By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: TATA salt: स्कूली बच्चों ने भी कहा देश हित में ‘हर सवाल उठेगा’! टाटा सॉल्ट देशभर में बच्चों को कर रहा है प्रोत्साहित
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » TATA salt: स्कूली बच्चों ने भी कहा देश हित में ‘हर सवाल उठेगा’! टाटा सॉल्ट देशभर में बच्चों को कर रहा है प्रोत्साहित

इवेंटदेश-दुनियाबिजनेसरीडर्स चॉइस

TATA salt: स्कूली बच्चों ने भी कहा देश हित में ‘हर सवाल उठेगा’! टाटा सॉल्ट देशभर में बच्चों को कर रहा है प्रोत्साहित

dinu
Last updated: January 28, 2023 1:18 pm
dinu
Published: January 28, 2023
Share
Joindia
SHARE
Advertisement

मुंबई। अपनी ताजा “हर सवाल उठेगा” (harsawaluthega)पहल के तहत टाटा सॉल्ट 300 से ज्यादा स्कूलों में बच्चों को सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। भारत में ब्रैंडेड आयोडीनयुक्त नमक की श्रेणी में सबसे आगे और मार्केट लीडर टाटा सॉल्ट ने “देश की सेहत, देश का नमक” की थीम को केंद्र में रखते हुए गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रव्यापी कैंपेन ‘देश के लिए #हर सवाल उठेगा’ (Deshkeliye #HarSawalUthega ) आरम्भ किया है। बच्चों का संपूर्ण विकास करने के नजरिए से शुरू किए गए इस कैंपेन का उद्देश्य बच्चों को अपनी तरह का अनोखा प्लेटफॉर्म प्रदान कर उनकी मानसिक क्षमता को विकसित करना है. ताकि वे सार्थक बातचीत को प्रेरित करने वाले और समाज में बदलाव लाने में कारगर सवाल पूछ सकें।

Advertisement

गणतंत्र दिवस (republic day) के उपलक्ष्य में यह अभियान शुरू हो चुका है, और इसका उद्देश्य देश भर के सभी राज्यों के बच्चों को अपने साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश और राजस्थान समेत अन्य राज्य शामिल है।

मुंबई सिटी के जी.डी. सोमानी मेमोरियल स्कूल में इस अभियान के तहत समारोह का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। इस कार्यक्रम में 250 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर छात्रों की ओर से कुछ प्रासंगिक सवाल पूछे गए, जिसमें “लडकियां शादी होने के बाद अपना घर छोड़कर क्यों चली जाती हैं? “माता-पिता अपने बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से क्यों करते हैं?” “बड़े लोग अपने से कम उम्र के लोगों से सलाह लेने में संकोच क्यों करते हैं?” आदि जैसे विभिन्न प्रश्न शामिल थे।

हीरवाल ग्रुप के प्रेसिडेंट और समाजसेवी श्री किशोर धरिया, एवं केन्द्रीय जाँच ज्बुरौ (सीबीआई) के पूर्व अधिकारी श्री निर्मल राजू सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने प्रश्नों के उत्तर दिए। छात्रों ने दिल को छू जाने वाले 325 से ज्यादा विचारोत्तेजक सवाल उठाये। इस इवेंट के लिए 50 सर्वश्रेष्ठ सवालों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। जूरी ने प्रश्न पूछने के लिए चयनित 50 छात्रों के बैच में से टॉप 3 छात्रों को पुरस्कार के रूप में प्रेरक किताबें प्रदान की। इवेंट में भाग लेने वाले सभी छात्रों की टाटा सॉल्ट ने सराहना की और उन्हें भागीदारी के प्रमाणपत्र दिए।

इस अभियान के एक हिस्से के रूप में टाटा सॉल्ट देश भर के निजी और सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें 30,000 से ज्यादा बच्चों को शिक्षा दी जाएगी और उन्हें अपने प्रश्न पूछने के लिए एक प्लेटफॉर्म दिया जाएगा। ब्रैंड जूरी की ओर से शॉर्टलिस्ट किए गए चुनिंदा छात्रों को उनकी ओर से पूछे गए सवालों के आधार पर पुरस्कार देगा। जूरी में नीति निर्माता, शिक्षाविद, स्कूल प्रबंधन, पुलिस अधिकारी, सेलिब्रिटीज और ब्यूरोक्रेट्स शामिल होंगे।

