल में पटौदी खानदान को करारा झटका — 15,000 करोड़ की विरासत गई हाथ से, हाईकोर्ट ने संपत्ति को घोषित किया शत्रु संपत्ति

Deepak dubey
Deepak dubey
July 6, 2025
India gets a new Vice President: फडणवीस ने सी.पी. राधाकृष्णन को दी हार्दिक शुभकामनाएं
Medicover Trauma Centre: मेडिकवर हॉस्पिटल ने शुरू किया अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर, अब आपात स्थिति में नहीं जाएगी कोई जान व्यर्थ
Weather’s Double Attack on Maharashtra: 44 डिग्री की झुलसाती गर्मी और बेमौसम बारिश से हाहाकार, बिजली गिरने से युवक की मौत
बीजेपी संसदीय बोर्ड से नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान बाहर ,देवेंद्र फडणवीस की बढ़ी ताकत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?