Joindia
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

CRIME: सीएम के गड़ में चोरों की दबंगई , दिनदहाड़े लिफ्ट के बाहर वृद्धा के साथ लूट,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

IMG 20230207 WA0033

मुंबई। सीएम का गड ठाणे में चोरों के हौसले कितने बुलंद है, इसका नजारा सामने आया है। जहां दिनदहाड़े बिल्डिंग के अंदर घुसकर एक चोर ने महिला की चेन खींची और भाग निकला। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।सीएम के गृह क्षेत्र में इस तरह की घटना से महिलाओ और वृद्ध की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला ठाणे के चरई का है जहां दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई। एक चोर ने बिल्डिंग के अंदर लिफ्ट के सामने से महिला की चेन चोरी कर ली। ठाणे में लगातार इस तरह की घटना बढ़ती जा रही हैं, जिसमें बुजुर्गों को निशाना बनाया जा रहा है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एक शख्स बिल्डिंग के अंदर आने के बाद बुजुर्ग महिला के गले से मंगलसूत्र खींचता हुआ नजर आ रहा है। 70 साल की महिला की पहचान निर्मला के रूप में हुई है। जब वह अपने अपार्टमेंट में घुस रही थीं।चोर ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। इस घटना के बाद नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है लेकिन बिल्डिंग के लोगों में इस घटना के बाद डर का माहौल है। वही यहा नागरीको द्वारा भी सवाल खड़े किए जा रहे है कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में यह हाल है तो बाकी के क्षेत्रों में क्या होगा।

Related posts

Bhopal husband sold case: ‘जुदाई’ रिटर्न, डेढ़ करोड़ में बेच दिया पति

Deepak dubey

गोरेगांव में तेंदुए के हमले से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, अलर्ट हुआ फारेस्ट विभाग

Deepak dubey

A young man died in a dispute over rickshaw parking in front of the shop:दुकान के सामने रिक्शा पार्किंग के विवाद मे गई युवक की जान

Deepak dubey

Leave a Comment