भारत में टाटा कंस्यूमर प्रॉडक्ट्स में पैकेज्ड डिविजन की अध्यक्ष, दीपिका भान ने कैंपेन की लॉन्चिंग पर कहा, “वास्तव में बच्चे हमारी सोच को नए रूप में ढाल सकते हैं। वह उन मुद्दों पर सवाल उठाते हैं, जिसे हमने यथास्थिति के रूप में स्वीकार कर लिया है और बलपूर्वक सोच में बदलाव के लिए चुनौती देते हैं। ‘देश के लिए #हर सवाल उठेगा’ एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो देश के लिए प्रासंगिक सवालों और मुद्दों को उभारने का प्रयास करता है। इस प्लेटफॉर्म की परिकल्पना उस जागरूकता और बदलाव से उत्साहित होकर की गई, जो नई पीढ़ी समाज में लाने का सपना देखती है। टाटा सॉल्ट देश के सबसे विश्वसनीय ब्रैंड में से एक है। हम बच्चों की पूरी पीढ़ी को सवाल पूछने और बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान देने के सफर में निश्चित रूप से उनके साथ हैं।“
हीरवाल ग्रुप के प्रेसिडेंट और समाजसेवी, श्री किशोर धरिया ने कहा, “इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने स्कूल की यादों को ताजा करना और फिर से स्टूडेंट्स के बीच होना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा। मैं कुछ विचारोत्तेजक प्रश्न सुनकर व्यक्तिगत रूप से आश्चर्यचकित था। इन प्रशों में व्यापक समाज पर प्रश्न उठाने की क्षमता थी। मैं टाटा सॉल्ट और द सोशल लैब को इस कैंपेन ने लिए बधाई देता हूँ।”

केन्द्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व अधिकारी, श्री निर्मल राजू ने कहा, “मुझे कहना ही पड़ेगा कि जब सवाल उठेगा तो जवाब तो ढूँढने ही होंगे। ‘देश के लिए #हर सवाल उठेगा’ कैंपेन का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है, जहां स्टूडेंट्स ने सामान्य पर सवाल उठाने की क्षमता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया है। इस सुखद पहल से मुझे जोड़ने के लिए टाटा सॉल्ट और टीएससल को बहुत-बहुत धन्यवाद!”

झूठ बोलकर की शादी फिर करने लगे प्रताड़ित
रियर एडमिरल विनीत मैक्कार्टी ने संभाला ‘स्वॉर्ड आर्म’ का कार्यभार
दिवाली में पटाखा व्यापारियों की मनमानी नागरिकों के लिए खड़ी कर रहे परेशानी सैटिस पुल निर्माण में भी हो रही अड़चन
CM Yogi and atiq murder: अतीक अहमद की हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का यह फोटो खूब हो रहा है वायरल
ट्रैफिक पुलिस की मनमानी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
TAGGED:# sawal to uthegadeshhit men sabaka to uthegaHar sawal uthegaTATA Namaktata Saultटाटा सॉल्ट
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
d
देश-दुनिया

Parents should stop giving ‘this’ food in tiffin to their children:पेरेंट्स बच्चों को टिफिन में ‘यह’ खाना देना करें बंद !

Deepak dubey
Deepak dubey
August 1, 2023
Bhojpuri Actress Fraud Case: रंगीन दुनिया की चकाचौंध में 11.5 करोड़ की ठगी! भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी और पति पर गंभीर आरोप, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR
दबंग खान को सता रहा जान को खतरा
मतदान के बाद मनपा ने, जारी किया जुल्मी फतवा, प्रॉपर्टी टैक्स भरो, वर्ना संपत्ति होगी कुर्क, फतवे ने मचाई खलबली, 10 बड़े प्रापर्टी मालिकों का बाकी है 600 करोड़
सड़क निर्माण का फिर ‘महा घोटाला’!, 6 हजार करोड़ का नया टेंडर लाने की तैयारी, मनपा में खुली लूट के खाफ न्यायायलय में जाएंगे- आदित्य ठाकरे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?